Career Change: 20 साल तक डॉक्टर रहीं, अब चलाती हैं बन की दुकान! बोलीं- 'अब ज्यादा खुश हूं'
Doctor Quit Medical Profession: चीन की डॉ. डोंग मिन ने 20 साल तक डॉक्टर के तौर पर काम किया। लेकिन काम के भारी तनाव के चलते उन्होंने मेडिकल प्रोफेशन छोड़ दिया और स्टीम्ड बन की दुकान खोल ली। 2023 में शुरू हुआ उनका यह नया सफर काफी सफल रहा है। अब उन्होंने वुहान में अपनी दूसरी दुकान भी खोल ली है।
आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला शख्स मुठभेड़ में ढेर, 8 घंटे चला खौफनाक ड्रामा
Azamgarh Murder: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पंडितों की हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि आजमगढ़ में तीन बच्चों को बंधक बनाने से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी और दो पुजारियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. इस दौरान उसने अपने एक बेटे को भी गोली मार दी. पुलिस आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया गया. लगभग आठ घंटे तक चले खौफनाक ड्रामे के दौरान आरोपी ने अपने बेटे को भी गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक
आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो आरोपी ने खुद को अपने बच्चों के साथ एक कमरे में बंद कर लिया. पुलिस ने उसे सरेंडर करने और बच्चों को सुरक्षित छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की. हालांकि, आरोपी ने पुलिस और अपने परिवार के सदस्यों को गोली मारने और बच्चों की हत्या करने की धमकी दी.
उन्होंने कहा, "पुलिस ने उसे सरेंडर करने और बच्चों को सुरक्षित छोड़ने के लिए मनाने की तमाम कोशिशें की, यहां तक कि बातचीत के दौरान उसके परिवार के सदस्यों की भी मदद ली गई. हालांकि आरोपी ने पुलिस और अपने परिवार को गोली मारने और बच्चों की हत्या करने की धमकी दी; इसी बीच, उसने अपने ही बेटे को गोली मार दी."
#WATCH | Azamgarh, UP | On the incident in which a man allegedly shot and killed his wife and two other people at his residence, Azamgarh SSP Dr. Anil Kumar says, "He (accused) had locked his children inside the room and was constantly threatening to kill them. He even fired at… pic.twitter.com/GLRl7vDEL5
— ANI (@ANI) September 22, 2026
बच्चे को गोली मारने के बाद कमरे में दाखिल हुई पुलिस
गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस तुरंत कमरे में दाखिल हुई, जहां आरोपी ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दीं. इस दौरान पुलिस ने उसे फिर से चेतावनी और हवाई फायरिंग कर उसे काबू करने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने गोलियां चलाना बंद नहीं की. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया. एसएसपी के मुताबिक, आरोपी अरविंद और उसके बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. लेकिन दोनों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews
News Nation








