Responsive Scrollable Menu

भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित:सेंटनर की कप्तानी में 16 खिलाड़ी; एक साल बाद मिल्ने की वापसी, रचिन बाहर

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। मिचेल सेंटनर टीम की कप्तानी करेंगे। तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की एक साल से ज्यादा समय बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है। वहीं, कंधे की चोट के कारण रचिन रवींद्र T20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। न्यूजीलैंड ने टीम में 7 तेज गेंदबाजों को जगह दी है। यह सीरीज भारत के न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा है। दोनों टीमों के बीच पहला T20 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। 5 मैचों की सीरीज 11 दिन में 4 शहरों में होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 वनडे और 2 टेस्ट भी खेले जाएंगे। T20 वर्ल्ड कप की रनर-अप टीम के 13 खिलाड़ी बरकरार न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, इस साल की शुरुआत में भारत से T20 वर्ल्ड कप फाइनल हारकर रनर-अप रही टीम के 13 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है। चोट के कारण वर्ल्ड कप नहीं खेल सके माइकल ब्रेसवेल और एडम मिल्ने की वापसी हुई है। एक साल बाद लौटे मिल्ने 34 साल के मिल्ने ने आखिरी इंटरनेशनल मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। उनके पास 243 T20 मैचों का अनुभव है, जिसमें 56 इंटरनेशनल मुकाबले शामिल हैं। मिल्ने के साथ लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और जैकब डफी जैसे अनुभवी पेसर टीम में हैं। जैक फॉल्क्स और नेथन स्मिथ को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। कंधे की चोट के कारण रचिन बाहर रचिन रवींद्र दाएं कंधे की चोट के कारण T20 सीरीज नहीं खेलेंगे। पिछले हफ्ते एक प्रमोशनल शूट के दौरान उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया था। उनके रिहैबिलिटेशन में करीब 6 हफ्ते लगने की संभावना है। रचिन 4 नवंबर से ऑकलैंड के ईडन पार्क में शुरू होने वाली वनडे सीरीज से वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। तेज गेंदबाज बेन सीअर्स भी टखने की चोट से उबर रहे हैं। इसलिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। फिन एलेन-सीफर्ट फिर करेंगे ओपनिंग फिन एलेन और टिम सीफर्ट T20 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एलेन ने 33 गेंदों पर नाबाद शतक लगाया था। सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए थे। सीफर्ट ने हाल ही में 'द हंड्रेड' में 168 के स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए। उन्हें टूर्नामेंट का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। सीरीज के 76 हजार से ज्यादा टिकट बिके न्यूजीलैंड क्रिकेट के अनुसार, भारत के 12 मैचों के दौरे को लेकर फैंस में काफी रुचि है। पहले T20 के करीब एक महीने पहले ही सीरीज के 76 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। न्यूजीलैंड का T20I स्क्वॉड मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नेथन स्मिथ।

Continue reading on the app

Quote of the day: इन 4 बातों में व्यक्ति को कभी नहीं करनी चाहिए शर्म, जानें चाणक्य नीति में क्या लिखा है?

chanakya niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ नीति शास्त्र में मानव जीवन को सरल बनाने वाली नीतियों का वर्णन किया है। एक नीति में उन्होंने बताया है कि व्यक्ति को किन चीजों में शर्म या संकोच नहीं करना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड की श्रीलंका पर 89 रन की जीत में चमके विल जैक्स, ऑलराउंडर के नाम जुड़े ये रिकॉर्ड

चेस्टर ली स्ट्रीट, 23 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में बुरी तरह हारने वाली श्रीलंका के लिए वनडे सीरीज का आगाज भी निराशाजनक रहा है। श्रीलंका को मंगलवार को खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड ने 89 रन से हरा दिया। इंग्लैंड की जीत के हीरो ऑलराउंडर विल जैक्स रहे। प्लेयर ऑफ द मैच रहे जैक्स के नाम इस मैच में कई रिकॉर्ड जुड़े। Wed, 23 Sep 2026 09:05:47 +0530

  Videos
See all

Azamgarh News : आजमगढ़ में बंधक संकट का सच पुलिस ने बताया ! । hostage । UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:31:13+00:00

AI कंपनियां चैटबोट्स को इंसानों जैसा क्यों बना रही हैं? [Why do big tech design their AI as humans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers