Responsive Scrollable Menu

Guru-Mangal Yuti 2026: अक्टूबर में मंगल-गुरु की युति के बनेगा नीचभंग योग, 4 राशियों को मिलेगा लाभ

Guru-Mangal Yuti 2026: सितंबर के महीने में मंगल अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं और फिर 12 नवंबर को इसी राशि में गोचर भी करने वाले हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, 31 अक्टूबर तक उच्च के गुरु भी कर्क राशि में मंगल के साथ मौजूद रहेंगे. गुरु-मंगल की इस युति से मंगल के नीचत्व का समापन होगा और अत्यंत शुभ नीचभंग राजयोग का निर्माण होने वाला है. ज्योतिषीय दृष्टि से देखे तो इस राजयोग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा लेकिन 4 राशियों को इससे बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे और धनलाभ भी होगा. गुरु-मंगल की युति से इन्हें करियर में तरक्की मिलेगी. आइए जानते हैं इनका विस्तृत राशिफल.

गुरु-मंगल युति से इन 4 राशियों को होगा लाभ

1.वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले लोगों को मंगल- गुरु की युति से बनने वाले नीचभंग राजयोग से बेहद शुभ परिणाम मिलने वाले हैं. इन्हें सफलता मिलेगी और नए-नए संपर्कों से लाभ मिलने वाला है. कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी. मनचाही नौकरी मिलने के पूरे संकेत मिल रहे हैं. इस दौरान यात्राएं भी लाभकारी साबित होंगी. किसी भी नए काम में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है.

ये भी पढ़ें- Pitru Paksh 2026: 26 या 27 सितंबर, कब से शुरू होंगे पितृपक्ष? श्राद्ध के दौरान घर लाएं ये 3 शुभ चीजें

2.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को अक्टूबर के महीने में मंगल-गुरु युति से वरदान प्राप्त होगा. जी हां, ये समय इनके लिए किसी वरदान से कम भी नहीं है क्योंकि इस खगोलिय घटना से इन्हें अपनी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा. साथ ही लाभ के भी अच्छे अवसर मिलेंगे. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने वाले हैं. अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं. बिजनेस में भी बंपर लाभ मिलने वाले हैं.

3.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को भी मंगल-गुरु की युति और उससे निर्मित नीचभंग राजयोग से लाभ मिलने वाला है. इन्हें कोई शुभ संकेत प्राप्त होगा. इनके लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. इस राशि के छात्रों को भी पढ़ाई में सफलता मिलने वाली है. वहीं, जो स्टूडेंट्स आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, उन्हें भी अच्छा फल प्राप्त होता दिख रहा है.

4.कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को भी अक्टूबर में बन रहे इस नीचभंग योग का लाभ होगा. इस महीने कुंभ राशि वाले लोग अपने करियर में एक नया बूस्ट देखेंगे. इन्हें सफलता मिलेगी. व्यापारियों को धंधा बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे, जो लाभ भी देंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं में भई सही परिणाम मिलने वाला है. आप लोगों का समय काफी अनुकूल रहेगा और सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं.

गुरु-मंगल युति से जातकों को किन क्षेत्रों में मिलेगा लाभ?

ज्योतिषाचार्य हरीगोपाल शर्मा के अनुसार, गुरु और मंगल दोनों ही महत्वपूर्ण ग्रह हैं. गुरु जहां ज्ञान, विस्तार, धन और भाग्य का कारक है, वहीं मंगल साहस, ऊर्जा, भूमि और पराक्रम से जुड़ा ग्रह माना जाता है. ऐसे में कर्क राशि में इन दोनों ग्रहों की युति का प्रभाव जातकों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है. खासतौर पर नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह समय महत्वपूर्ण रह सकता है.

इस अवधि में कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होने के योग बन सकते हैं. वहीं, व्यापार करने वाले जातकों को कारोबार के विस्तार के लिए नए संपर्क और प्रस्ताव मिल सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: 24 या 25 सितंबर, कब होगा बप्पा का विसर्जन? यहां दूर करें डेट का कन्फ्यूजन

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

बुजुर्गों के लिए CM योगी का बड़ा प्लान, यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की सेहत पर रहेगी खास नजर

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए अब स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं पर और ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. प्रदेश के सभी 75 वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की व्यवस्था की जा रही है. इसके तहत डॉक्टरों की टीम हर सप्ताह वृद्धाश्रमों में पहुंचकर बुजुर्गों की सेहत की जांच करेगी. इस दौरान बीपी, शुगर, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की जाएगी. जरूरत पड़ने पर बुजुर्गों को जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

इस पहल का उद्देश्य सिर्फ बुजुर्गों को रहने के लिए सुरक्षित जगह उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, दैनिक जरूरतों और सामाजिक सुरक्षा का भी ध्यान रखना है. समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धाश्रमों की सुविधाओं और वहां रहने वाले बुजुर्गों की जरूरतों की लगातार निगरानी की जा रही है.

हर सप्ताह आश्रम पहुंचेगी डॉक्टरों की टीम

उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच की जरूरत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वृद्धाश्रमों में साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की जांच करेंगे.

जांच में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य को शामिल किया गया है. किसी बुजुर्ग को इलाज या दवा की जरूरत होने पर उसे आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी. इससे छोटी स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान करने और जरूरत के मुताबिक इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे नई टाउनशिप का शिलान्यास, 5000 प्लॉट के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

 

टीवी और लाइब्रेरी से लेकर योग-ध्यान तक

वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की दिनचर्या को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है. आश्रमों में स्वच्छ पेयजल के साथ मनोरंजन के लिए टीवी और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है. इसके अलावा बुजुर्गों को सक्रिय और सकारात्मक दिनचर्या से जोड़ने के लिए योग और ध्यान के सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं. इसका मकसद बुजुर्गों के लिए ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां उन्हें रहने, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों के साथ सामाजिक और मानसिक स्तर पर भी बेहतर वातावरण मिल सके.

6,607 बुजुर्गों को मिल रहा आश्रय

समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 75 वृद्धाश्रमों में फिलहाल 6,607 बुजुर्ग रह रहे हैं. इन आश्रमों में बुजुर्गों को आश्रय के साथ विभिन्न सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. इनमें 4,901 पात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है. वहीं 2,551 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. इससे पात्र बुजुर्गों को आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.

दो वित्तीय वर्षों में 1,073 नए बुजुर्ग योजनाओं से जुड़े

विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में कुल 1,073 नए बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया है. विभाग का जोर इस बात पर है कि पात्र बुजुर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी रोजमर्रा की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए. वृद्धाश्रमों में सुविधाओं को बेहतर करने की यह व्यवस्था राज्य के सभी 75 जिलों तक फैली हुई है. उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक जिला पोर्टल के मुताबिक, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 150 संवासियों की क्षमता वाले वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं.

लक्ष्य सिर्फ आश्रय नहीं, बेहतर जीवन

वृद्धाश्रमों को लेकर अब फोकस केवल रहने की जगह उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रखा जा रहा है. स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाएं, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ पेयजल, मनोरंजन, पुस्तकालय, योग और ध्यान जैसी सुविधाओं के जरिए बुजुर्गों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है.

इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग से परेशानी न उठानी पड़े और उन्हें एक ही जगह पर जरूरी सहायता मिल सके. साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलने से बुजुर्गों की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को भी बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: डिजिटल क्लास से लेकर इंटरनेट तक की सुविधा, यूपी के 14 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूल होंगे स्मार्ट

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज टी-20 को लेकर जबरदस्त उत्साह, स्टूडेंट्स-दिव्यांगों का टिकट कोटा 1 मिनट में फुल, इस दिन मिलेंगे टिकट

India vs West indies T20 ticket: इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने जा रहे मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस का उत्साह देखते बनता है. मंगलवार को स्टूडेंट्स और दिव्यांग कोटे की टिकटों के लिए विंडो खुली. इस टिकटों के लिए दो दिन निर्धारित किए गए थे लेकिन विंडों खुलते ही एक मिनट में दोनों कोटे की सभी सीटें फुल हो गई.. Wed, 23 Sep 2026 12:32:36 +0530

  Videos
See all

Bank Closed : बैंकों की हड़ताल क्यों ? । 28 सितंबर से ग्राहक क्या करें? । UFBU । Bank Strike ।Short #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T07:41:15+00:00

Sia Ketan Case : केतन की हत्या के बाद सिया ने ChatGPT से क्या पूछा? चार्जशीट में चौंकाने वाले दावे #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T07:46:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers