Responsive Scrollable Menu

NEET PG 2026: 2,445 छात्रों की री-एग्जाम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, जानें कोर्ट ने क्या कहा

NEET PG 2026 को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। तकनीकी दिक्कत के कारण परीक्षा नहीं दे पाने वाले 2,445 उम्मीदवारों के लिए प्रस्तावित री-एग्जाम को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। बुधवार को एक वकील ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची तथा जस्टिस वी. मोहना की पीठ के सामने मामले का उल्लेख किया।

वकील ने दलील दी कि प्रभावित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला सुप्रीम कोर्ट के पहले दिए गए आदेश के अनुरूप नहीं है। उन्होंने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
मामले का उल्लेख होने पर पीठ ने कहा कि NEET से जुड़े सभी मामले जस्टिस पीएस नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली नामित बेंच के सामने हैं। पीठ ने वकील से कहा कि वह इसी मामले को उस बेंच के सामने मेंशन करें।

कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि नीट से जुड़े मामलों में लगातार कई घटनाक्रम हो रहे हैं और इन मामलों की सुनवाई के लिए निर्धारित पीठ के सामने ही नई याचिका रखी जानी चाहिए।

2,445 उम्मीदवारों के लिए होगी री-एग्जाम
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने तकनीकी व्यवधान से प्रभावित उम्मीदवारों के लिए NEET PG 2026 की दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया है। यह री-एग्जाम उन 2,445 उम्मीदवारों के लिए है, जो तकनीकी समस्या के कारण निर्धारित परीक्षा पूरी तरह नहीं दे पाए थे।

30 अगस्त को हुई थी NEET PG परीक्षा
NEET PG 2026 की मूल परीक्षा 30 अगस्त को देशभर में आयोजित की गई थी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुल 2,65,980 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 2,63,535 उम्मीदवारों की परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई थी।

तकनीकी व्यवधान से प्रभावित 2,445 उम्मीदवारों के लिए अलग से री-एग्जाम कराने का फैसला लिया गया। अब इसी फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।

आगे क्या होगा?
फिलहाल बुधवार को CJI की पीठ के सामने केवल मामले का उल्लेख किया गया और तत्काल सुनवाई की मांग रखी गई। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को मामले को जस्टिस पीएस नरसिम्हा की अध्यक्षता वाली नामित बेंच के सामने रखने को कहा है। इसलिए अब इस मामले में आगे की सुनवाई उसी बेंच के समक्ष होने की संभावना है।
 

Continue reading on the app

NEET PG 2026 re-exam: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खराबी के बाद हंगामा, अब दोबारा होगा एग्जाम

NEET PG 2026 re-exam: नीट पीजी-2026 (NEET PG-2026) की परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई जब परीक्षार्थियों ने बार-बार कंप्यूटर बंद होने (शटडाउन) का गंभीर आरोप लगाया। अभ्यार्थियों के अनुसार, तकनीकी बाधाओं ने उनकी परीक्षा प्रक्रिया को बुरी तरह प्रभावित किया।

इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने विद्यार्थियों को हुई असुविधा पर खेद प्रकट किया है और प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए आगामी 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आधिकारिक ऐलान किया है।

दो घंटे में 10 बार बंद हुए सिस्टम, छात्रों का प्रदर्शन
यह तकनीकी व्यवधान जयपुर के सीतापुरा स्थित आयन डिजिटल जोन (ION Digital Zone) केंद्र पर सामने आया। परीक्षार्थियों की शिकायत थी कि परीक्षा के दौरान उनके कंप्यूटर सिस्टम बार-0बार (दो घंटे के भीतर लगभग 10 बार) बंद हो रहे थे। निर्धारित समयानुसार परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण यह करीब 10 बजे शुरू हो पाई।

छात्रों का यह भी आरोप था कि सिस्टम दोबारा चालू होने के बाद भी स्क्रीन पर सवाल ठीक से लोड नहीं हो रहे थे और केंद्र का स्टाफ इन तकनीकी गड़बड़ियों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। परीक्षा समाप्त होने के बाद गुस्साए छात्रों ने सेंटर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि प्रदर्शन जारी रखने पर उन्हें कार्रवाई की धमकी दी गई। बार-बार सिस्टम फेल होने से परीक्षा की गोपनीयता पर संदेह जताते हुए छात्रों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

5 सितंबर को होगा री-एग्जाम, बोर्ड ने जारी की आधिकारिक सूचना
छात्रों की शिकायतों और हंगामे को देखते हुए, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट-पीजी 2026 परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित आयन डिजिटल जोन आईडीजी (ION Digital Zone IDG) के दो परीक्षा केंद्रों के प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम कराने का बड़ा निर्णय लिया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, एनबीईएमएस (NBEMS) ने स्वीकार किया कि आंतरिक बिजली आपूर्ति की समस्याओं के चलते केंद्र संख्या 41682 और 41683 पर परीक्षा सफलतापर्वक संपन्न नहीं हो सकी थी। बोर्ड ने इस असुविधा के लिए प्रभावित अभ्यर्थियों से माफी मांगी है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, यह पुनर्परीक्षा 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे जयपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी और संशोधित एडमिट कार्ड (Revised Admit Cards) जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।

देश भर में क्या रहे नीट-पीजी 2026 के आंकड़े?
एनबीईएमएस के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष देश भर के 1,111 केंद्रों पर नीट-पीजी 2026 की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 273,096 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 265,980 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि लगभग 263,535 उम्मीदवारों ने अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की। जयपुर के सीतापुरा केंद्र के प्रभावित छात्रों के लिए अब बोर्ड ने री-एग्जाम का रास्ता साफ कर दिया है ताकि किसी भी योग्य छात्र का भविष्य संकट में न पड़े।

Continue reading on the app

  Sports

टेस्ट में एक दिन में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाज, 96 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a day in Test: टेस्ट क्रिकेट में एक दिन का खेल आमतौर पर धैर्य का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इतिहास में कई ऐसी ऐतिहासिक पारियां भी खेली गईं जिन्होंने पूरे मैच का पासा पलट दिया. सर डॉन ब्रैडमैन के बनाए गए 300 से ज्यादा रन से लेकर वैली हैमंड और वीरेंद्र सहवाग की तूफानी पारी और डेनिस कॉम्पटन के ताबड़तोड़ दोहरे शतक तक. इन पारियों ने साबित किया कि एक ही दिन का खेल क्रिकेट के बड़े रिकॉर्ड रचने के लिए काफी होता है.आइए जानते हैं टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज कौन कौन हैं. Sat, 26 Sep 2026 22:12:23 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: दवा कंपनियों को 'सुप्रीम फटकार' ! | Supreme Court On Cancer Medicine Prices #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T16:39:25+00:00

CM Yogi | यूपी में बारिश को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश #ytshorts #shorts #cmyogi #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-26T16:46:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers