Responsive Scrollable Menu

नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 105 भारतीय लापता, बिहार में भी बढ़ा खतरा, अमित शाह ने सीएम सम्राट चौधरी से की बात

तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले के टिमुरे बाजार क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है।लेन्दे खोला (भोटेकोशी) में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, टिमुरे सहित आसपास के दो बाजार बाढ़ से पूरी तरह तहस-नहस हो गए हैं। विनाशकारी बाढ़ में 16 लोगों की मौत की खबर है साथ ही सैकड़ों लोगों के बहने की भी आशंका है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। बाढ़ में 105 भारतीयों सहित कई अन्य विदेशी पर्यटकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है, बचाव दल लोगों की मदद में लगे हैं, पीएम बालेंद्र शाह ने हालात को देखते हुए आपात बैठक बुलाई है।

नेपाल में स्थित भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ में लापता लोगों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है, नदी के किनारे स्थित सड़कें, पुल, बाजार और सुरक्षा चौकियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं, राहत और बचाव अभियान में नेपाल सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स (एपीएफ) और नेपाल पुलिस के जवान जुटे हुए हैं,  बचाव दल में 14 हेलीकॉप्टरों को भी तैनात किया गया है, ताकि दुर्गम इलाकों में फंसे लोगों तक तेजी से पहुंचा जा सके। सरकार ने नदी के बहाव वाले कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम बालेंद्र शाह रख रहे हालात पर नजर

हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री शाह सीधे ही प्रभावित क्षेत्रों के प्रमुख जिलाधिकारियों से संपर्क में हैं और हर पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं नेपाल सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए भारत और चीन से भी सहायता मांगी है। सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अचानक आई बाढ़ के कारणों की जांच में जुट गए हैं, शुरूआती तौर पर बताया जा रहा है कि पूर्वानुमान प्रभाग को सूचना मिली थी कि  तिब्बत क्षेत्र में भूस्खलन के कारण नदी का प्रवाह बाधित हो गया था संभवतः पानी का दबाव बढ़ने के कारण ही ये  विनाशकारी बाढ़ आई है।  

105 भारतीय पर्यटकों के लापता होने की खबर  

बाढ़ में सैंकड़ों लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है, इसमें 105 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं, लापता होने वाले पर्यटकों में  291 अन्य विदेशी पर्यटक भी शामिल बताये गए हैं  जो ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड, अमेरिका, मलेशिया, यूनाइटेड किंग और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक बताये जा रहे हैं, ये सब प्रकृति की गोद में बसे खूबसूरत देश नेपाल घूमने आये थे लेकिन बाढ़ की चपेट में आ गये। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने इन सभी पर्यटकों की जानकरी साझा की है जिसे न्यूज़ एजेंसी ANI ने X पर शेयर की है।

अमित शाह में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से की बात 

उधर नेपाल से लगे भारत के राज्य बिहार में भी इस बाढ़ के कारण खतरा बढ़ गया है, हालाँकि अभी हालात सामान्य हैं, इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से फोन पर बात की, गृह मंत्री ने राज्य सरकार को संभावित संकट से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) को तैनात किया जा रहा है।

 

Continue reading on the app

US President Donald Trump addresses UN General Assembly. #BBCNews

Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में एक दिन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 96 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a day in Test: टेस्ट क्रिकेट में एक दिन का खेल आमतौर पर धैर्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इतिहास में कई ऐसी ऐतिहासिक पारियां भी खेली गईं जिन्होंने पूरे मैच का पासा पलट दिया. सर डॉन ब्रैडमैन के बनाए गए 300 से ज्यादा रन से लेकर वैली हैमंड और वीरेंद्र सहवाग की तूफानी पारी और डेनिस कॉम्पटन के ताबड़तोड़ दोहरे शतक तक. इन पारियों ने साबित किया कि एक ही दिन का खेल क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड रचने के लिए काफी होता है.आइए जानते हैं टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज कौन कौन हैं. Sat, 26 Sep 2026 22:12:23 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: दवा कंपनियों को 'सुप्रीम फटकार' ! | Supreme Court On Cancer Medicine Prices #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T16:39:25+00:00

CM Yogi | यूपी में बारिश को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश #ytshorts #shorts #cmyogi #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T16:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers