तानों की परवाह नहीं की, सीखे घरेलू काम और मिथिला पेंटिंग, आज विदेशों तक डिमांड
Madhubani artist success story: बिहार के मधुबनी निवासी रमेश मंडल ने समाज के तानों और विरोध को अपनी राह की रुकावट नहीं बनने दिया. जिन कामों को कभी लोग महिलाओं से जोड़कर देखते थे, रमेश ने उन्हीं घरेलू हुनर, मिथिला पेंटिंग, लोककला, लोक नृत्य और गायिकी को सीखा और अपनी पहचान बना ली. आज उनकी बनाई पेंटिंग की कीमत ₹30-35 हजार तक है, विदेशों से भी ऑर्डर मिलते हैं और वह अब तक 5 हजार से ज्यादा लोगों को घरेलू काम व चित्रकारी का प्रशिक्षण दे चुके हैं.
रांची की ‘केरल वाली आंटी’ का कमाल, घर से शुरू किया बिजनेस, अब दिल्ली-मुंबई तक डिमांड
Ranchi Success Story: रांची में रहने वाली प्रीति ने अपने केरल के पारंपरिक स्वाद और संस्कृति को कारोबार का रूप देकर खास पहचान बनाई है. शादी के बाद रांची में बसने वाली प्रीति ने घर से ही नारियल तेल, बनाना चिप्स, केरल स्पेशल साड़ियां और मसालों का काम शुरू किया, जो अब दिल्ली और मुंबई तक पहुंच चुका है. उनका 100 प्रतिशत शुद्ध नारियल तेल ग्राहकों के बीच खास पसंद किया जाता है, जबकि केरल की हाथ से बनी साड़ियों और मसालों की भी मांग रहती है. स्थानीय लोग उन्हें प्यार से ‘केरल वाली आंटी’ कहते हैं और खास बात यह है कि वह अपनी कमाई का 30 प्रतिशत गरीब बच्चों की शिक्षा में खर्च करती हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









