बुजुर्गों के लिए CM योगी का बड़ा प्लान, यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की सेहत पर रहेगी खास नजर
CM Yogi: उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए अब स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं पर और ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. प्रदेश के सभी 75 वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की व्यवस्था की जा रही है. इसके तहत डॉक्टरों की टीम हर सप्ताह वृद्धाश्रमों में पहुंचकर बुजुर्गों की सेहत की जांच करेगी. इस दौरान बीपी, शुगर, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की जाएगी. जरूरत पड़ने पर बुजुर्गों को जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.
इस पहल का उद्देश्य सिर्फ बुजुर्गों को रहने के लिए सुरक्षित जगह उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि उनके स्वास्थ्य, दैनिक जरूरतों और सामाजिक सुरक्षा का भी ध्यान रखना है. समाज कल्याण विभाग की ओर से वृद्धाश्रमों की सुविधाओं और वहां रहने वाले बुजुर्गों की जरूरतों की लगातार निगरानी की जा रही है.
हर सप्ताह आश्रम पहुंचेगी डॉक्टरों की टीम
उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य जांच की जरूरत होती है. इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को वृद्धाश्रमों में साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं. डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों की जांच करेंगे.
जांच में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, आंखों और सामान्य स्वास्थ्य को शामिल किया गया है. किसी बुजुर्ग को इलाज या दवा की जरूरत होने पर उसे आवश्यक चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी. इससे छोटी स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान करने और जरूरत के मुताबिक इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे नई टाउनशिप का शिलान्यास, 5000 प्लॉट के लिए शुरू होगा रजिस्ट्रेशन
टीवी और लाइब्रेरी से लेकर योग-ध्यान तक
वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की दिनचर्या को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है. आश्रमों में स्वच्छ पेयजल के साथ मनोरंजन के लिए टीवी और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है. इसके अलावा बुजुर्गों को सक्रिय और सकारात्मक दिनचर्या से जोड़ने के लिए योग और ध्यान के सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं. इसका मकसद बुजुर्गों के लिए ऐसा माहौल तैयार करना है, जहां उन्हें रहने, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की जरूरतों के साथ सामाजिक और मानसिक स्तर पर भी बेहतर वातावरण मिल सके.
6,607 बुजुर्गों को मिल रहा आश्रय
समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 75 वृद्धाश्रमों में फिलहाल 6,607 बुजुर्ग रह रहे हैं. इन आश्रमों में बुजुर्गों को आश्रय के साथ विभिन्न सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. इनमें 4,901 पात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है. वहीं 2,551 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं. इससे पात्र बुजुर्गों को आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.
दो वित्तीय वर्षों में 1,073 नए बुजुर्ग योजनाओं से जुड़े
विभाग के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में कुल 1,073 नए बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा गया है. विभाग का जोर इस बात पर है कि पात्र बुजुर्गों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी रोजमर्रा की जरूरतों का भी ध्यान रखा जाए. वृद्धाश्रमों में सुविधाओं को बेहतर करने की यह व्यवस्था राज्य के सभी 75 जिलों तक फैली हुई है. उत्तर प्रदेश सरकार के आधिकारिक जिला पोर्टल के मुताबिक, प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 150 संवासियों की क्षमता वाले वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं.
लक्ष्य सिर्फ आश्रय नहीं, बेहतर जीवन
वृद्धाश्रमों को लेकर अब फोकस केवल रहने की जगह उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रखा जा रहा है. स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाएं, पेंशन, आयुष्मान कार्ड, स्वच्छ पेयजल, मनोरंजन, पुस्तकालय, योग और ध्यान जैसी सुविधाओं के जरिए बुजुर्गों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है.
इस पूरी व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग से परेशानी न उठानी पड़े और उन्हें एक ही जगह पर जरूरी सहायता मिल सके. साप्ताहिक स्वास्थ्य जांच के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिलने से बुजुर्गों की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को भी बेहतर तरीके से पूरा करने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: डिजिटल क्लास से लेकर इंटरनेट तक की सुविधा, यूपी के 14 हजार से ज्यादा प्राइमरी स्कूल होंगे स्मार्ट
Sunita Ahuja को छोड़ Komal Rani संग गोविंदा ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, वीडियो देख बिदके यूजर्स बोले- फिर कहते हो बदनाम करती है...
Govinda visits Lalbaugcha Raja with Komal Rani: पिछले काफी लंबे वक्त से गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच एक बात को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. सुनीता आहूजा कई बार गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी के अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं. जिसके बाद गोविंदा को कई मौकों पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी के साथ स्पॉट किया गया, जिससे इनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और भी बल मिल गया. अब एक बार फिर गोविंदा ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने नेटिजन्स को उनके और कोमल के रिश्ते के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है.
जहां मुंबई में सेलेब्स अपने-अपने परिवारों के साथ गणेश उत्सव मना रहे हैं, वहीं बॉलीवुड एक्टर गोविंदा मंगलवार, 22 सितंबर को शहर के सबसे फेमस और गणेश पंडाल लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. हालांकि, उनके साथ उनका परिवार या पत्नी नहीं बल्कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी थी. इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. सोशल मीडिया यूजर्स गोविंदा को उनकी इस हरकत के लिए जमकर लताड़ लगा रहे हैं.
इन बॉलीवुड सेलेब्स ने किए लालबागचा राजा के दर्शन
हर साल की तरह इस बार भी गणेशोत्सव के दौरान फिल्मी हस्तियों का लालबागचा राजा के पास आना-जाना जारी है. गोविंदा से पहले शाहरुख खान, संजय दत्त और रणवीर सिंह जैसी कई बड़ी बॉलीवुड हस्तियां लालबागचा राजा के दर्शन कर चुकी हैं. हालांकि, इस बार गोविंदा की उपस्थिति से ज्यादा चर्चा उनके साथ नजर आईं एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार को लेकर हो रही है.
कोमल रानी के साथ दर्शन करने पहुंचे गोविंदा
मंगलवार को जब गोविंदा लालबागचा राजा के पंडाल में भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने पहुंचे, तो उनके साथ एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार भी मौजूद थीं. इस दौरान गोविंदा ने पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था, जबकि कोमल रानी लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं. दोनों ने मिलकर पंडाल में बप्पा के दर्शन किए. दर्शन संपन्न होने के बाद गोविंदा और कोमल ने वहां मौजूद पैपराजी और मीडियाकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर पोज भी दिए. इन दोनों के साथ आने की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद एक बार फिर एक्टर की पर्सनल लाइफ और पारिवारिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.
कुछ घंटे पहले ही सुनीता आहूजा भी पहुंची थीं पंडाल
सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि गोविंदा के लालबागचा राजा पहुंचने से कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने भी इसी पंडाल के दर्शन किए थे. सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने भी बप्पा के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की थी. हालांकि, सुनीता इस मौके पर पूरी तरह अकेली थीं. एक ही दिन, लेकिन अलग-अलग समय पर पति-पत्नी का इस तरह पंडाल में पहुंचना हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गया है. गोविंदा और सुनीता के बीच चल रही कथित अनबन की खबरों के बीच, दोनों की अलग-अलग समय पर हुई यह मौजूदगी लोगों और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही.
यूजर्स का फूटा गोविंदा पर गुस्सा
सोशल मीडिया यूजर्स गोविंदा की इस हरकत से काफी नाराज हैं. एक यूजर ने लिखा, "सुनीता जी को आपने अकेले छोड़ दिया, वो अकेली ही आईं थी और आप इस लड़की के साथ घूम रहे हैं उसकी फिक्र कर रहे हैं, बहुत शर्म की बात है." एक अन्य फैन ने लिखा, "आप खुद ऐसे काम करते हैं और फिर कहेंगे कि सुनीता मुझे बदनाम करती है."
पहले भी चर्चाओं में रहा है कोमल रानी का नाम
गोविंदा का नाम एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़े जाने की चर्चा यह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी दोनों को जब एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था, तब उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. उस दौरान सुनीता आहूजा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कोमल के लुक और स्टाइल पर अपनी तीखे रिएक्शन्स दिए थे और गोविंदा को लेकर भी बयान दिया था, जिसके बाद यह मामला काफी तूल पकड़ गया था. इस घटना के बाद गोविंदा ने सार्वजनिक तौर पर सुनीता से ऐसी बातें न करने की अपील भी की थी.
पहले भी तलाक पर हो चुकी है चर्चा
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कुछ महीनों से लगातार तलाक की खबरें भी सुर्खियों में रही हैं. पिछले महीने ही सुनीता आहूजा को उनके बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ मुंबई में फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था. उन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया और गलियारों में उनके तलाक की अटकलें तेज हो गई थीं. हालांकि, बाद में गोविंदा के मैनेजर ने बताया था कि सुनीता कोर्ट में तलाक का मामला वापस लेने के सिलसिले में वहां गई थीं. इसके बाद अलगाव की खबरों को लेकर स्थिति थोड़ी बदली, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं पर पूरी तरह विराम नहीं लग सका है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










