Responsive Scrollable Menu

Budget Cars: छह एयरबैग वाली ये हैं भारत की किफायती कारें, जानें कीमत और आकर्षक फीचर

Budget Cars: भारत में अब किफायती कार खरीदने वाले ग्राहकों को सुरक्षा के लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं है। कई कंपनियां अपनी एंट्री-लेवल कारों में भी छह एयरबैग मानक तौर पर दे रही हैं। हालांकि, कार की सुरक्षा केवल एयरबैग तक सीमित नहीं है। एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, सीटबेल्ट रिमाइंडर, आईएसओफिक्स और मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर भी महत्वपूर्ण हैं। आइए जानते हैं कम कीमत में 6 एयरबैग वाली कुछ कारों के बारे में।

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 — ₹3.70 लाख से
ऑल्टो K10 इस सूची की सबसे किफायती कारों में शामिल है। इसमें छह एयरबैग के साथ एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और तीन-बिंदु सीटबेल्ट मिलते हैं। 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इसमें एजीएस और सीएनजी विकल्प भी उपलब्ध हैं।

मारुति सुजुकी सेलेरियो — ₹4.70 लाख से
सेलेरियो में छह एयरबैग के अलावा एबीएस, ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीटबेल्ट रिमाइंडर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसका 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है और सीएनजी विकल्प भी उपलब्ध है।

टाटा टियागो — ₹4.70 लाख से
टाटा टियागो में छह एयरबैग मानक तौर पर मिलते हैं। इसके अलावा एबीएस, ईबीडी और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। सीएनजी संस्करण भी उपलब्ध है।

मारुति सुजुकी वैगनआर — ₹4.99 लाख से
वैगनआर में छह एयरबैग के साथ एबीएस, ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, सीटबेल्ट रिमाइंडर और रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलते हैं। पेट्रोल और सीएनजी के साथ ऑटोमैटिक विकल्प भी उपलब्ध है। इसका बड़ा केबिन परिवार के लिए उपयोगी है।

टाटा पंच — ₹5.70 लाख से
टाटा पंच में छह एयरबैग, एबीएस, ईएसपी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और आईएसओफिक्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसे भारत एनसीएपी में 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग भी मिली है। ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस के कारण यह खराब सड़कों के लिए भी उपयोगी विकल्प है।

हुंडई एक्सटर — ₹5.81 लाख से
हुंडई एक्सटर में छह एयरबैग के साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सीटबेल्ट रिमाइंडर और आईएसओफिक्स मिलते हैं। पेट्रोल, एएमटी और सीएनजी विकल्प इसे बहुमुखी बनाते हैं।

इसके अलावा हुंडई ग्रैंड आई10 निओस, निसान मैग्नाइट, मारुति सुजुकी स्विफ्ट और मारुति सुजुकी ईको भी छह एयरबैग वाले किफायती विकल्पों में शामिल हैं। कार खरीदते समय केवल एयरबैग की संख्या के बजाय क्रैश टेस्ट रेटिंग और अन्य सुरक्षा सुविधाओं को भी जरूर देखें।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Radhika Merchant Dance: अंबानी की छोटी बहू ने भरतनाट्यम कर जीता दिल, गणेश उत्सव में छाईं राधिका मर्चेंट, Video Viral

Radhika Merchant Dance: मुंबई में अंबानी परिवार के घर गणेश चतुर्थी का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अंबानी परिवार की छोटी बहू यानी अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट ने एक खास परफॉर्मेंस देकरदिल जीत लिया। राधिका ने अंटीलिया में गणशे उत्सव के दौरान भरतनाट्यम परफॉर्मेंस दी जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भक्ति गीत ‘एकदंताय वक्रतुंडाय’ पर बेहद खूबसूरती अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

राधिका के भरतनाट्यम नृत्य ने खींचा ध्यान
गणेश चतुर्थी के जश्न के बीच राधिका मर्चेंट ने पारंपरिक भरतनाट्यम के जरिए भगवान गणेश के सामने नमन किया। उनका क्लासिकल डांस इस वक्त इंटरनेट पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राधिका के ग्रेसफुल मूव्स और चेहरे के भाव लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। उनकी प्रस्तुति को देखकर फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

लाल लहंगा-साड़ी में बेहद खूबसूरत लगीं राधिका
इस खास मौके के लिए राधिका ने ट्रेडिशनल लुक चुना। वह खूबसूरत लाल लहंगा-साड़ी में नजर आईं, जिस पर शानदार कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने हैवी एंब्रॉयडर्ड ब्लाउज पहना था।

Radhika Merchant

अपने लुक को और खास बनाने के लिए राधिका ने बालों को बीच की मांग के साथ वेवी स्टाइल में रखा। माथे पर माथा पट्टी और बालों में गजरा उनके पारंपरिक लुक को पूरी तरह निखार रहा था।

उन्होंने अपने आउटफिट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी भी पहनी, जिसमें खूबसूरत नेकलेस, झुमके और चूड़ियां शामिल थीं। उनका पूरा लुक गणेश चतुर्थी के मौके के लिए बेहद शाही और पारंपरिक नजर आया।

Radhika Merchant

अंटीलिया में ‘एंटीलिया चा राजा’ का स्वागत
अंबानी परिवार ने 13 सितंबर की शाम अपने घर गणपति की स्थापना की। परिवार के गणपति को प्यार से ‘एंटीलिया चा राजा’ कहा जाता है।

गणपति के स्वागत के दौरान नीता अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूजा-पाठ और पारंपरिक रस्मों में हिस्सा लिया। सामने आए वीडियो में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ढोल की धुन पर डांस करती भी दिखाई दीं। इस दौरान चारों ओर फूलों की पंखुड़ियां बरसाई जा रही थीं।

बॉलीवुड सितारों ने भी लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद
अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी की रौनक अगले दिन भी जारी रही। 14 सितंबर को कई बॉलीवुड सितारे और नामी हस्तियां अंटीलिया पहुंचीं और गणपति बप्पा के दर्शन किए।

इस दौरान सलमान खान, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और काजोल समेत कई सितारे नजर आए। क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ अंबानी परिवार के गणेश उत्सव में पहुंचे।

जुलाई 2024 में हुई थी अनंत-राधिका की शादी
राधिका मर्चेंट मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की छोटी बहू हैं। उन्होंने जुलाई 2024 में अनंत अंबानी के साथ शादी की थी।

अनंत और राधिका की शादी देश की सबसे चर्चित शादियों में शामिल रही थी। इस भव्य समारोह में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया था। शादी से पहले और बाद में हुए कई समारोहों ने भी लंबे समय तक सुर्खियां बटोरी थीं।

Continue reading on the app

  Sports

किसको याद करके रो पड़ी मनु भाकर, एशियन गेम्स में हार के बाद क्यों याद आए उनको पुराने कोच और उनकी सोच?

manu bhaker cried: बुधवार को पोडियम से चूकने के बाद पिस्टल दिग्गज के बारे में पूछे जाने पर, भाकर उनके द्वारा दिए गए सबकों के बारे में बात करने से पहले रो पड़ीं. एशियाई खेल राणा के जून में निधन के बाद पहली बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें वह भाग ले रही हैं. उनके नाम का जिक्र भर करने से एक ऐसे कोच की यादें ताजा हो गईं, जिनका उनके शुरुआती दिनों से ही उनके करियर पर बड़ा प्रभाव था Wed, 23 Sep 2026 15:20:25 +0530

  Videos
See all

Cyclone Arnab Alert : भयानक चक्रवात का खतरा, 24 सितंबर को Cyclone Arnab को लेकर IMD अलर्ट | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:15:03+00:00

IIT Bombay Sahil Case: मौत की जांच के लिए 10 सदस्यीय पैनल गठित, छात्रों के बयान खंगाल रही पुलिस #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T10:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers