Responsive Scrollable Menu

Recalls: फॉक्सवैगन की गाड़ियों का अमेरिका में बड़ा रिकॉल, जानें क्या है खराबी?

Recalls: अमेरिका में फॉक्सवैगन ने अपने 2 लाख से अधिक गाड़ियों को रिकॉल किया है। इन वाहनों के स्टीयरिंग रैक में लगे एक बोल्ट में खराबी की जानकारी सामने आई है। नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) के मुताबिक, बोल्ट में जंग लगने के कारण इसके टूटने का खतरा हो सकता है। ऐसी स्थिति में वाहन का स्टीयरिंग कंट्रोल प्रभावित हो सकता है और दुर्घटना का जोखिम बढ़ सकता है।

किन वाहनों को किया गया रिकॉल?
इस रिकॉल में फॉक्सवैगन और ऑडी के कुछ पुराने मॉडल ईयर वाले वाहन शामिल हैं। प्रभावित मॉडलों में 2018 फॉक्सवैगन टिगुआन, 2018-2019 फॉक्सवैगन एटलस और 2019-2021 ऑडी क्यू3 शामिल हैं। फिलहाल यह रिकॉल अमेरिका में मौजूद प्रभावित वाहनों के लिए जारी किया गया है।

क्या है वाहन में खराबी?
NHTSA के अनुसार, प्रभावित वाहनों के स्टीयरिंग रैक माउंटिंग बोल्ट में समय के साथ जंग लग सकती है। जंग के कारण बोल्ट कमजोर हो सकता है और टूटने की स्थिति में स्टीयरिंग सिस्टम का नियंत्रण प्रभावित होने की आशंका है।

स्टीयरिंग रैक वाहन के स्टीयरिंग सिस्टम का एक अहम हिस्सा होता है। इसलिए बोल्ट के टूटने से वाहन को नियंत्रित करने में परेशानी हो सकती है। नियामक के अनुसार, ऐसी स्थिति दुर्घटना के जोखिम को बढ़ा सकती है।

फ्री में ठीक की जाएगी खराबी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी रिकॉल के तहत प्रभावित वाहनों के मालिकों को मुफ्त मरम्मत की सुविधा देगी। डीलर खराब या प्रभावित दाईं ओर के स्टीयरिंग रैक माउंटिंग बोल्ट को बिना किसी शुल्क के बदलेंगे। इससे ग्राहकों को इस समस्या को ठीक कराने के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा।

अमेरिका में जारी हुआ रिकॉल
यह रिकॉल फिलहाल अमेरिका में 2,08,724 वाहनों के लिए जारी किया गया है। NHTSA वाहन सुरक्षा से जुड़े रिकॉल की निगरानी करता है और वाहन मालिकों को संभावित सुरक्षा खामियों की जानकारी उपलब्ध कराता है।

जिन वाहन मालिकों को अपने वाहन के रिकॉल स्टेटस की जांच करनी है, वे NHTSA के VIN आधारित रिकॉल लुकअप के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं।

(मंजू कुमारी)

 

Continue reading on the app

EV Maintenance: इलेक्ट्रिक कार की सर्विस में न बरतें लापरवाही, 5 बातों का रखें खास ध्यान

EV Maintenance: भारत समेत दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है। बढ़ती मांग को देखते हुए वाहन निर्माता लगातार नए इलेक्ट्रिक मॉडल बाजार में पेश कर रहे हैं। हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली नई तकनीक के कारण अभी भी कई लोगों को इनकी सर्विस और रखरखाव से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं है। जानकारी के अभाव में सर्विस के दौरान की गई छोटी-सी लापरवाही गाड़ी के महंगे पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक कार है, तो सर्विस कराते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

समय पर करवाएं इलेक्ट्रिक कार की सर्विस
इलेक्ट्रिक कारों में पेट्रोल-डीजल कारों की तुलना में सर्विस की जरूरत कम होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सर्विस को नजरअंदाज किया जाए। कई इलेक्ट्रिक कारों में सर्विस अंतराल लंबा होने के कारण वाहन मालिक अगली सर्विस की तारीख भूल जाते हैं।

समय पर सर्विस न कराने से वाहन के अलग-अलग हिस्सों में आने वाली संभावित खराबी का समय रहते पता नहीं चल पाता। इसलिए कंपनी की ओर से बताए गए सर्विस शेड्यूल के अनुसार अपनी इलेक्ट्रिक कार की सर्विस जरूर करवाएं।

सर्विस सेंटर को बताएं हर समस्या
अगर कार चलाते समय आपको किसी तरह की परेशानी महसूस होती है, तो सर्विस सेंटर पर इसकी जानकारी जरूर दें। चाहे कार से कोई असामान्य आवाज आ रही हो, रेंज कम हो गई हो या किसी चेतावनी लाइट की समस्या हो, इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

सर्विस सेंटर पर समस्या की जानकारी देने से तकनीशियन संबंधित पार्ट की जांच कर सकते हैं और समय रहते खराबी का पता लगाया जा सकता है। इससे भविष्य में बड़ी समस्या और महंगे रिपेयर से बचने में मदद मिल सकती है।

बैटरी और मोटर की जांच जरूरी
इलेक्ट्रिक कार के सबसे महत्वपूर्ण और महंगे हिस्सों में बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर शामिल हैं। इसलिए सर्विस के दौरान इन दोनों की जांच जरूर करवानी चाहिए। इससे बैटरी की स्थिति और मोटर के प्रदर्शन के बारे में जानकारी मिल सकती है।

इसके अलावा, अगर आपकी कार के लिए कोई ओटीए सॉफ्टवेयर अपडेट उपलब्ध है, तो उसे भी समय पर करवाना फायदेमंद हो सकता है। ऐसे अपडेट से वाहन के सॉफ्टवेयर और कुछ इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के प्रदर्शन में सुधार हो सकता है।

टायर, ब्रेक और लाइट्स भी करवाएं चेक
ईवी की सर्विस के दौरान केवल बैटरी और मोटर पर ही ध्यान नहीं देना चाहिए। टायर, ब्रेक पैड, ब्रेक सिस्टम और लाइट्स जैसे सामान्य हिस्सों की भी जांच करवानी चाहिए।

अगर किसी पार्ट में ज्यादा घिसावट या खराबी मिलती है, तो उसे समय रहते बदलवाया जा सकता है। इससे आगे चलकर होने वाली बड़ी खराबी से बचने के साथ-साथ सुरक्षा भी बेहतर रहती है और अनावश्यक खर्च को कम किया जा सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक कार की सर्विस के दौरान कंपनी के अधिकृत सर्विस सेंटर को प्राथमिकता देना बेहतर होता है। साथ ही, सर्विस रिकॉर्ड और वाहन में किए गए काम की जानकारी संभालकर रखें। इससे भविष्य में वाहन की सर्विस और वारंटी से जुड़ी जरूरतों में भी आसानी हो सकती है।

(मंजू कुमारी)
 

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया ने 72 घंटे में बदली ICC T20 रैंकिंग, जापान को हराकर छीना अपना ताज

भारतीय टीम को जापान के खिलाफ पहले ही मैच में काफी पापड़ बेलने पड़ गए लेकिन किसी तरह उसने 2 रन से जीत दर्ज की. इस जीत ने एक बार फिर ICC रैंकिंग में बदलाव कर दिया. Tue, 22 Sep 2026 22:57:21 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 6 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट!| IMD Alert | Aaj ka Mausam | Heavy Rain| N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T22:30:27+00:00

New data shows El Niño is strongest ever with major shift in global weather patterns | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T23:02:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers