Responsive Scrollable Menu

Asian Market Today: लगातार छठे दिन चढ़े एशियाई बाजार, टेक शेयरों में तेजी और गिरती क्रूड की कीमतों से मिला सपोर्ट

Asian Market Today: बुधवार, 23 सितंबर को एशियाई शेयरों में लगातार छठे दिन तेजी देखने को मिली। एशिया बाजारों में आई यह तेजी वॉल स्ट्रीट पर AI चिप बनाने वाली कंपनियों की रैली और तेल की कीमतों में और गिरावट के कारण देखने को मिली है

Continue reading on the app

ट्रंप ने भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया समर्थन, ईरान को लेकर दी ये सलाह

India Middle East Europe Economic Corridor: भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि उनका प्रशासन भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) का पूरी तरह समर्थन करता है. उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में हुए कई हमलों को देखते हुए क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को ईरानी ठिकानों से दूर ले जाने की जरूरत है.

संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) और अरब देशों के नेताओं के साथ बैठक में ट्रंप ने कहा कि पड़ोसी देशों के पास वाणिज्यिक जहाजों पर हुए हमलों ने ऊर्जा व्यवस्था में बदलाव की जरूरत को सामने ला दिया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की ऊर्जा सुविधाओं को सुरक्षित जगहों पर ले जाने पर ध्यान देना जरूरी है. ट्रंप ने कहा कि पड़ोसी देशों के पास वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के हमलों ने यह साफ कर दिया है कि मध्य पूर्व की ऊर्जा सुविधाओं को ईरानी ठिकानों से दूर ले जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEC) और तेल की आपूर्ति के दूसरे विकल्पों का मजबूती से समर्थन करता है, चाहे इसके लिए पाइपलाइन का इस्तेमाल हो या कोई दूसरा तरीका.

युद्ध खत्म होने के करीब किया दावा

ट्रंप ने यह भी कहा कि मध्य पूर्व लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को खत्म करने के करीब पहुंच गया है. उन्होंने बैठक में शामिल नेताओं को अमेरिका के सबसे करीबी सहयोगियों और साझेदारों में बताया. ट्रंप के मुताबिक, सभी मिलकर मध्य पूर्व को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं

क्या है IMEC?

भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (IMEC) भारत, खाड़ी देशों और यूरोप को जोड़ने वाली एक बड़ी कनेक्टिविटी परियोजना है, जिसे सितंबर 2023 में G20 शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया गया था. इसके तहत भारत से माल समुद्री रास्ते से खाड़ी देशों तक पहुंचेगा और फिर रेल व सड़क नेटवर्क के जरिए सऊदी अरब, जॉर्डन और इजराइल होते हुए यूरोप तक भेजा जाएगा. इस परियोजना में परिवहन के साथ बिजली ग्रिड, हाइड्रोजन पाइपलाइन और हाई-स्पीड डेटा केबल जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

IMEC के क्या होंगे फायदे?

IMEC से भारत को कई फायदे मिलने की उम्मीद है. इससे पारंपरिक स्वेज नहर मार्ग की तुलना में सामान पहुंचाने का समय करीब 40% और लागत लगभग 30% तक कम हो सकती है. इससे भारत के यूरोप और खाड़ी देशों के साथ व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे और तेल, स्वच्छ ऊर्जा समेत दूसरे संसाधनों की आपूर्ति आसान हो सकती है. इसके अलावा, यह परियोजना चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के मुकाबले एक वैकल्पिक कनेक्टिविटी और व्यापार मार्ग के रूप में भी देखी जाती है.

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को होगी उम्र कैद? बलात्कार के 2 मामलों में आरोपी

एसेक्स से खेलने वाले क्रिकेटर रॉबिन दास पर बलात्कार के 2 आरोप लगे हैं. इस मामले में अगले महीने कोर्ट में उनकी पेशी है. Thu, 24 Sep 2026 09:43:37 +0530

  Videos
See all

Yamuna Expressway Bus Fire: ड्राइवर केबिन के पास से लगी थी आग? FIR में यात्रियों ने लगाए आरोप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:07:34+00:00

Delhi: 18 महीने के बच्चे पर कुत्ते का हमला #Delhi #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T04:05:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers