Responsive Scrollable Menu

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में करेंगे 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ, आयुष सेवाओं के विस्तार पर जोर

भोपाल में आज 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान के रजत जयंती ऑडिटोरियम में सुबह 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान आयुष क्षेत्र से जुड़ी जनकल्याणकारी पहल की शुरुआत के साथ विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा।

इस वर्ष 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ रखी गई है। देशभर में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने 2025 में इसे 23 सितंबर को मनाने की अधिसूचना जारी की थी। इससे पहले आयुर्वेद दिवस धन्वंतरि जयंती यानी धनतेरस के अवसर पर मनाया जाता था।

मुख्यमंत्री करेंगे राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ

सीएम मोहन यादव राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य एवं आयुष क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न विकास पहलों का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में होने वाले इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेशवासियों के स्वास्थ्य और आयुष क्षेत्र को आगे बढ़ाने से जुड़ी विभिन्न पहलों को सामने रखा जाएगा। विभागीय विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन के जरिए आयुष से जुड़ी सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर रहेगा।

आयुर्वेद प्रदर्शनी में पारंपरिक चिकित्सा की जानकारी

आयुर्वेद को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल पर विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें पारंपरिक चिकित्सा पद्धति, आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर भी इस बार आयुर्वेद दिवस के तहत जागरूकता, आयुर्वेद आहार, स्वस्थ जीवनशैली, औषधीय पौधों के संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम किए जा रहे हैं। देशभर में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हजारों गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

औषधीय पौधारोपण से दिया जाएगा स्वास्थ्य और पर्यावरण का संदेश

भोपाल के कार्यक्रम में औषधीय पौधों का पौधारोपण भी किया जाएगा। इसके जरिए आयुर्वेद में उपयोगी वनस्पतियों के संरक्षण के साथ पर्यावरण और स्वास्थ्य के बीच संबंध को लेकर जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। देशभर में इस अभियान के तहत औषधीय पौधारोपण, हर्बल गार्डन, आयुर्वेद जागरूकता कार्यक्रम, स्कूल-कॉलेज गतिविधियां और स्वास्थ्य संबंधी जनभागीदारी अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

आयुर्वेद को शोध और आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने पर जोर

11वें आयुर्वेद दिवस के राष्ट्रीय आयोजन में आयुर्वेद को शोध, प्रमाण आधारित चिकित्सा, नवाचार और एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसके साथ ही आयुर्वेद की पहुंच को समुदाय और आमजन तक बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

Continue reading on the app

सतना में ट्रांसफार्मर में घुसा लोडिंग वाहन, ठप हुई इलाके की बिजली व्यवस्था, बहता तेल बोतलों में भरने पहुंचे रहवासी

सतना में बीती रात एक दुर्घटना देखने को मिली। दरअसल, यहां के भैंसखाना चौक इलाके में एक छोटा लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर 200 केवी के ट्रांसफार्मर में घुस गया। इस मालवाहक में मसाला लोड था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह से टूट गया है।

वाहन के अनियंत्रित होने के बाद हुए इस हादसे का खामियाजा इलाके में रहने वाले रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है। दरअसल, टक्कर के बाद ट्रांसफार्मर पूरी तरह से ठप हो गया है। इस वजह से इलाके की बिजली बंद हो गई है। घटना की जानकारी लगने के बाद मौके पर लोगों के भीड़ इकट्ठा हो गई।

टूटी ट्रांसफार्मर की बॉडी

इस घटना के बाद पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मेंटेनेंस एई कुलदीप मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि मंगलवार को रात 8.15 पर भैंसखाना के पास पिकअप वाहन ने ट्रांसफार्मर को टक्कर मार दी। उसकी बॉडी बुरी तरह से टूट गई है। तेल बह गया है और ट्रांसफार्मर फेल हो चुका है। अब बुधवार को खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर नए ट्रांसफर को लगाने का काम किया जाएगा।

तेल लेने पहुंचे लोग

इस घटना के बाद एक हैरान करने वाला मामला भी सामने आया। टक्कर के बाद जब टूटे हुए ट्रांसफार्मर से तेल सड़क पर बह रहा था। तो कुछ लोग इसे बोतल में भरने के लिए पहुंच गए। मौके पर कई लोगों की भीड़ दिखाई दे रही थी। लोगों का कहना है कि शरीर के दर्द में इस तेल का इस्तेमाल होता है। हालांकि, इसकी मेडिकल तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश

ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई है। ऐसे में रहवासियों को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए प्रभावित हुई इलाकों का लोड दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़ने की कोशिश की है। ताकि बिजली व्यवस्था सामान्य की जा सके।

पुलिस ने जब्त किया वाहन

जैसे ही ये घटना हुई सूचना मिलने पर बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस ने लोडिंग वाहन जब्त कर लिया है। वहीं बिजली कंपनी की तरफ से देर रात कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Continue reading on the app

  Sports

मां सरपंच, परदादा की 20 बंदूकों ने बनाया शूटर, अब राइजा ढिल्लन ने जीता एशियन गेम्स में मेडल

राइजा ढिल्लन ने भारत को एशियन गेम्स में वीमेंस स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जिताया, जानिए उनके बारे में अहम बातें. Wed, 23 Sep 2026 11:11:52 +0530

  Videos
See all

Earl Spencer should pull Diana book from shelves, Piers Morgan says | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T05:00:28+00:00

Azamgarh Murder Live Update: आजमगढ़ कांड की कहानी, मां की जुबानी | Encounter | UP Police | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T04:46:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers