IIT बॉम्बे छात्र खुदकुशी मामले में प्रोफेसर डुल्ला छुट्टी पर भेजे गए, जांच समिति कर रही पड़ताल
आईआईटी बॉम्बे में एक छात्र द्वारा कथित तौर पर कदम उठाने के बाद संस्थान ने प्रोफेसर डुल्ला को छुट्टी पर भेज दिया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक आंतरिक समिति गठित की गई है।
Aaj Ka Mausam: देश के 13 राज्यों में दिखेगा मौसम का रौद्र रूप, भारी बारिश को लेकर IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई से पहले देश के कई राज्यों में एक बार फिर से भारी बारिश का दौर देखने को मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग ने देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने 'डीप डिप्रेशन' का असर आज देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है. जिससे आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और आस-पास के इलाकों में बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.
आईएमडी के मुताबिक, यह सिस्टम उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है और इसके 23 सितंबर की रात तक विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच से गुजरने की बहुत संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई इलाकों में बहुत भारी बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान लगाया है. इस दौरान पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, विदर्भ और पूर्वी और मध्य भारत के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने की उम्मीद है. ऐसे में मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation










