Responsive Scrollable Menu

संयुक्त राष्ट्र पहुंचे Donald Trump ने CNN रिपोर्टर से कहा- आपको यहां नहीं होना चाहिए था

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अहम कूटनीतिक गतिविधियों के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इस विश्व निकाय की यात्रा की शुरुआत में प्रमुख अमेरिकी समाचार नेटवर्क ‘सीएनएन’ की प्रतिष्ठित पत्रकार कैटलिन कॉलिन्स पर निशाना साधा और उनसे कहा, ‘‘आपको यहां नहीं होना चाहिए।’’ ट्रंप मंगलवार को महासभा में अपने संबोधन से पहले संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे और कॉलिन्स से कहा, ‘‘मुझे हैरानी है कि सीएनएन यहां मेरी कवरेज कर रहा है। आपको यहां मेरी कवरेज के लिए नहीं होना चाहिए। आपने कहा था कि आप मेरी कवरेज नहीं करेंगे।’’ हालांकि, कॉलिन्स ने बाद में प्रसारण में कहा कि सीएनएन ने ऐसा कभी नहीं कहा।

यह टकराव ट्रंप प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले सीएनएन, ‘एमएस नाउ’ और ‘पोलिटिको’ को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस परिसर से प्रतिबंधित किए जाने के बाद हुआ। सीएनएन को राष्ट्रपति के मीडिया पूल (चुनिंदा पत्रकारों के समूह) से भी हटा दिया गया था। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र में उसे नियमित रूप से मान्यता प्राप्त मीडिया संगठन के तौर पर प्रवेश मिला।

तीनों मीडिया संस्थानों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दायर कर इस प्रतिबंध को असंवैधानिक घोषित करने की मांग की। मामले में बुधवार को सुनवाई निर्धारित है। बाद में ट्रंप ने अपने रुख को दोहराते हुए नकारात्मक मीडिया कवरेज को देश के लिए खतरनाक बताया।

ट्रंप और मीडिया संस्थानों के बीच यह विवाद लगातार बढ़ रहा है। सीएनएन, एमएस नाउ और पोलिटिको के प्रतिबंध के विरोध में अन्य प्रमुख समाचार संगठनों ने भी एकजुटता दिखाई है।

Continue reading on the app

दिसंबर में अमेरिका जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, Florida G20 Summit में Donald Trump से द्विपक्षीय वार्ता संभव, क्वाड नेताओं की भी हो सकती है बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस साल दिसंबर में अमेरिका यात्रा पर जाने की मजबूत संभावना है। सूत्रों के अनुसार, PM मोदी फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित होने जा रहे G20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस समिट की मेजबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। अगर प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा तय होती है, तो G20 शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनकी एक अहम द्विपक्षीय (Bilateral) बैठक भी होगी। यह सम्मेलन 14 से 15 दिसंबर तक फ्लोरिडा स्थित 'ट्रंप नेशनल डोरल मियामी रिज़ॉर्ट' में आयोजित किया जा रहा है। सरकार ने अभी तक इस यात्रा के बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, क्योंकि आमतौर पर ऐसी घोषणाएं यात्रा की तारीख के करीब ही की जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Jahangirpuri में कर्मचारी से 90 लाख की 35 किलो चांदी की लूट

मोदी और ट्रंप के बीच ऐसी बैठक की संभावना ऐसे समय में बनी है जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और द्विपक्षीय सहयोग के अन्य क्षेत्रों में बातचीत चल रही है। रूस से तेल खरीदने के कारण भारतीय आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी के मद्देनजर इस बैठक का महत्व और बढ़ जाता है।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में इंडिया टुडे टीवी से बात करते हुए संकेत दिया था कि समिट के दौरान ट्रंप जिन नेताओं से मिलना चाहेंगे, उनमें PM मोदी प्राथमिकता वाले नेताओं में शामिल होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री की यात्रा में G20 बैठक में भाग लेने के अलावा और भी बहुत कुछ शामिल हो सकता है।

PM मोदी और ट्रंप की पिछली मुलाकात जून में फ्रांस के एवियन में G7 समिट के दौरान हुई थी। दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी सहित भारत-अमेरिका सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की थी और एक अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत पर चर्चा की थी।

इसे भी पढ़ें: भारत पर बड़ा खुलासा देख चौंके रूस-चीन के लोग, घूम गया अमेरिका का दिमाग!

हाल के महीनों में भारत-अमेरिका संबंधों में लगातार उच्च-स्तरीय बातचीत हुई है, जिसमें व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी, महत्वपूर्ण खनिज और ऊर्जा सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में उभरे हैं। दोनों देश एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में भी काम कर रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में लगभग 240 बिलियन अमेरिकी डॉलर है और दोनों पक्षों ने आने वाले वर्षों में इसे 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

G20 बैठक के दौरान क्वाड (Quad) नेताओं के संभावित समिट की भी तैयारी चल रही है, जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता एक साथ आएंगे। यह बैठक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, महत्वपूर्ण खनिजों, उभरती प्रौद्योगिकियों और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में क्वाड के सहयोग को मजबूत करने के नए प्रयासों के बीच हो रही है। diplomatic सूत्रों के अनुसार, फ्लोरिडा की संभावित यात्रा के बाद, मोदी के कनाडा की द्विपक्षीय यात्रा पर जाने की भी संभावना है।

रॉयटर्स ने कनाडा के व्यापार मंत्री के हवाले से बताया कि दिसंबर में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच भी बैठक होने की उम्मीद है। भारत और कनाडा अभी 'कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट' (CEPA) के लिए बातचीत कर रहे हैं।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड की श्रीलंका पर 89 रन की जीत में चमके विल जैक्स, ऑलराउंडर के नाम जुड़े ये रिकॉर्ड

चेस्टर ली स्ट्रीट, 23 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में बुरी तरह हारने वाली श्रीलंका के लिए वनडे सीरीज का आगाज भी निराशाजनक रहा है। श्रीलंका को मंगलवार को खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड ने 89 रन से हरा दिया। इंग्लैंड की जीत के हीरो ऑलराउंडर विल जैक्स रहे। प्लेयर ऑफ द मैच रहे जैक्स के नाम इस मैच में कई रिकॉर्ड जुड़े। Wed, 23 Sep 2026 09:05:47 +0530

  Videos
See all

Azamgarh News : आजमगढ़ में बंधक संकट का सच पुलिस ने बताया ! । hostage । UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:31:13+00:00

AI कंपनियां चैटबोट्स को इंसानों जैसा क्यों बना रही हैं? [Why do big tech design their AI as humans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers