Responsive Scrollable Menu

US Election: ट्रंप प्रशासन के अभियान में 1600 फर्जी वोटर केस पकड़े गए, 160 गिरफ्तार

अमेरिका में राज्य स्तर की मतदाता सूचियों में अवैध रूप से दर्ज गैर-नागरिकों का पता लगाने और उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए ट्रंप प्रशासन के व्यापक अभियान में करीब 1,600 मतदाता धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं और 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ‘होमलैंड सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेशंस’ के वरिष्ठ अधिकारी मैथ्यू मिलहोलिन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चुनाव से करीब छह सप्ताह पहले जारी ये आंकड़े ऐसे अभियान की स्थिति पर जानकारी देते हैं, जिसके तहत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर चुनावों में कथित गड़बड़ियों की जांच के लिए संघीय संसाधनों और सैकड़ों कर्मचारियों को लगाया गया है।

हालांकि, ये आंकड़े ट्रंप और गृह सुरक्षा विभाग द्वारा पहले बताए गए उन लाखों गैर-नागरिक मतदाताओं की संख्या से काफी कम हैं, जिनके मतदाता सूचियों में दर्ज होने का दावा किया गया था। अमेरिका में 21.1 करोड़ से अधिक सक्रिय पंजीकृत मतदाताओं की तुलना में भी ये मामले बेहद कम हैं। पूर्व चुनाव अधिकारियों और चुनाव कानून विशेषज्ञों के अनुसार, गैर-नागरिकों का मतदान समेत मतदाता धोखाधड़ी दुर्लभ है।

मिलहोलिन ने न्याय विभाग और अमेरिकी डाक सेवा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ये आंकड़े साझा किए। कार्यवाहक उप अटॉर्नी जनरल ट्रेंट मैककॉट्टर ने बताया कि प्रशासन के सत्ता में आने के बाद से न्याय विभाग ने अवैध मतदान और पंजीकरण संबंधी अपराधों में 70 लोगों के खिलाफ आरोप लगाए हैं। हालांकि, दोनों अधिकारियों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दोनों आंकड़ों में कोई समान मामले शामिल हैं या नहीं।

नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ट्रंप प्रशासन ने गैर-नागरिक मतदान पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इस मुद्दे से जुड़े उसके दो कार्यकारी आदेश कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

Continue reading on the app

नेशनल अवॉर्ड जीतकर भावुक कार्तिक आर्यन:कहा- ऐसे माहौल में एक्टर बनने का सपना देखा, जहां लोग हंसते हैं; छोटे शहर के लड़के का सपना पूरा हुआ

कार्तिक आर्यन को फिल्म चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है। सेरेमनी मंगलवार को गुजरात के एकता नगर में हुई, जहां राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने कार्तिक को अवॉर्ड दिया। ये कार्तिक का पहला नेशनल अवॉर्ड है। इसे जीतने के बाद उन्होंने भावुक अंदाज में एक छोटे शहर से निकलकर सपने पूरे करने के सफर को याद किया है। कार्तिक ने नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी की कुछ तस्वीरों के साथ लिखा है, ‘ग्वालियर के उस मम्मा के लाड़ले लड़के को आज प्यार से मुस्कुराते हुए याद कर रहा हूं, जिसने ऐसे माहौल में अभिनेता बनने का सपना देखने की हिम्मत की, जहां लोग अक्सर ऐसे सपनों पर हंसकर आगे बढ़ जाते हैं। आखिरकार वह पल मेरी आंखों के सामने था, जिसे मैंने जिया भी और महसूस भी किया। आज भी उत्साह और घबराहट के कारण यकीन नहीं हो रहा है।’ आगे कार्तिक ने लिखा, ‘एक छोटे शहर के लड़के का सपना, देश के हर अभिनेता का सपना, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का सम्मान। ‘चंदू नहीं, चैंपियन है मैं।’ मैं हमेशा कबीर सर और साजिद सर का आभारी रहूंगा, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया और मुझे भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर सर का किरदार बड़े पर्दे पर निभाने की जिम्मेदारी दी। यह सफर बेहद मुश्किल और दर्द भरा रहा, लेकिन इसका नतीजा रस मलाई की तरह मीठा है। मैं एक साथ बहुत भावुक और खुद को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।’ ‘इस लंबे सफर में मेरा सबसे बड़ा सहारा रहा, खुद पर मेरा विश्वास, मेरे माता-पिता का आशीर्वाद, उनका बिना शर्त प्यार और साथ, दोस्तों का हर कदम पर हौसला, खासकर तब जब मैं खुद उम्मीद खोने लगा था। मेरी पूरी टीम का भी धन्यवाद, जो मेरी प्रोफेशनल जिंदगी को आसान बनाने के लिए लगातार मेहनत करती है। इस असंभव से लगने वाले सफर का हिस्सा बनने वाले हर व्यक्ति का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।’ आखिर में कार्तिक लिखते हैं, ‘मैं अपना यह सबसे बड़ा सम्मान देश के हर पैरालंपियन और उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं, जो असंभव सपने देखने की हिम्मत करते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए कभी हार नहीं मानते। सम्मानित ज्यूरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और माननीय राष्ट्रपति जी का इस खास पल के लिए दिल से धन्यवाद। आखिर में मैं यही कहना चाहूंगा कि यह सिर्फ शुरुआत है। उम्मीद है कि आने वाले समय में ऐसे कई और मुकाम हासिल करूंगा।’ देखिए नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी से कार्तिक आर्यन की चुनिंदा तस्वीरें-

Continue reading on the app

  Sports

मां सरपंच, परदादा की 20 बंदूकों ने बनाया शूटर, अब राइजा ढिल्लन ने जीता एशियन गेम्स में मेडल

राइजा ढिल्लन ने भारत को एशियन गेम्स में वीमेंस स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जिताया, जानिए उनके बारे में अहम बातें. Wed, 23 Sep 2026 11:11:52 +0530

  Videos
See all

Ishaan Anand : ईशान आनंद ने मायावती के पैर छुए! | Bahujan Samaj Party |Mayawati | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T05:55:16+00:00

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की Salary होगी 4 गुना? 8th Pay Commission का बड़ा अपडेट #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T06:00:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers