Responsive Scrollable Menu

एशियन डेवलपमेंट बैंक ने भारत की 2026 की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत किया

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने 2026 (वित्त वर्ष 2026-27) के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.0 प्रतिशत कर दिया है। यह उसके पहले के 6.6 प्रतिशत के अनुमान से 40 आधार अंक अधिक है।

एडीबी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण एशिया के लिए इस साल की आर्थिक वृद्धि का अनुमान जुलाई के 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया गया है। इसमें भारत के आर्थिक विकास में मजबूत सरकारी निवेश और निर्यात में ठोस वृद्धि की अहम भूमिका है।

हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार विकासशील एशिया और प्रशांत क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि 2025 के 5.5 प्रतिशत से घटकर इस साल 5 प्रतिशत रह सकती है। इसके बाद 2027 (वित्त वर्ष 2027-28) में यह मामूली बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो सकती है।

2026 का यह अनुमान जुलाई में जारी पिछले अनुमान से 0.1 प्रतिशत अंक अधिक है।

एडीबी के अध्यक्ष मासातो कांडा ने कहा, “क्षेत्र लचीला बना हुआ है, लेकिन जोखिम बढ़ रहे हैं।”

मजबूत हो रहा ला नीना के विपरीत अल नीनो और शुष्क परिस्थितियों के कारण फसल उत्पादन कम हो सकता है और जलविद्युत उत्पादन घट सकता है। इससे खाद्य और ऊर्जा की कीमतें बढ़ सकती हैं और सबसे कमजोर वर्गों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ सकता है।

कांडा ने कहा कि लंबे समय से जारी ऊर्जा संकट और वित्तीय बाजारों में फिर से बढ़ते जोखिमों के बीच सरकारों के लिए सबसे अधिक प्रभावित लोगों की सुरक्षा और तैयारी करना और भी महत्वपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि एडीबी ऐसे प्रयासों का मजबूती से समर्थन कर रहा है।

एडीबी ने कहा कि मजबूत निवेश, सरकार का प्रोत्साहन और वैश्विक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) निवेश चक्र से बढ़े मजबूत टेक्नोलॉजी निर्यात आर्थिक वृद्धि को समर्थन दे रहे हैं। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव और मजबूत होता अल नीनो ऊर्जा तथा खाद्य कीमतों पर दबाव बढ़ा रहे हैं।

एशियन डेवलपमेंट आउटलुक (एडीओ) सितंबर 2026 में एडीबी ने 2026 के लिए क्षेत्रीय महंगाई का अनुमान जुलाई के 4.3 प्रतिशत से घटाकर 4.2 प्रतिशत कर दिया है। कीमतों को स्थिर करने के उपायों ने लगातार ऊंची ऊर्जा कीमतों के प्रभाव को आंशिक रूप से कम किया है।

एडीओ सितंबर 2026 के अनुसार, क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि और महंगाई के परिदृश्य के सामने दो प्रमुख जोखिम हैं।

पहला जोखिम बढ़ता संघर्ष है, विशेष रूप से मध्य पूर्व में संघर्ष के विस्तार और रूस-यूक्रेन युद्ध के तेज होने का। इससे वैश्विक ऊर्जा कीमतें ऊंची और अस्थिर बनी रह सकती हैं तथा इसका असर अन्य जिंसों पर भी पड़ सकता है।

दूसरा जोखिम बहुत मजबूत अल नीनो है, जिसके 2027 की पहली तिमाही तक बने रहने का अनुमान है। इससे ऊर्जा की मांग बढ़ सकती है और कृषि उत्पादन घट सकता है, जिससे ईंधन और खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

एडीबी ने कहा कि एआई से जुड़ी कंपनियों के शेयरों के मूल्यांकन में तेज गिरावट, वित्तीय परिस्थितियों का सख्त होना और व्यापार नीति को लेकर फिर से बढ़ती अनिश्चितता भी आर्थिक वृद्धि के लिए नकारात्मक जोखिम पैदा कर सकती है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

बढ़ गई भारत के मेडल की संख्या, एक दिन में देश के नाम हुए 4 मेडल, मीराबाई चानू ने बिखेरा जलवा, मुन भाकर को मिली निराशा

Asian Games 2026 : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. अब तक भारत एशियन गेम्स में भारत ने कुल 10 मेडल अपने नाम कर लिए हैं. आज भारत सुबह-सुबह इंडिया को दो मेडल हासिल हुए. भारत को पहले महिला स्कीट टीम इवेंट में मेडल मिला और फिर भारोत्तोलन में देश को मीराबाई चानू ने मेडल दिलाया. तो आइए जानते हैं कि भारत को किन खिलाड़ियों ने आज मेडल दिलाया और अब तक देश के कितने मेडल हो चुके हैं और किन खिलाड़ियों ने कौन सा मेडल अपने नाम किया है. 

महिला स्कीट में भारत ने जीता मेडल

आज यानी एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन परिनाज धालीवाल, रजिया ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाया है. इसके साथ ही भारत के मेडल की संख्या में भी इजाफा हो गया. इन तीनों एथलीटों ने बुधवार को महिला स्कीट टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता है. इसके साथ ही इन तीनों खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया है. 

आज तीन दिनों के क्वालिफिकेशन राउंड के बाद परिनाज, रजिया और माहेश्वरी ने क्वालिफिकेशन में कुल 331 का स्कोर किया और तीसरा स्थान हासिल किया. चीनी टीम चे यूफेई, जियान यिटिंग और जियांग चाओयू ने 347 के स्कोर के साथ स्वर्ण और कजाकिस्तान की असेम ओरिनबे, जोया पिस्कुन और एडेल सदाकबायेवा ने 336 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता.

 

पुरुष स्कीट टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

देश को अनंत नरुका, मारियाज अहमद खान और भावतेग सिंह की तिकड़ी ने एशियन गेम्स 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाया है. पुरुष स्कीट टीम ने एशियाई खेलों में तीसरे स्थान पर रहते हुए कांस्य पदक जीता है. भारतीय स्कीट टीम ने फाइनल में कुल 346 का स्कोर करते हुए ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. कुवैत ने 348 के स्कोर के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया, जबकि कतर की टीम 353 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही. वहीं अनंतजीत ने इस स्पर्धा के व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.

मीराबाई चानू ने किया शानदार प्रदर्शन 

भारत के लिए भारोत्तोलन महिला 49 किग्रा केटेगरी में भारत की मीराबाई चानू खेल रही हैं. उन्होंने अब तक सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है. उनका मुकाबला सुबह 10:00 बजे से चल रहा है. मीराबाई चानू महिलाओं की 49kg स्नैच में तीन प्रयासों में क्रमश: 83,85 और 87 किलो उठाया. वो सभी 3 कोशिशें सफल रहीं और एशियन गेम्स 2026 में स्नैच में तीसरे स्थान पर रहीं हैं. अब क्लीन एंड जर्स में वो धमाकेदार प्रदर्शन कर भारत को गोल्ड मेडल दिलाना चाहेंगी.

मनु भाकर के हाथ लगी निराशा

इससे पहले ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने 579-20x के कुल स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरा स्थान हासिल करके 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. लेकिन फाइनल में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट शूटर मनु भाकर को निराशा हाथ लगी है. वो महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत इवेंट में पोडियम तक नहीं पहुंच सकीं और पांचवें स्थान से बाहर हो गईं. इस इवेंट में साउथ कोरिया की गाउन चू ने 246.3 के स्कोर के साथ एशियाई रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता.

जय मीना ने रचा इतिहास

जय मीना ने भारत के लिए इतिहास रचा दिया है. उन्होंने एशियम गेम्स में वो कर दिखाया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया है. वह एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए. जय मीना ने मेन्स सिंगल्स सेमीफाइनल में जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हारकर भारत के लिए ऐतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत के लिए एक ऐतिहासिक मेडल बन गया है.

भारत के मेडल की संख्या हुई 11

एशियन गेम्स की मडेल टैली में भारतीय दल फिलहाल 1 स्वर्ण, 4 रजत और 6 कांस्य पदक के साथ आठवें स्थान पर है. भारत के नाम अब तक कुल 11 मेडल हो चुके हैं. 2023 एडिशन में भारत कुल 107 मेडल के साथ चौथे स्थान पर रहा. ये भारत का एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. 

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली

रैंक देश  गोल्ड सिल्वर  ब्रॉन्ज कुल
1 चीन 36 14 10 60
2 जापान 11 17 20 48
3 दक्षिण कोरिया 7 5 18 30
4 कजाकिस्तान 6 3 5 14
5 थाईलैंड 4 1 1 6
6 हांगकांग, चीन 3 5 5 13
7 ताजिकिस्तान 2 1 1 4
8 भारत 1 4 6 11
9 उज्बेकिस्तान 1 4 1 6
10 चीनी ताइपे 1 3 5 9

ये भी पढ़ें : एशियन गेम्स 2026 के पांचवें दिन भारत को कौन से खिलाड़ी दिलाएंगे मेडल, नाम के साथ जानिए कब होगा किसका मैच

Continue reading on the app

  Sports

Kamna Udawat Shooter: कामना ने नेशनल शूटिंग ट्रायल में जीता गोल्ड, विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन

Kamna Udawat Shooter: पाली के माकड़वाली गांव की शूटर कामना उदावत ने नई दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित चौथे इंडियन टीम ट्रायल में शॉटगन स्कीट शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की. इस शानदार प्रदर्शन के दम पर उनका चयन ISSF शॉटगन स्कीट विश्व कप के लिए भारतीय राष्ट्रीय टीम में हुआ. Wed, 23 Sep 2026 15:21:00 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Alert : भयानक चक्रवात का खतरा, 24 सितंबर को Cyclone Arnab को लेकर IMD अलर्ट | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:15:03+00:00

IIT Bombay Sahil Case: मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय पैनल गठित, छात्रों के बयान खंगाल रही पुलिस #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers