Responsive Scrollable Menu

$100 के नीचे आया कच्चा तेल फिर भी कम क्यों नहीं हुए पेट्रोल-डीजल के रेट?

Petrol Diesel Price Today:  तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के बावजूद देश में मई के बाद से ही पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। इस खबर में हम जानेंगे कि कच्चे तेल के दाम क्यों गिरे और सस्ता हुआ तो पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों कम नहीं हुए…

Continue reading on the app

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

जोधपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम वर्ष का एक छात्र मंगलवार को अस्पताल के शौचालय में मृत मिला। पुलिस को प्रथमदृष्टया आत्महत्या का संदेह है। मृतक की पहचान एनेस्थीसिया विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर राज नीलेश यादव (31) के रूप में हुई है।

बासनी थाना प्रभारी नितिन दवे ने कहा, ‘‘वह मंगलवार को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में ड्यूटी पर थे। दोपहर करीब एक बजे वह अपने विश्राम कक्ष में गए, लेकिन इसके बाद ड्यूटी पर नहीं लौटे।’’ सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की और उन्हें फोन किया। शौचालय से फोन की घंटी सुनाई देने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो यादव फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। दवे ने बताया कि उन्हें तत्काल आपातकालीन विभाग ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि शौचालय में यादव के पास से कुछ सिरिंज मिली हैं और पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली: भारत का खुला 'गोल्डन' खाता, जानिए पदक तालिका में कौन कहां?

India's medals tally Asian games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर अपने खिताब का बचाव किया. इस जीत के साथ भारत 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य समेत कुल 7 पदकों के साथ तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गया है. बैडमिंटन, वुशू और हॉकी में शानदार प्रदर्शन से आने वाले दिनों में भारत के पदकों की संख्या और बढ़ना तय है. Wed, 23 Sep 2026 06:13:59 +0530

  Videos
See all

आजमगढ़ में आधी रात कमांडो ऑपरेशन #shorts #viral #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T02:15:34+00:00

Disha Salian Case News Live : दिशा सालियान केस में बहुत बड़ा खुलासा ! | Breaking News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T02:10:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers