Responsive Scrollable Menu

आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पुजारियों की हत्या करने वाला शख्स मुठभेड़ में ढेर, 8 घंटे चला खौफनाक ड्रामा

Azamgarh Murder: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में पत्नी, बेटे और दो पंडितों की हत्या करने वाले आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि आजमगढ़ में तीन बच्चों को बंधक बनाने से पहले आरोपी ने अपनी पत्नी और दो पुजारियों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी. इस दौरान उसने अपने एक बेटे को भी गोली मार दी. पुलिस आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया गया. लगभग आठ घंटे तक चले खौफनाक ड्रामे के दौरान आरोपी ने अपने बेटे को भी गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन बाद में उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया.

पत्नी और दो पंडितों की हत्या के बाद बच्चों को बनाया बंधक

आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो आरोपी ने खुद को अपने बच्चों के साथ एक कमरे में बंद कर लिया. पुलिस ने उसे सरेंडर करने और बच्चों को सुरक्षित छोड़ने के लिए मनाने की कोशिश की. हालांकि, आरोपी ने पुलिस और अपने परिवार के सदस्यों को गोली मारने और बच्चों की हत्या करने की धमकी दी.

उन्होंने कहा, "पुलिस ने उसे सरेंडर करने और बच्चों को सुरक्षित छोड़ने के लिए मनाने की तमाम कोशिशें की, यहां तक कि बातचीत के दौरान उसके परिवार के सदस्यों की भी मदद ली गई. हालांकि आरोपी ने पुलिस और अपने परिवार को गोली मारने और बच्चों की हत्या करने की धमकी दी; इसी बीच, उसने अपने ही बेटे को गोली मार दी."

बच्चे को गोली मारने के बाद कमरे में दाखिल हुई पुलिस

गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस तुरंत कमरे में दाखिल हुई, जहां आरोपी ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दीं. इस दौरान पुलिस ने उसे फिर से चेतावनी और हवाई फायरिंग कर उसे काबू करने की कोशिश की लेकिन आरोपी ने गोलियां चलाना बंद नहीं की. इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिससे आरोपी घायल हो गया. एसएसपी के मुताबिक, आरोपी अरविंद और उसके बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. लेकिन दोनों ने दम तोड़  दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

23 सितंबर के करेंट अफेयर्स:स्टारबक्स भारत में पहला GCC सेंटर शुरू करेगा, रक्षा मंत्रालय ₹586 करोड़ की पावर यूनिट खरीदेगा

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. भारत- मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलीफेंट 2026’ शुरू स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. सविता सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाली पहली भारतीय प्लेयर बनीं एग्रीमेंट (AGREEMENT) 3. रक्षा मंत्रालय ने पावर यूनिट के लिए ₹586 करोड़ का MoU किया 4. स्टारबक्स ने भारत में पहला सेंटर स्थापित करने के लिए MoU किया ग्लोबल कैपिबिलिटी सेंटर (GCC) अवार्ड (AWARD) 5. गुजरात में नेशनल फिल्म अवार्ड सेरेमनी हुई आज का इतिहास

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19: लक्ष्य रायचंदानी के शतक से दहला ऑस्ट्रेलिया, भारत ने जीता तीसरा वनडे, कंगारुओं का क्लीन स्वीप

IND U19 vs AUS U19: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम को वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 6 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ भारत ने सीरीज क्लीन स्वीप कर ली. Wed, 23 Sep 2026 16:59:25 +0530

  Videos
See all

Baba Ramdev News : 'हम नशेड़ी,गंजेड़ी, भंगेड़ी साधु नहीं'... #babaramdev #ramdevbaba #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:39:40+00:00

Bengal Ki Badi Khabar LIVE | 23 Sep 2026 | Mamata Banerjee | UCC in Bengal | Suvendu Adhikari | TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:36:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers