Responsive Scrollable Menu

अब मुजफ्फरपुर में छात्रा से सड़क पर हैवानियत, रेप की धमकी के बाद मारा चाकू; दो छात्राओं पर ब्लेड से हुआ था हमला

मुजफ्फरपुर में इस हैवान ने छात्रा से उस वक्त हैवानियत की जब वो मैदान से दौड़ कर अपने घर लौट रही थी। सरेराह छेड़खानी से लड़की घबरा गई और उसने इसका विरोध भी किया। बाद में इस राक्षस ने घर में घुसकर छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज शुक्र होंगे अस्त, कन्या समेत इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: आज यानी 23 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से अच्छा दिन रहेगा. आज श्रवण नक्षत्र सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लगेगा. योगों की बात करें तो सुकर्मा योग लगेगा. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 23 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 23 September 2026)

1.मेष 

मेष राशि के लोगों को आज के दिन घर निर्माण करने के लिए अच्छा दिन है. आज इन्हें आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है और भूमि, वाहन खरीद सकते हैं. देश, विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज यश, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और माता-पिता का सुख मिलेगा.

सावधानी- जल्दबाजी में कोई कार्य न करें
उपाय- हनुमान जी की आराधना करें
ऊं घृणि सूर्याय नमः का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 9

2.वृषभ 

वृषभ राशि के लोगों की आज आय से अधिक व्यय हो सकता है. आज मन अशांत रह सकता है और पराक्रम से धन लाभ होगा. आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. परिवार में धार्मिक कार्य होने का योग बन रहा है. चतुर्दिक विकास होगा और माली हालत अच्छी होगी. आज प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- डार्क नीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत रखने से पहले जान लें ये नियम, जानें कौन रख सकता है और कौन नहीं

3.मिथुन 

मिथुन राशि के लोगों को अपनी स्पष्टवादिता पर नियंत्रण रखें. रोग और शत्रु परास्त होंगे और समस्याओं का समाधान होगा. धन प्राप्ति का प्रबल योग बन रहा है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज आपको नए व्यापार के अवसर मिलेंगे. 

सावधानी- खान-पान पर नियंत्रण करें
उपाय- बहन को हरे रंग का वस्त्र उपहार में दें
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का हरा
लक मीटर- 7

4.कर्क

कर्क राशि के लोगों को आज से विद्या में वृद्धि होगी. आज धन लाभ का योग बन रहा है और पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी. रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे. रोग और शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे और न्यायालय के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है.

सवाधानी- तनाव से दूर रहें
उपाय- गरीबों की मदद करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

5.सिंह

सिंह राशि के लोगों का दिन आय और व्यय में संतुलन स्थापित करें और आत्मबल में वृद्धि होगी. कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा और पराक्रम से धन लाभ होगा. आलस्य का परित्याग करें.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं 
उपाय- दाल भरी पूरी गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 6

6.कन्या 

कन्या राशि के लोगों को आज अपनी आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. विद्या और बुद्धि से धन लाभ होगा. आज मान-सम्मान का योग बन रहा है और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज भूमि, वाहन खरीदने के अवसर मिलेंगे. देश विदेश की यात्रा होने का योग बन रहा है. आज प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है.

सावधानी- अपनी योजनाएं गुप्त रखें
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं 
शुभ अंक-3
शुभ रंग- हल्का आसमानी
लक मीटर-8

7.तुला

तुला राशि के लोगों को आज चतुर्दिक लाभ के अवसर मिलेंगे. सुख के संसाधनों में वृद्धि होगी और गृह निर्माण का प्रबल योग बन रहा है. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और न्यायालय के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी. माली हालत में सुधार होगा और रोग और शत्रु परास्त होंगे. माता-पिता का सम्मान करें और वाद-विवाद से दूर रहें.

सावधानी- आय और व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 8

8.वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने आय के संसाधनों में वृद्धि होगी. दूर देश की यात्रा हो सकती है और क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज घर निर्माण का प्रबल योग बन रहा है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और प्रॉपर्टी विवाद में सफलता मिलेगी.

सावधानी- लेन-देन में सचेत रहें
उपाय- हनुमान जी को चोला चढ़ाएं
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7

9.धनु

धनु राशि के लोगों को आज कई संसाधनों से धन लाभ होगा. चोट-चपेट से बचें और वाद-विवाद से बचें. आज रुका हुआ धन मिल सकता है और अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें. अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें और अपने मन पर नियंत्रण रखें.

सावधानी- मध्यम मार्ग अपनाएं 
उपाय- पीला वस्त्र दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 6

10.मकर

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने आलस्य का परित्याग करना चाहिए. विवादों से दूर रहें और भूमि, भवन खरीदने के अवसर मिलेंगे. प्रॉपर्टी से धन लाभ हो सकता है और कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. यात्रा, तीर्थाटन से लाभ हो सकता है. आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा और प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी- क्रोध में कार्य न करें
उपाय- काला तिल या सरसों का तेल दान करें
शुभ अंक-4
शुभ रंग-सफेद
लक मीटर-7

11.कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज राज सत्ता से लाभ होगा और इनके आत्मबल में वृद्धि होगी.
धन के क्षेत्र में किया प्रयास सफल होगा और नई नौकरी का योग बन रहा है. सेहत को लेकर सावधान रहें. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज नए व्यापार के अवसर प्राप्त होंगे.

सावधानी- साझेदारी में व्यापार से बचें
उपाय- काली गाय को हरा चारा खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

12.मीन

मीन राशि के लोगों को आज के दिन यात्रा से लाभ हो सकता है. आज भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज सरकारी नौकरी मिल सकती है और नौकरी में प्रमोशन हो सकता है. 
शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा और भूमि, वाहन खरीद सकते हैं. तेज गति की गाड़ी चलाने से बचें.

सावधानी- छोटी-छोटी बातों से परेशान न हों
उपाय- पीला वस्त्र किसी सुहागन महिला को दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 9

बुधवार के नुस्खे

  • बुधवार का दिन गणपति को समर्पित है. इस दिन भक्त भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं क्योंकि श्री गणेश सभी देवताओं में सर्वप्रथम पूजनीय माने जाते हैं. उनके ध्यान मात्र से ही जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं. बुधवार के दिन किए गए उपायों से गणपति जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे विघ्न हर लेते हैं.
  • गणेश जी को दूर्वा यानी हरी घास बहुत प्रिय है. गणपति को प्रसन्न करने के  लिए आप बुधवार के दिन मंदिर में जाकर दूर्वा घास की 11 या 21 गांठ गणपति बप्पा के मस्तक पर अर्पित करें. इस उपाय को करने से आपके जीवन में आ रही परेशानियां खत्म होने लगती हैं.
  • बुधवार के दिन गणेश भगवान के मंदिर में जाकर हरी वस्तुओं का दान करना चाहिए. इस दिन जरूरतमंद लोगों को हरे रंग के वस्त्र, खाने-पीने की चीज या अन्य कोई उपयोगी चीज दान करने से बुध दोष खत्म होने लगता है.  
  • बुधवार का दिन गणेश जी के साथ बुध ग्रह से भी सम्बंधित माना जाता है. बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है. वहीं यदि आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें.
  • गणेश जी को बुधवार के दिन केसरिया सिंदूर चढ़ाना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में आने वाली सारी परेशानियां और संकट दूर हो जाते हैं. इस दिन जरूरतमंदों को हरी मूंग का दान करना चाहिए. ऐसा करने से संबंधों में आई खटास दूर होती है.
  • प्रत्येक बुधवार भगवान गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं. इस मोदक को प्रसाद रूप में दूसरों को खिलाएं. ऐसा करने से नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं.

ये भी पढ़ें-Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत का प्रारंभ हो चुका है, इस व्रत कथा को पढ़ें बिना नहीं मिलेगी कृपा

Continue reading on the app

  Sports

'मैं वो CSK का खिलाड़ी नहीं...' स्टिंग विवाद पर वंश बेदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नाम घसीटा तो छोड़ूंगा नहीं

Vansh Bedi reacts: दिल्ली के विकेटकीपर-बल्लेबाज वंश बेदी ने स्टिंग ऑपरेशन विवाद में अपना नाम आने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. सोशल मीडिया पर चल रही मैच फिक्सिंग और गोपनीय जानकारियां लीक करने की खबरों को उन्होंने पूरी तरह बेबुनियाद, झूठा और मानहानिकारक बताया. आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली प्रीमियर लीग का हिस्सा रहे बेदी ने साफ किया कि स्टिंग में बताए गए खिलाड़ी से उनका कोई संबंध नहीं है. Wed, 23 Sep 2026 07:12:12 +0530

  Videos
See all

UP Crime | Hindi News | 2 पुजारी, पत्नी और बेटे के हत्यारे का एनकाउंटर, आजमगढ़ में सनसनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T02:41:23+00:00

Delhi Midnight Demolition: 'सड़क चौड़ीकरण पर देर रात चला बुलडोजर!', कई इमारतें जमींदोज #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T02:43:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers