सागर शराबकांड पर डॉ. सीएम मोहन यादव सख्त, MP में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा
सागर जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सरकार पूरी गंभीरता और सख्ती से कार्रवाई कर रही है। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश में नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि अपराध और अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा “सागर में हुई घटना को लेकर हमारी सरकार पूरी गंभीरता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। आज पुलिस द्वारा शॉर्ट एनकाउंटर की कार्रवाई की गई है।” उन्होंने कहा कि अपराधियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सरकार की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर
आज सागर जिले के बरायठा जंगल में पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी आरोपी रवि लखेरा को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्रवाई के दौरान रवि लखेरा के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस इस कार्रवाई को जहरीली शराब के कारोबार से जुड़े आरोपियों के खिलाफ अभियान का हिस्सा बता रही है।
सागर शराबकांड में अब तक हुई कार्रवाई
बंडा क्षेत्र में जहरीली अवैध शराब पीने के बाद बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ी और मौतें हुईं। शुरुआती जांच के बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। कार्रवाई का दायरा सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद आबकारी विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया था और न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। बंडा क्षेत्र में आरोपियों और अवैध शराब नेटवर्क से जुड़े ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई। सागर में नए पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली ने भी अवैध शराब के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
मुख्यमंत्री ने की नशे के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा
इस पूरे घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नशाखोरी के खिलाफ प्रदेशभर में अभियान चलाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाएगी और ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों पर कठोरता से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
सीएम डॉ. मोहन यादव आज इंदौर में करेंगे “यात्री परिवहन विजन समिट” का शुभारंभ, ‘सुगम परिवहन सेवा’ पर होगा फोकस
मध्यप्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में राज्य सरकार एक महत्वपूर्ण आयोजन कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय यात्री “परिवहन विजन समिट-2026” का शुभारंभ करेंगे।
समिट में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह और मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल भी शामिल होंगे। इस मौके पर निजी बस ऑपरेटरों, नीति-निर्माताओं, परिवहन विशेषज्ञों, देशभर के राज्य परिवहन उपक्रमों, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटेंगे। वे मध्यप्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाने के लिए रणनीति तथा सुझाव साझा करेंगे।
यात्री परिवहन विजन समिट
समिट का प्रमुख केंद्र ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ रहेगा। ‘नई सोच, नई राह, नया मध्यप्रदेश’ विजन के साथ आयोजित इस समिट का उद्देश्य मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL) के माध्यम से जन-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल, आधुनिक आईटी प्रणालियों और हरित ऊर्जा आधारित परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देना है।
इंडस्ट्री एक्सपो, लोगो और पुस्तिका का विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समिट के दौरान इंडस्ट्री एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। एक्सपो में बस निर्माताओं, आईटी कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े उद्योगों के साथ प्रदेश के विभिन्न शासकीय निगम अपनी गतिविधियाँ, तकनीकी समाधान और नवाचार प्रदर्शित करेंगे। इससे परिवहन क्षेत्र में निवेश, तकनीक और नई साझेदारियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर ईलेट्स टेक्नोमीडिया द्वारा संकलित समिट की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। साथ ही MPYPIL द्वारा ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की संरचना और भविष्य की योजनाओं पर केंद्रित विशेष पुस्तिका का भी विमोचन होगा। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयनित MPYPIL के नए लोगो का अनावरण मुख्यमंत्री करेंगे। इसके अलावा परिवहन क्षेत्र में नवाचार विकसित करने वाले मोबिलिटी स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित हैकाथॉन का भी शुभारंभ होगा।
आठ सत्रों में मंथन
समिट में आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे। इनमें मध्यप्रदेश मोबिलिटी विजन-2030 के तहत बस संचालन और इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) में PPP को बढ़ावा, आधुनिक अवसंरचना में निवेश, वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बस संचालन, रोजगार एवं उद्यमिता सृजन, यात्री सुरक्षा और सुविधा, डेटा-आधारित मार्ग योजना, हरित मोबिलिटी तथा एकीकृत टिकटिंग व स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली जैसे विषयों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम में ईकेए मोबिलिटी, टाटा मोटर्स, ग्रीनसेल मोबिलिटी, वोल्वो-आयशर, स्विच मोबिलिटी, इंडियन ऑयल, एसबीआई, थिंक गैस जैसी प्रमुख कंपनियों के साथ WRI इंडिया, BITS पिलानी, CEPT अहमदाबाद, KPMG और DIMTS जैसे संस्थानों के विशेषज्ञ भाग लेंगे। समिट में होने वाले विचार-विमर्श और विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को तकनीक-सक्षम, सुरक्षित, सुविधाजनक और टिकाऊ बनाने की आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
मध्यप्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के नए युग की शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ‘यात्री परिवहन विज़न समिट–2026’ का शुभारंभ
????️ 11–12 सितंबर 2026
????इंदौर@DrMohanYadav51 @mptransportdept #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #YatriParivahanVisionSummit2026 #MobilityVision2030… pic.twitter.com/oSwtxmk6W5— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 11, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









