Responsive Scrollable Menu

TRAI New Rules: स्पैम कॉल्स पर अब AI रखेगा नजर, ऑटोमेटेड कॉल्स को लेकर भी बदले नियम

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अनचाही कमर्शियल कम्युनिकेशन यानी स्पैम कॉल्स पर लगाम लगाने के लिए अपने नियमों को और सख्त कर दिया है। नए नियमों में संदिग्ध स्पैम गतिविधियों की पहचान के लिए AI आधारित तकनीक का इस्तेमाल, ऑटोमेटेड कमर्शियल कॉल्स के लिए नए प्रावधान और कुछ A2P कॉल्स पर टर्मिनेशन चार्ज शामिल हैं।

इसके अलावा, टेलीकॉम कंपनियों को संदिग्ध स्पैम से जुड़े नंबरों की जानकारी एक-दूसरे के साथ साझा करनी होगी। एक ही सेंडर से जुड़े कई नंबरों के खिलाफ शिकायत या स्पैम गतिविधि सामने आने पर अतिरिक्त जांच भी की जा सकेगी।

AI की मदद से होगी स्पैम नंबरों की पहचान
TRAI के नए फ्रेमवर्क के तहत टेलीकॉम ऑपरेटर ऐसे नंबरों की पहचान करने के लिए AI आधारित तरीकों का इस्तेमाल करेंगे, जिनसे स्पैम गतिविधि की आशंका ज्यादा है। ऐसे नंबरों से जुड़ी जानकारी दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ भी साझा की जाएगी।

अगर किसी सेंडर से जुड़े 5 या उससे ज्यादा नंबर 10 दिनों के भीतर संदिग्ध स्पैम गतिविधि के तौर पर फ्लैग किए जाते हैं, तो ऑपरेटर KYC री-वेरिफिकेशन और फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर ऐसे सेंडर की आउटगोइंग सेवाओं को ब्लॉक किया जा सकता है। बार-बार नियमों का उल्लंघन करने पर कनेक्शन भी काटा जा सकता है।

ऑटोमेटेड कमर्शियल कॉल्स के लिए भी नए नियम
TRAI ने Application-to-Person (A2P) कॉल्स को लेकर भी नियमों में बदलाव किया है। A2P कॉल्स ऐसी कॉल्स हैं, जो किसी एप्लिकेशन, सॉफ्टवेयर सिस्टम या ऑटोमेटेड प्लेटफॉर्म के जरिए की जाती हैं और इनमें कोई व्यक्ति सीधे नंबर डायल नहीं करता। इसमें ऑटोडायल कॉल्स, रोबोकॉल्स, प्री-रिकॉर्डेड मैसेज और आर्टिफिशियल या रिकॉर्डेड आवाज का इस्तेमाल करने वाली कॉल्स शामिल हैं।

ये भी पढ़े-ः OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को होगा लॉन्च, 7,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

अब ऐसे A2P कॉलिंग सिस्टम का इस्तेमाल करने वाले कारोबारों और अन्य संस्थाओं को अपने टेलीकॉम प्रोवाइडर को इस सेवा की जानकारी देनी होगी। साथ ही, इन कॉल्स के लिए इस्तेमाल होने वाले नंबर भी बताने होंगे। अगर कोई संस्था A2P कॉल की घोषणा नहीं करती है, तो TRAI उसे अनचाही कमर्शियल कम्युनिकेशन (UCC) के तौर पर मान सकता है।

A2P कॉल्स पर लगेगा 5 पैसे प्रति मिनट तक चार्ज
नए नियमों के तहत कुछ A2P कॉल्स पर 5 पैसे प्रति मिनट तक का टर्मिनेशन चार्ज लगाया जा सकता है। हालांकि, रेगुलेटेड कमर्शियल कम्युनिकेशन के लिए निर्धारित नंबरिंग सीरीज से की जाने वाली कॉल्स को इस चार्ज से छूट दी जाएगी। TRAI की ओर से विशेष रूप से अधिकृत कॉल्स पर भी यह चार्ज लागू नहीं होगा।

ग्राहकों को मिलेगा अपील का अधिकार
संशोधित एंटी-स्पैम फ्रेमवर्क में ग्राहकों और संबंधित पक्षों के लिए अपील की व्यवस्था भी शामिल की गई है। यानी नियमों के तहत की गई कुछ कार्रवाइयों के खिलाफ अपील करने का विकल्प उपलब्ध होगा। TRAI ने कमर्शियल हेडर्स और कंटेंट टेम्पलेट्स के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए भी अतिरिक्त सुरक्षा उपाय जोड़े हैं।

कॉल-मैनेजमेंट ऐप्स पर भी नई पाबंदियां
नए नियमों का असर कॉल-मैनेजमेंट ऐप्स पर भी पड़ेगा। ऐसे ऐप्स को निर्धारित नंबरिंग सीरीज से आने वाली कॉल्स को हैंडल करते समय नए नियमों का पालन करना होगा। कॉल-मैनेजमेंट ऐप्स 140xx, 1600xx और 1601xx नंबरिंग सीरीज से आने वाली कॉल्स को सामूहिक रूप से ब्लॉक, फिल्टर या स्पैम के तौर पर लेबल नहीं कर सकेंगे।

 

Continue reading on the app

OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को होगा लॉन्च, 7,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस

OnePlus भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि यह फोन भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होगा। नया स्मार्टफोन मौजूदा N6 सीरीज में शामिल होगा, जिसमें OnePlus N6 और OnePlus N6x पहले से मौजूद हैं।

OnePlus N6 Lite को ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जा सकता है, जो किफायती कीमत में ज्यादा फीचर्स वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। कंपनी ने फोन की 7,000mAh बैटरी और दो कलर ऑप्शन की जानकारी पहले ही साझा कर दी है। हालांकि, चिपसेट, डिस्प्ले और कैमरा जैसे कई फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

OnePlus N6 Lite Launch Date
OnePlus ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि OnePlus N6 Lite भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद फोन OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

OnePlus N6 Lite की संभावित कीमत
कंपनी ने अभी फोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, लीक और रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus N6 Lite की कीमत करीब 20,000 रुपये हो सकती है। ध्यान देने वाली बात है कि यह फिलहाल अनुमानित कीमत है। लॉन्च के समय कंपनी की ओर से घोषित कीमत अलग हो सकती है। बैंक ऑफर्स और लॉन्च ऑफर्स के कारण प्रभावी कीमत में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

OnePlus N6 Lite के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक्स के अनुसार, OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले मिल सकता है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिए जाने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूद हो सकते हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। इसे 4GB RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है।

ये भी पढ़े-ः OnePlus 13s: नया 16GB RAM वेरिएंट भारत में लॉन्च, मिलेगी Snapdragon 8 Elite चिप और कई खास फीचर्स

दो कलर ऑप्शन में आएगा फोन
कंपनी ने टीजर के जरिए OnePlus N6 Lite के दो कलर ऑप्शन की पुष्टि की है। स्मार्टफोन Midnight Hype और Neo Green कलर में लॉन्च हो सकता है।

7,000mAh की बड़ी बैटरी
OnePlus N6 Lite की सबसे खास खूबियों में इसकी 7,000mAh बैटरी शामिल होगी। कंपनी ने बैटरी क्षमता की पुष्टि कर दी है। हालांकि, फोन में कितनी वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलेगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

कैमरा को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, OnePlus N6 Lite में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का सेकेंडरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में फ्रंट पर 5MP कैमरा मिल सकता है।

ColorOS 16 पर चलेगा OnePlus N6 Lite
सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus N6 Lite में बॉक्स से बाहर ColorOS 16 मिलने की उम्मीद है। यह Android 16 पर आधारित सॉफ्टवेयर होगा। हालांकि, फोन के चिपसेट, कैमरा, चार्जिंग स्पीड और कुछ अन्य स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही पूरी तरह सामने आएगी।

Continue reading on the app

  Sports

Shubman Gill में कप्तानी का सही विजन, Virat Kohli ने West Indies ODI से पहले की तारीफ

 भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कप्तान शुभमन गिल की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके पास टीम का नेतृत्व करने के लिए सही दृष्टिकोण और इच्छाशक्ति है। कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के पहले वनडे से पहले जियोस्टार से बात करते हुए गिल और अपनी बल्लेबाजी को लेकर विचार साझा किए। कोहली ने कहा, ‘‘ शुभमन अभी कप्तानी के गुर सीख रहे हैं। इस भूमिका में वह अभी नए हैं, लेकिन उनके पास भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए सही दृष्टिकोण और इच्छाशक्ति है।’’ कोहली को गिल की रणनीति बनाने में स्पष्टता और चीजों को सही तरीके से करने का इरादा प्रभावशाली लगता है। उन्होंने कहा, ‘‘मैदान पर टीम की रणनीति को लेकर उनकी राय स्पष्ट होती है। 

निश्चित तौर पर अधिक अनुभव लेने और परिस्थितियों की समझ के साथ वह सुधार करते रहेंगे जैसा कि प्रत्येक कप्तान करता है।’’ कोहली ने कहा, ‘‘लेकिन उनमें भारतीय क्रिकेट टीम का सही तरीके से नेतृत्व करने की इच्छाशक्ति है, जो महत्वपूर्ण होता है। इसलिए मुझे लगता है कि वह लंबे समय तक कप्तानी करेंगे।’’ कोहली को लगता है कि गिल में अपने विरोधियों से एक कदम आगे रहने की योग्यता है। उन्होंने कहा, ‘‘वह बल्लेबाजों को मैदान पर उतारने के लिए नए-नए तरीके सोचते हैं, जो हमेशा कुछ अलग करने या एक कदम आगे रहने का संकेत है। 

वह बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए अलग-अलग तरह से क्षेत्ररक्षण सजाते हैं और विशेष तरह का गेंदबाजी आक्रमण लाने में संकोच नहीं करते।’’ जल्द ही 38 साल के होने वाले कोहली ने पिछले 10 वनडे मैचों में तीन शतक, एक 90 से अधिक रन की पारी और चार अर्धशतक बनाए हैं। वह अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल वनडे प्रारूप में खेलते हैं। अपने खेल में आए बदलाव के बारे में कोहली ने कहा, ‘‘जो सबसे महत्वपूर्ण बदलाव आया है, वह यह है कि मैंने खुद से वादा किया है कि मैं और अधिक खुलकर खेलूंगा। लोगों की मुझसे क्या उम्मीदें हैं मैं उनकी चिंता नहीं करूंगा। लंबे समय से मेरी भूमिका यही रही है कि मैं चीजों को स्थिर बनाए रखूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।

 मैं जानता हूं कि मैं शॉट लगा सकता हूं। लेकिन परिस्थितियां अनुकल न हों और आप किसी मुश्किल पिच पर खेल रहे हों, तो फिर आप ऐसी स्थिति में आ जाते हैं जहां आप सोचते हैं कि मैं शॉट तो लगा सकता हूं, लेकिन मुझे एक विशेष भूमिका निभानी होगी।’’ कोहली का मानना ​​है कि अगर वह अंत तक टिके रहते हैं तो टीम आसानी से 350 से 360 रन तक पहुंच सकती है। उन्होंने कहा, ‘‘खेल बदल रहा है और हम 350-360 रन बना सकते हैं। मैं अब जोखिम लेने को तैयार हूं क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैं रन बनाता हूं, तो हम आसानी से 350-360 रन बना लेंगे। और अगर मैं ऐसा करता हूं और लंबी पारी खेलता हूं तो और भी अधिक रन बना सकता हूं।’’ 

कोहली अब स्वच्छंद होकर खेलना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने खुद को तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने थोड़ा सा स्वच्छंद होकर खेलने का फैसला किया। इससे मुझे आईपीएल में भी मदद मिली है। मैं स्वच्छंद होकर खेल पाया क्योंकि मैं यह नहीं सोच रहा था कि अगर मैं आउट हो गया तो हमारे लिए स्थिति मुश्किल हो सकती है। 

Sat, 26 Sep 2026 14:25:00 +0530

  Videos
See all

Weather Alert: Etawah में भारी बारिश से कई जगह भरा पानी | #shorts #viralshort #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:08:59+00:00

MAN CITY FOUND GUILTY - club may be expelled from Premier League for financial cheating | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T09:07:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers