Responsive Scrollable Menu

कमलनाथ ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, कहा “भारतीय लोकतंत्र सबसे संकटकालीन दौर में”

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश की निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली लगातार संदिग्ध होती जा रही है और अब इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट ने आयोग के भीतर चल रहे मतभेदों को स्पष्ट रूप से उजागर कर दिया है।

इस रिपोर्ट के मुताबिक, तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में से दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों और आदेशों पर आधिकारिक तौर पर आपत्ति दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये आपत्तियां नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने तथा चुनावी डेटा से जुड़े फैसलों को लेकर थीं।

कमलनाथ ने चुनाव आयोग पर किए सवाल

कमलनाथ ने इस रिपोर्ट के आधार पर कहा है कि दो चुनाव आयुक्तों ने वोटर लिस्ट से नाम हटाने और जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर उन्हें अंधेरे में रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आयुक्तों ने नए और युवा मतदाताओं के सामने आने वाली परेशानियों पर भी सवाल उठाए हैं।

उन्होंने फॉर्म-6 में किए गए बदलाव का भी जिक्र किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि नए मतदाताओं के पंजीकरण से जुड़े इस फॉर्म में किए गए बदलाव को दोनों चुनाव आयुक्तों ने अनधिकृत और गैरकानूनी बताया है। उनका कहना है कि इस तरह के बदलाव से पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के सामने अनावश्यक परेशानी खड़ी हो सकती है। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से यह सवाल उठता है कि क्या चुनाव आयोग में फैसले सामूहिक रूप से लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अकेले ही सारे फैसले ले रहे हैं।

एसआईआर को लेकर भी निशाना

एसआईआर को लेकर भी कमलनाथ ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान लगभग 13 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से काटे जा चुके हैं। वहीं, रिपोर्ट में 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूचियों में 13 करोड़ से अधिक नाम कम होने की जानकारी दी गई है। कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले चुनाव आयोग के काम में पारदर्शिता की कमी और वोट चोरी का मुद्दा तथ्यों के साथ उठाया था। उन्होंने कहा कि अब आयोग के भीतर से सामने आई आपत्तियां भी निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जिस निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संचालित करने की है, वही अब ऐसी प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहा है जो जनविरोधी और सत्ताधारी दल के अनुकूल है। कमलनाथ ने कहा कि इस रिपोर्ट से पता चलता है कि भारतीय लोकतंत्र अपने सबसे संकटकालीन दौर में पहुँच गया है।

Continue reading on the app

सतना में खुली खदान में डूबा किशोर, मौके पर मिली चप्पल और साइकिल, SDRF कर रही तलाश

सतना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दरअसल यहां स्टोन क्रेशर की खुली खदान में 13 साल के किशोर के डूबने की आशंका जताई जा रही है। खदान के पास किशोर की चप्पल और साइकिल मिली है। उसके डूबने की आशंका के आधार पर एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

यह मामला सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के ककलपुर गांव का है। जिस किशोर के डूबने के आशंका जताई जा रही है। उसकी पहचान अखिलेश साहू पिता चंद्रभान साहू के रूप में हुई है। आज सुबह से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जैसे ही ये सूचना मिली कि खदान में किशोर डूब गया है। बेला चौकी और रामपुर बाघेलान थाना के पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू नहीं हो पाया। जैसे ही बुधवार की सुबह हुई SDRF की टीम मौके पर पहुंची। पानी में किशोर की तलाश की जा रही है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

किशोर के पानी में डूबने की आशंका का मामला सामने आने के बाद खदान की सुरक्षा व्यवस्था का सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है की खुली खदान के पास ना तो पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम है और ना ही चेतावनी बोर्ड लगे हुए हैं। यह भी सामने आया है कि पहले भी खदान में डूबने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई थी।

समान लेने गया था किशोर

जानकारी के मुताबिक अखिलेश अपने घर से शाम करीब 6 बजे साइकिल से सामान लेने के लिए निकला था। जब काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। खदान के पास उसकी साइकिल और सामान दिखाई दिया। साइकिल खदान की बाउंड्री के पास थी और चप्पल पानी में तैरती हुई नजर आई। इसके बाद परिजनों को किशोर के पानी में डूबने की आशंका हुई। इसी के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Continue reading on the app

  Sports

Kamna Udawat Shooter: कामना ने नेशनल शूटिंग ट्रायल में जीता गोल्ड, विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन

Kamna Udawat Shooter: पाली के माकड़वाली गांव की शूटर कामना उदावत ने नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित चौथे इंडियन टीम ट्रायल में शॉटगन स्कीट शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन ISSF शॉटगन स्कीट विश्व कप के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में हुआ. Wed, 23 Sep 2026 15:21:00 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Alert : भयानक चक्रवात का खतरा, 24 सितंबर को Cyclone Arnab को लेकर IMD अलर्ट | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:15:03+00:00

IIT Bombay Sahil Case: मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय पैनल गठित, छात्रों के बयान खंगाल रही पुलिस #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers