308 पहिए, 200 टन की मशीनरी लादकर बेल्जियम से बिहार आया ट्रक, एक झलक पाने उमड़ी भीड़!
बिहार के कुदरा में 308 पहियों वाला विशाल ट्रक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. ट्रक पर करीब 200 टन की भारी मशीनरी लदी थी, जिसे बेल्जियम से भारत लाया गया है. सड़क से गुजरते इस बड़े वाहन की एक झलक पाने के लिए दोनों ओर लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोग वीडियो बनाते नजर आए है. सोशल मीडिया पर भी ये पोस्ट जमकर वायरल हो रही है.
दुनिया का अनोखा गांव, जहां लोग पेड़ों पर बनाते हैं घर! वीडियो देख जानें कहां है ?
क्या आपने कभी ऐसे घर देखे हैं, जो जमीन पर नहीं… बल्कि आसमान में बने हों, well इंडोनेशिया के पापुआ के घने जंगलों में रहने वाली कोरवाई जनजाति की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती. यहां लोग जमीन पर नहीं, बल्कि पेड़ों की ऊंचाई पर अपने घर बनाकर रहते . कई ट्री हाउस जमीन से करीब 10 से 50 मीटर तक ऊपर बनाए जाते हैं. इन घरों को बनाने में जंगल से मिलने वाली लकड़ी, पत्तियों और दूसरी प्राकृतिक चीजों का ही इस्तेमाल होता है. कहा जाता है कि जमीन से इतनी ऊंचाई पर रहना जंगली जानवरों और दूसरी परेशानियों से बचने का एक तरीका भी रहा है. सबसे खास बात ये है कि जंगल इनके लिए सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि जिंदगी का अहम हिस्सा है. सोशल मीडिया पर जब इन पेड़ों पर बने घरों की तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं, तो लोग इन्हें देखकर हैरान रह जाते हैं. सोचिए जहां हमारे लिए पेड़ सिर्फ प्रकृति का हिस्सा हैं, वहीं इनके लिए वही पेड़ घर की छत, दीवार और जिंदगी का सहारा हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










.jpg)
