Responsive Scrollable Menu

टॉक्सिक की OTT रिलीज पर आया अपडेट, जानें कब और कहां होगी रिलीज

टॉक्सिक साल 2026 में रिलीज होने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। साउथ सुपरस्टार यश की इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा बज देखने को मिल रहा था। रिलीज होने से पहले फिल्म की जितनी भी झलकियां सामने आई थी। उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि यह सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। हालांकि, रिलीज के बाद इसका हाल कुछ और ही हो गया।

जिस उत्साह के साथ मेकर्स ने फिल्म को दर्शकों के लिए पेश किया था। इसे वैसा रिस्पांस नहीं मिल पाया। सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद अपनी खराब कहानी की वजह से फिल्म को असफलता का सामना करना पड़ा। हालांकि जिन दर्शकों ने फिल्म नहीं देखी है वह इसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप यह फिल्म ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी अपडेट सामने आई है।

OTT पर कब और कहां देखें टॉक्सिक

अगर आप जाना चाहते हैं कि ओटीटी पर इस फिल्म को कब और कहां रिलीज किया जाने वाला है, तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर पेश किया जाएगा। प्लेटफार्म में इसके डिजिटल राइट्स खरीद लिए हैं और आने वाले दिनों में फिल्म इस पर देखी जा सकेगी। ओटीटी रिलीज डेट के बारे में जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 25 सितंबर को इसे पेश किया जाएगा। सिनेमाघरों में तो फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन अब ऑनलाइन इसे कैसा रिस्पांस मिलता है, यह इसकी रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

 

Credit: Movie Reviews

कैसा रहा फिल्म का हाल

सिनेमाघरों में फिल्म की परफॉर्मेंस की बात करें तो केजीएफ चैप्टर 2 की शानदार सफलता के लगभग 4 साल बाद यश ने टॉक्सिक से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। फैंस उनकी फिल्म देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड थे। लेकिन फिल्म की कहानी ने फैंस को निराश कर दिया। इसे क्रिटिक्स ने भी कुछ खास रिव्यू नहीं दिया। अब ऐसे में ओटीटी पर ये क्या कमाल दिखाती है ये देखने वाली बात है।

Continue reading on the app

सामंथा रुथ प्रभु की खास ‘सीमंथम’ रस्म, पति राज संग मनाया जश्न, हर मंत्र और तोहफे का बताया खास मतलब

सामंथा रुथ प्रभु की जिंदगी में इन दिनों एक बेहद खास दौर चल रहा है। एक्ट्रेस अपने पति राज निदिमोरू के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने की तैयारी कर रही हैं।

उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर अपनी सीमंथम रस्म की कुछ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। सादगी से भरी इस रस्म में सामंथा हल्के पीले रंग के चूड़ीदार सूट और फूलों की माला में नजर आईं।

श्रीविद्या परंपरा से जुड़ी थी सामंथा की सीमंथम रस्म

सामंथा ने बताया कि उनकी सीमंथम रस्म श्रीविद्या परंपरा के अनुसार की गई। आमतौर पर सीमंथम को गर्भवती महिला और आने वाले बच्चे के लिए आशीर्वाद से जुड़ी रस्म माना जाता है।

सामंथा के लिए इस समारोह का अनुभव इसलिए भी अलग रहा क्योंकि उन्हें रस्म के हर हिस्से के पीछे का मतलब बताया गया। इससे उनके लिए यह सिर्फ एक परंपरा निभाने का मौका नहीं रहा, बल्कि इसे समझने और महसूस करने का अनुभव भी बन गया।

गर्भवती महिला को देवी के रूप में सम्मान देने की परंपरा

सामंथा की सीमंथम रस्म का सबसे भावुक हिस्सा वह था, जिसमें गर्भवती महिला को देवी के रूप में सम्मान दिया जाता है। इस परंपरा में मां बनने वाली महिला को उस पवित्र शक्ति के रूप में देखा जाता है, जिसके माध्यम से एक नए जीवन का जन्म होने वाला है। समारोह में महिलाओं ने सामंथा को आशीर्वाद दिया और पारंपरिक तरीके से उनके सिर और छाती को स्पर्श किया।

पति राज निदिमोरू भी रस्म में रहे साथ

सामंथा की इस खास रस्म में राज निदिमोरू भी उनके साथ नजर आए। दोनों ने पूजा और पारंपरिक रस्मों में साथ हिस्सा लिया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में दोनों की मौजूदगी समारोह को और खास बनाती दिखाई दी। सामंथा ने जिस तरह इस पूरे अनुभव को साझा किया, उससे साफ है कि उनके लिए यह केवल एक पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी परंपराओं को नए नजरिए से समझने का भी मौका था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

 

Continue reading on the app

  Sports

36 की उम्र, 17.17 मीटर का थ्रो... किसान की बेटी ने डोपिंग का कलंक धोकर एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Manpreet Kaur Farmer Daughter: पंजाब के किसान परिवार से आने वाली शॉट पुट एथलीट मनप्रीत कौर ने एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कीं. 36 वर्षीय मनप्रीत ने महिला शॉट पुट स्पर्धा के फाइनल में 17.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक जीती. 2017 में लगे चार साल के डोपिंग बैन और लंबे संघर्ष के बाद, बैंकॉक 2023 एशियन चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली मनप्रीत की यह जीत उनके अटूट हौसले और कड़ी मेहनत की शानदार मिसाल है. Fri, 25 Sep 2026 17:00:24 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir चढ़ावा चोरी में चार्जशीट आई सामने | Ayodhya | Breaking News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T11:36:12+00:00

Congress Protest LIVE Updates: CEC ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस का सड़क संग्राम | Rahul Gandhi | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T11:37:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers