Responsive Scrollable Menu

राम गोपाल यादव का इस बार राज्यसभा से कटेगा पत्ता? चुनाव लड़ने पर क्या बोले सपा नेता

Ram Gopal Yadav: यूपी में विधान सभा चुनाव से पहले राज्य सभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. चुनाव आयोग ने यूपी की 10 सीटों के लिए राज्य सभा चुनाव का एलान कर दिया है. सपा कोटे से एक राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव रिटायर होने जा रहे हैं. उनके दोबार चुनाव लड़ने की चर्चा शुरू हो गई थी. अब  राम गोपाल यादव ने खुद इस मामले में खुद बयान दिया है. 

चुनाव आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा चुनावों और उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया. चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव होंगे. इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट शामिल है. समाजवादी पार्टी (एसपी) के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश से आगामी द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों में चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है. राज्यसभा सांसद यादव ने ANI को बताया कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह चुनाव लड़ेंगे. 

बीजेपी से ज्यादा उम्मीदवार उतारने का दावा

जब उनसे पूछा गया कि समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में कितने उम्मीदवार उतारेगी, तो उन्होंने कहा कि पार्टियां अपने पास मौजूद संख्या के आधार पर राज्यसभा उम्मीदवारों की संख्या तय करती हैं. राम गोपाल यादव ने कहा कि उस कोटे के आधार पर, समाजवादी पार्टी यथासंभव अधिक से अधिक उम्मीदवार उतारेगी और भाजपा भी यथासंभव अधिक से अधिक उम्मीदवार उतारेगी. पार्टियों को ठीक-ठीक पता होता है कि वे कितनी सीटें जीत सकती हैं, इसलिए वे उतने ही उम्मीदवार उतारती हैं, और अंततः चुनाव निर्विरोध हो जाते हैं. अगर पार्टी टिकट देती है, तो मैं निश्चित रूप से चुनाव लडूंगा. 

लड़ेंगे या कटेगा पत्ता?

राज्य सभा से यूपी कोटे से बीजेपी के 8 सांसद रिटायर हो रहे हैं. वहीं सपा से केवल एक. यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसकी तैयारी के लिए सपा राज्यसभा उम्मीदवार को चुनने में सभी समीकरणों को एक साथ रखेगी. बीजेपी के मुकाबले सपा के पास बहुत कम मौका होगा जो वह राज्यसभा के लिए विधानसभा चुनाव को साध पाएगी. राम गोपाल यादव 5 बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. इंटरव्यू में राम गोपाल यादव ने हल्के-फुल्के अंदाज में टिप्पणी की है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हम तो रिटायर ही हो रहे हैं. लड़ने की इच्छा और रिटायर को सकारात्मक लेने की प्रतिक्रिया से लगता है कि सपा किसी और को भी उम्मीदवार बना सकती है. हालांकि यह पूरी तरफ तभी साफ होगा जब सपा अपनी उम्मीदवार घोषित नहीं कर देती है. 

EC ने फूंका बिगुल

चुनाव आयोग ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में होने वाले राज्यसभा चुनावों और उपचुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया. इसके अलावा बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए भी द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान किया गया है.

चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव होंगे. इनमें उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की 1 सीट शामिल है. इन सीटों पर नवंबर में मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल खत्म होने के बाद चुनाव कराया जाएगा. वहीं, पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक खाली सीट के लिए उपचुनाव होगा. यह सीट टीएमसी सांसद रुक्मिणी मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.

 

Continue reading on the app

Cyclone Arnab: ओडिशा में तबाही मचा सकता है चक्रवाती तूफान अर्नब! स्कूल-कॉलेज बंद; सड़कों पर रोकी आवाजाही

Cylone Arnab: ओडिशा पर चक्रवाती तूफान अर्नब का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात 'अर्नब' आज यानी 23 सितंबर की रात ओडिशा में टकराएगा. वहीं ओडिशा के मंत्री सुरेश पुजारी ने कहा कि पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन पिछले छह घंटों से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस गहरे डिप्रेशन के चलते बुधवार और गुरुवार के बीच कोरापुट, गजपति और गंजाम जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जिसके लिए इन तीनों जिलों को रेड जोन में रखा गया है.

इन जिलों को भी रेड जोन में किया गया शामिल

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "इसके अलावा, 24 और 25 सितंबर को कालाहांडी, नबरंगपुर, कोरापुट और मलकानगिरी जैसे जिले, साथ ही बलांगीर और बौध जैसे आस-पास के जिले भी रेड जोन में होंगे. जिला प्रशासन रेड, ऑरेंज और येलो जोन में रखे गए या उन जोन में आने की संभावना वाले जिलों में पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के लिए तैयार है."

सुरेश पुजारी ने कहा कि ODRAF की टीमें पहले ही सभी संवेदनशील जगहों पर तैनात हो चुकी हैं और फायर सर्विस विभाग ने भी भारी बारिश की स्थिति में लोगों की मदद के लिए नावों और अन्य उपकरणों के साथ कर्मचारियों को तैनात किया है.

कई सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही पर लगाई रोक

वहीं एहतियाती के तौर पर, राज्य सरकार ने कुछ सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी है, जिसमें गंजाम और कंधमाल को जोड़ने वाला कलिंगा घाट भी शामिल है. इसके अलावा, एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए चिल्का झील में सातपाडा और जाहनीकुडा के बीच फेरी सेवा चार दिनों तक बंद कर दी है.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को सभी जगहों पर हेल्थकेयर और सूखे राशन जैसी जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी चक्रवात और राहत केंद्र पूरी तरह तैयार हों.

उन्होंने कहा, "हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और लोगों से अपील करते हैं कि वे बिना डरे सतर्क रहें. प्रशासन किसी भी स्थिति में हर किसी की मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इसलिए, हम लोगों से शांत और सतर्क रहने और संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश की चुनौतियों से निपटने में ज़िला प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हैं."

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

चक्रवात अर्नब को देखते हुए ओडिशा सरकार भी हाई अलर्ट पर है. ओडिशा सरकार ने कहा कि वह हाई अलर्ट पर है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन (कम दबाव का क्षेत्र) गहरा होकर 'डीप डिप्रेशन' में बदल गया है. इसके कारण मंगलवार को तटीय और दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हुई, जिसके बाद राज्य सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं और कम से कम सात जिलों में शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं.

70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा जानकारी में बताया कि यह सिस्टम कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 140 किमी, गोपालपुर (ओडिशा) से 150 किमी, पुरी (ओडिशा) से 210 किमी और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 220 किमी पूर्व में स्थित है.

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि 'डीप डिप्रेशन' एक ऐसा मौसम सिस्टम है जो 'लो प्रेशर एरिया' (कम दबाव वाले क्षेत्र) से ज्यादा गंभीर और 'साइक्लोनिक स्टॉर्म' (चक्रवाती तूफान) से कम गंभीर होता है. उन्होंने कहा कि इस सिस्टम के 23 सितंबर की रात लगभग 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से जमीन से टकराने की संभावना है. IMD ने बताया कि 'डीप डिप्रेशन' के असर से सोमवार से ही दक्षिणी और तटीय ओडिशा के बड़े हिस्से में भारी से बहुत भारी बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें: Cyclone Dana: डाना चक्रवात से पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, एयरपोर्ट बंद, सैकड़ों ट्रेनें कैंसिल

कई जिलों में 24 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद

मौसम के हालात को देखते हुए, राज्य के सात जिलों- नबरंगपुर, मलकानगिरी, पुरी, जगतसिंहपुर, गंजाम, गजपति, कोरापुट और खुर्दा में स्कूल-कॉजेलों को 24 सितंबर यानी गुरुवार तक बंद रखने का आदेश दिया है. वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. स्थानीय प्रशासन ने सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर उन्हें ड्यूटी पर लौटने को कहा है.

ये भी पढ़ें: Cyclone Montha Live: चक्रवाती तूफान मोंथा ने बरपाया कहर, अब तक 3 लोगों की मौत, तट से टकराने के बाद कमजोर हुआ साइक्लोन

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को होगी उम्र कैद? बलात्कार के 2 मामलों में आरोपी

एसेक्स से खेलने वाले क्रिकेटर रॉबिन दास पर बलात्कार के 2 आरोप लगे हैं. इस मामले में अगले महीने कोर्ट में उनकी पेशी है. Thu, 24 Sep 2026 09:43:37 +0530

  Videos
See all

Delhi: 18 महीने के बच्चे पर कुत्ते का हमला #Delhi #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:05:10+00:00

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers