Responsive Scrollable Menu

जबलपुर में बैंक मैनेजर के साथ मारपीट, लोन रिकवरी को लेकर हुआ विवाद, पुलिस कर रही जांच

जबलपुर में लोन रिकवरी के लिए पहुंचे मैनेजर के साथ मारपीट कर पैसे लूटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर मनीष संज्ञा लोन रिकवरी करने के लिए कर्जदार के घर पहुंचे थे। इसी दौरान ये सब हुआ।

जब मैनेजर सदर इलाके में पहुंचे तो कर्जदार और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। बैंक मैनेजर की नाक पर चोट लग गई और खून बहने लगा। मैनेजर ने ये आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके पास रखे गए 16000 रुपए भी लूट लिए गए।

मैनेजर को मारा, रुपए लूटे

इस मामले में मैनेजर ने कैंट थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके चेहरे पर हमला किया गया। उनकी नाक पर चोट आई है और खून बहने लगा। मैनेजर ने यह भी बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे थे तो उनके पास 16000 रुपए रखे थे। यह भी सतीश और उसके साथियों ने ले लिए हैं।

बैंक कर्मचारियों का विरोध

बैंक मैनेजर के साथ हुई इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक के कर्मचारी भी कैंट थाने पहुंच गए। सभी ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस मामले में बैंक के कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी पर इस तरह का हमला होना एक गंभीर मामला है। इस तरह का व्यवहार करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

कर्जदार ने ले रखा है गोल्ड लोन

इस मामले में यह भी सामने आया है कि सदर इलाके की गली नंबर 9 के रहने वाले सतीश अग्रवाल ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सदर शाखा में अपना सोना रखकर गोल्ड लोन लिया था। उसकी किश्तें लगातार नहीं भरी थी। बैंक की ओर से कई बार नोटिस भेजे लेकिन भुगतान नहीं किया गया। यही वजह रही कि बैंक मैनेजर रिकवरी करने और नोटिस देने के लिए सतीश के घर गए थे। जब किश्तें नहीं भरने का संबंध में उन्होंने बातचीत की। तब विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते उनके साथ मारपीट शुरू कर दी गई।

पुलिस कर रही जांच

इस मामले में कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले का कहना है कि बैंक मैनेजर कर्जदार को नोटिस देने के लिए गए थे। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। मैनेजर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू हो गई है और सतीश तथा उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

Continue reading on the app

इंदौर में फेसबुक फ्रेंड बनकर 44 हजार की ठगी, दुबई में फंसे होने का बहाना बनाकर महिला को ठगा, QR कोड भेजकर ट्रांसफर करवाए पैसे

इंदौर में सोशल मीडिया के जरिए भरोसा जीतकर ठगी करने का एक और मामला सामने आया है। दरअसल बाणगंगा थाना क्षेत्र की रहने वाली बीमा एजेंट संगीता गुप्ता को उनके फेसबुक फ्रेंड ने खुद को मुसीबत में बताकर 44 हजार रुपए की चपत लगा दी। वहीं आरोपी ने दावा किया कि वह दुबई एयरपोर्ट पर कस्टम और एम्बेसी की कार्रवाई में फंस गया है और तुरंत पैसों की जरूरत है।

दरअसल महिला ने बताया कि आरोपी से पहले भी फेसबुक पर बातचीत होती रहती थी। इसी वजह से उन्हें शुरुआत में कोई शक नहीं हुआ। लेकिन पैसे ट्रांसफर होने के बाद जब लगातार नई रकम मांगी जाने लगी, तब मामला साइबर ठगी का निकला।

QR कोड भेजकर कराए ट्रांजैक्शन

वहीं पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर की शाम करीब 5 बजे संगीता गुप्ता को फेसबुक मैसेंजर पर ओमकुमार नाम के व्यक्ति का संदेश मिला। उसने लिखा कि वह दुबई एयरपोर्ट पर फंस गया है और एम्बेसी ने उसे रोक रखा है। उसने यह भी कहा कि किसी को इस बारे में जानकारी न दें और तुरंत मदद करें। कुछ देर बाद एक दूसरे व्हाट्सएप नंबर से कॉल करने के लिए कहा गया। बातचीत के दौरान आरोपी ने एक QR कोड भेजा और उसे स्कैन कर पैसे भेजने को कहा। संगीता ने भरोसा करते हुए पहले 25 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके कुछ घंटे बाद रात करीब 8 बजे फिर कॉल आया। इस बार आरोपी ने कहा कि मामला पूरी तरह खत्म कराने के लिए 19 हजार रुपए और जमा करने होंगे। महिला ने दूसरी बार भी रकम भेज दी। इस तरह कुल 44 हजार रुपए आरोपी के बताए खाते में चले गए।

ऐसे खुला साइबर ठगी का खेल

वहीं अगले दिन आरोपी ने फिर संपर्क किया और इस बार 55 हजार रुपए और जमा करने के लिए कहा। लगातार बढ़ती मांग से महिला को शक हुआ। उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया और बाद में कॉल उठाना भी बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपने पति को पूरी घटना बताई। बातचीत के स्क्रीनशॉट और बैंक ट्रांजैक्शन देखने के बाद पति ने इसे साइबर ठगी बताया और तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बाणगंगा पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उस फेसबुक अकाउंट, व्हाट्सएप नंबर और बैंक खाते की जानकारी जुटा रही है, जहां पैसे ट्रांसफर किए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर बने परिचितों की बातों पर बिना पुष्टि किए पैसे भेजना जोखिम भरा हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका की 'रफ्तार' पर ब्रेक! एक साथ 4 पेसर इंजर्ड; कंगारु से कैसे भिड़ेंगे प्रोटियाज  

SA vs AUS: साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी चोट ने टीम की तेज गेंदबाजी की चिंता और बढ़ा दी है।

मफाका के बाहर होने के साथ ही साउथ अफ्रीका के चार प्रमुख तेज गेंदबाज इस अहम सीरीज में उपलब्ध नहीं होंगे। इससे पहले कगिसो रबाडा, ओटनील बार्टमैन और लुंगी एनगिडी भी चोट या फिटनेस संबंधी कारणों से सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब मफाका भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

मफाका की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है। विलियम्स ने 2021 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था और अब तक आठ वनडे मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 16 विकेट हैं और उनका इकॉनमी रेट 5.88 रहा है।

रबाडा, बार्टमैन और एनगिडी भी बाहर
साउथ अफ्रीका ने जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मूल टीम घोषित की थी, तब रबाडा पहले से ही उपलब्ध नहीं थे। इसके बाद बार्टमैन और एनगिडी चोटिल हो गए। दोनों की जगह डुआन जेनसन और न्कोबानी मोकोएना को टीम में शामिल किया गया था।

अब बदली हुई टीम में मार्को जेनसन और कॉर्बिन बॉश तेज गेंदबाजी के साथ ऑलराउंडर की भूमिका में भी अहम होंगे। जेराल्ड कोएट्जी को भी टीम में जगह मिली है। खास बात यह है कि कोएट्जी ने अपना पिछला वनडे मुकाबला नवंबर 2023 में खेला था।

24 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर को डरबन में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और तीसरा मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में होगा।

तेज गेंदबाजों की चोट ने साउथ अफ्रीका की चिंता सिर्फ वनडे तक सीमित नहीं रखी है। टीम को टेस्ट सीरीज में रबाडा और एनगिडी की उपलब्धता को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया 3 और 4 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका XI के खिलाफ दो दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगा। इसके बाद 9 अक्टूबर से डरबन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 18 अक्टूबर से गकेबरहा और तीसरा 27 अक्टूबर से केपटाउन में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम
टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएट्ज़ी, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसन, मार्को जानसन, नकोबानी मोकोएना, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, लिज़ाद विलियम्स।

Wed, 23 Sep 2026 17:07:20 +0530

  Videos
See all

6 साल की चीनी बच्ची ने दो बार तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड [Chinese Girl Breaks Women's Rubik’s Cube WR] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:47:35+00:00

Baba Ramdev News : 'हम नशेड़ी,गंजेड़ी, भंगेड़ी साधु नहीं'... #babaramdev #ramdevbaba #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:39:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers