गोल्ड ETF में एक साल में 35% का रिटर्न मिला:इसके जरिए कम पैसों में सोने में निवेश, जानें इससे जुड़ी खास बातें
निवेशकों इन दिनों सोने में निवेश लुभा रहा है। अगस्त में गोल्ड ETF में निवेश जुलाई के 1,558 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,596 करोड़ रुपए रहा। गोल्ड ETF ने बीते एक साल में 35% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। जेफरीज के ग्लोबल इक्विटी स्ट्रैटजी हेड क्रिस वुड का मानना है कि सोने के दाम में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है। ऐसे में अगर आप सोने में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो गोल्ड ETF के जरिए इसमें निवेश कर सकते हैं। क्या होता है गोल्ड ETF? एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सोने के गिरते-चढ़ते भावों पर बेस्ड होते हैं। गोल्ड ETFs की खरीद-बिक्री शेयर की ही तरह BSE और NSE पर की जा सकती है। हालांकि, इसमें आपको सोना नहीं मिलता। आप जब इससे निकलना चाहें तब आपको उस समय के सोने के भाव के बराबर पैसा मिल जाएगा। इसमें कैसे कर सकते हैं निवेश? गोल्ड ETF खरीदने के लिए आपको अपने ब्रोकर के माध्यम से डीमैट अकाउंट खोलना होता है। इसमें NSE पर उपलब्ध गोल्ड ETF के यूनिट आप खरीद सकते हैं और उसके बराबर की राशि आपके डीमैट अकाउंट से जुड़े बैंक अकाउंट से कट जाएगी। आपके डीमैट अकाउंट में ऑर्डर लगाने के दो दिन बाद गोल्ड ETF आपके अकाउंट में डिपॉजिट हो जाते हैं। ट्रेडिंग खाते के जरिए ही गोल्ड ETF को बेचा जाता है। सोने में सीमित निवेश फायदेमंद एक्सपर्ट के अनुसार, भले ही आपको सोने में निवेश करना पसंद हो तब भी आपको इसमें सीमित निवेश ही करना चाहिए। कुल पोर्टफोलियो का सिर्फ 10 से 15% ही सोने में निवेश करना चाहिए। किसी संकट के दौर में सोने में निवेश आपके पोर्टफोलियो को स्थिरता दे सकता
चांदी इस हफ्ते ₹7988 महंगी, ₹2.37 लाख पर आई:सोना ₹1789 बढ़कर ₹1.54 पर आया; जानें अपने शहर के दाम
सोने-चांदी के दाम में इस हफ्ते तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी के दाम 7,988 रुपए बढ़कर 2.37 लाख रुपए हो गया है। इससे पहले ये बीते हफ्ते यानी 11 सितंबर को 2.29 लाख रुपए पर थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड के दाम 1.52 लाख रुपए से बढ़कर 1,54 लाख रुपए पर आ गए हैं। इसकी कीमत में इस हफ्ते 1,789 रुपए बढ़ोतरी हुई। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें दिसंबर तक सोना ₹1.70 लाख और चांदी ₹3 लाख पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, आम लोगों के साथ RBI जैसे दुनियाभर के सेंट्रल बैंक भी लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे अनिश्चितता के माहौल में भी सोने में तेजी जारी रहेगी और हालात सुधरने पर चांदी में भी बड़ी उछाल आएगी। मौजूदा रुझान को देखते हुए दिसंबर तक सोना ₹1.70 लाख और चांदी ₹3 लाख तक पहुंच सकती है। इस साल सोना ₹21 हजार महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 21 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.37 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










