Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 23 September 2026: आज इतने बजे लगेगा पंचक, जानें राहुकाल और सूतक का समय

Aaj Ka Panchang 23 September 2026: आज यानी 23 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, रात 10 बजकर 51 मिनट तक द्वादशी है फिर त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी. आज शाम 4:27 तक सुकर्मा योग रहेगा. साथ ही आज श्रवण नक्षत्र रहेगा और फिर धनिष्ठा नक्षत्र भी लग रहा है. आज बुधवार के दिन पंचक भी शुरू हो रहा है. चलिए जानते हैं आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 23 सितंबर 2026 (Today's Panchang 23 September 2026)

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 23 सितंबर 2026
  • वार- बुधवार
  • तिथि - भाद्रपद शुक्ल द्वादशी तिथि रात 10 बजकर 50 मिनट तक उसके बाद त्रयोदशी तिथि होगी.
  • नक्षत्र- श्रवण नक्षत्र सुबह 09 बजकर09 मिनट तक उसके बाद धनिष्ठा होगा.
  • योग- सुकर्मा योग और धृति योग
  • करण- बव, बालव और कौलव करण
  • चंद्रमा- मकर राशि
  • शुभ मुहूर्त- आज नहीं है
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा
  • दिशा शूल उपाय- तिल या धनिया खाकर घर से निकलें

ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

आज का महामंत्र

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मकर राशि में रात 09 बजकर 56 मिनट तक उसके बाद कुंभ राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:12 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 12 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 23 सितंबर शाम 04:20 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 24 सितंबर को सुबह 03:51 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:43 मिनट से सुबह 05:31 मिनट तक

अमृत काल- रात 11:34 बजे सुबह 01:15 बजे तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 12 बजे से दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक

यम गण्डक- सुबह 07:49 बजे से सुबह 09:19 बजे तक

गुलिक काल- सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:19 बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 11:55 मिनट से दोपहर 12:43 मिनट तक

आज पंचक कब लग रहा है?

बुधवार के दिन रात 9 बजकर 57 मिनट से पंचक शुरू हो रहा है और 28 सितंबर की सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगा. बता दें कि धनिष्ठा एक पंचक नक्षत्र है. धनिष्ठा नक्षत्र से लेकर रेवती तक के पांच नक्षत्रों को पंचक नक्षत्र कहते हैं. पंचक की श्रेणी में धनिष्ठा पहला पंचक है इसलिए बुधवार को पंचक लग रहा है. पंचक के दौरान घर में लकड़ी का कोई काम नहीं करवाना चाहिए. अगर आप यह कार्य करते हैं तो पंचक के समय बिल्कुल न करें.

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ हो चुका है, इस व्रत कथा को पढ़ें बिना नहीं मिलेगी कृपा

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Kumbh Rashifal: काम और पैसों को लेकर तनाव, गणेश जी की पूजा से दूर होंगे विघ्न, आज का कुंभ राशिफल

Aaj Ka Kumbh Rashifal 23 September 2026: राशिफल के अनुसार, आज (बुधवार) कुंभ राशि के जातकों की लव लाइफ अच्छी रहने वाली है. आर्थिक स्थिति और पैसों से जुड़े मामलों पर ज्यादा ध्यान रह सकता है. आप जीवन में आर्थिक मजबूती और ग्रोथ चाहते हैं, इसलिए वित्तीय मामलों में ज्यादा सोच-विचार कर सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड की श्रीलंका पर 89 रन की जीत में चमके विल जैक्स, ऑलराउंडर के नाम जुड़े ये रिकॉर्ड

चेस्टर ली स्ट्रीट, 23 सितंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में बुरी तरह हारने वाली श्रीलंका के लिए वनडे सीरीज का आगाज भी निराशाजनक रहा है। श्रीलंका को मंगलवार को खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड ने 89 रन से हरा दिया। इंग्लैंड की जीत के हीरो ऑलराउंडर विल जैक्स रहे। प्लेयर ऑफ द मैच रहे जैक्स के नाम इस मैच में कई रिकॉर्ड जुड़े। Wed, 23 Sep 2026 09:05:47 +0530

  Videos
See all

Azamgarh News : आजमगढ़ में बंधक संकट का सच पुलिस ने बताया ! । hostage । UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:31:13+00:00

AI कंपनियां चैटबोट्स को इंसानों जैसा क्यों बना रही हैं? [Why do big tech design their AI as humans] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T03:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers