Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स के बारे में सब कुछ:45 देश और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी पहली बार उतरेंगे, वैभव सबसे कम उम्र के

एशियन गेम्स का 20वां एडिशन आज से जापान के आइची-नागोया में शुरू हो गया है। इसमें 45 देशों के खिलाड़ी 43 खेलों के 469 मेडल इवेंट में हिस्सा ले रहे हैं। भारत इस बार किन खेलों में उतर रहा है, नए खेल कौन-से हैं, ओलिंपिक का टिकट कैसे मिलेगा और तैयारी पर कितना खर्च हुआ। 10 सवालों में एशियन गेम्स के बारे में.. 1. एशियन गेम्स की शुरुआत भारत से हुई एशियन गेम्स पहली बार 1951 में नई दिल्ली में हुए थे। तब 11 देशों ने 6 खेलों में हिस्सा लिया था। भारत ने अब तक दो बार, 1951 और 1982 मे, इन खेलों की मेजबानी की है। 2. इस बार भारत का दल कैसा है? भारत के 501 खिलाड़ी 36 खेलों में उतरेंगे। इनमें 267 पुरुष और 234 महिलाएं हैं। 314 खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा ले रहे हैं। यानी दल का करीब 63% हिस्सा डेब्यूटेंट है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय दल के सबसे युवा और 55 साल की श्रुति वोरा सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। वैभव क्रिकेट और श्रुति घुड़सवारी में हिस्सा लेंगी। खिलाड़ियों की संख्या के लिहाज से एथलेटिक्स में 79, हॉकी में 40, क्रिकेट और शूटिंग में 30-30, कबड्डी में 24 और रोइंग में 22 भारतीय खिलाड़ी हैं। 3. भारत कितने इवेंट में चुनौती पेश करेगा? भारत 43 में से 36 खेलों के कुल 256 इवेंट में हिस्सा लेगा। इनमें एथलेटिक्स के 43, शूटिंग के 27, कयाकिंग-कैनोइंग के 14, साइकिलिंग ट्रैक के 11 और बैडमिंटन के 7 इवेंट शामिल हैं। क्रिकेट में पुरुष और महिला दोनों टीमें टी-20 प्रारूप में खेलेंगी। 4. इस बार कौन-से नए खेल शामिल हुए हैं? 6 खेल पहली बार मेडल स्पोर्ट के तौर पर एशियन गेम्स कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं- मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में बॉक्सिंग, रेसलिंग, ब्राजीलियन जिउ-जित्सु और किकबॉक्सिंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल होता है। टेकबॉल में फुटबॉल और टेबल टेनिस का मेल है, जबकि पैडेल टेनिस जैसा रैकेट स्पोर्ट है। वर्चुअल ताइक्वांडो में मोशन-ट्रैकिंग और वर्चुअल रियलिटी तकनीक इस्तेमाल होगी। बीएमएक्स फ्रीस्टाइल में खिलाड़ी हवा में जंप और अलग-अलग ट्रिक्स के आधार पर अंक हासिल करेंगे। इसके साथ ड्रैगन बोट, रोलर स्पोर्ट्स और माइंड स्पोर्ट्स को इस बार कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया है। 5. ओलिंपिक का टिकट भी मिलेगा आइची-नागोया एशियन गेम्स को लॉस एंजेलिस 2028 ओलिंपिक के लिए चार खेलों में क्वालिफिकेशन पाथवे बनाया गया है। आर्चरी, हॉकी, स्क्वॉश और टेनिस। स्क्वॉश में पुरुष और महिला सिंगल्स के चैंपियन को ओलिंपिक कोटा मिलेगा। हॉकी के पुरुष और महिला चैंपियन भी ओलिंपिक कोटा हासिल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए संबंधित खेल के क्वालिफिकेशन नियम लागू होंगे। 6. भारत की तैयारी पर कितना खर्च हुआ? नवंबर 2023 से अगस्त 2026 तक एशियन गेम्स की तैयारी पर करीब ₹703 करोड़ खर्च किए गए। इसमें करीब ₹252 करोड़ अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने, ₹118 करोड़ घरेलू ट्रेनिंग और राष्ट्रीय कोचिंग कैंप, ₹89 करोड़ खेल उपकरण, ₹86 करोड़ विदेशी कोच और सपोर्ट स्टाफ तथा ₹40 करोड़ विदेशी ट्रेनिंग पर खर्च हुए। 30 खेलों में 50 विदेशी विशेषज्ञ और कोच भी जोड़े गए। इनमें एथलेटिक्स के 14, हॉकी के 8 और शूटिंग के 5 विशेषज्ञ शामिल हैं 7. भारत के किन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी? 8. भारत ने अब तक कितने मेडल जीते हैं? 1951 से 2022 तक भारत ने एशियन गेम्स में 778 मेडल जीते हैं। इनमें 183 गोल्ड, 238 सिल्वर और 357 ब्रॉन्ज शामिल हैं। ऑल टाइम मेडल टेबल में भारत पांचवें स्थान पर है। 2023 के हांगझोउ गेम्स में भारत ने पहली बार 100 मेडल का आंकड़ा पार किया था। 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज के साथ कुल 106 मेडल मिले थे। यह भारत का एक एशियन गेम्स में अब तक का सबसे बड़ा मेडल टैली है।। 9. एशियन गेम्स में भारत का सबसे सफल खेल कौन-सा है? भारत ने अब तक 34 अलग-अलग खेलों में मेडल जीते हैं। एथलेटिक्स सबसे आगे है, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने 283 मेडल हासिल किए हैं। इसके बाद शूटिंग में 80, रेसलिंग में 65 और बॉक्सिंग में 61 मेडल हैं। एशियन गेम्स में भारत की सबसे ज्यादा व्यक्तिगत मेडल जीतने वाली एथलीट पी.टी. उषा हैं। उनके नाम 11 मेडल हैं, जिनमें 4 गोल्ड और 7 सिल्वर शामिल हैं। 10. नागोया में आयोजन का तरीका और थीम क्या है? इस बार पारंपरिक एथलीट विलेज नहीं बनाया गया है। खिलाड़ियों के लिए होटल, अस्थायी कंटेनर हाउस और कोस्टा सेरेना क्रूज शिप का इस्तेमाल होगा। प्रतियोगिताएं जापान के 54 वेन्यू पर होंगी। आइची-नागोया गेम्स की आधिकारिक थीम ‘एक एशिया की कल्पना’ है। भारत में एशियन गेम्स का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और डिजिटल स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगी। दैनिक भास्कर एप पर गेम्स की लाइव कवरेज और अपडेट मिलेंगे। --------------------------------------------- एशियाड की यह खबर भी पढ़िए… एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज:शॉटपुटर तजिंदरपाल तूर को अब तक किट नहीं मिली; शूटर मनु के साथ पवन सहरावत तिरंगा थामेंगे जापान में आज 20वें एशियन गेम्स का आगाज होगा। आइची के नागोया में ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। भारत की ओर से शूटर मनु भाकर के साथ सीनियर कबड्‌डी खिलाड़ी पवन सहरावत तिरंगा थामेंगे। क्योंकि, शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर को अब तक भारतीय किट नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

चेस ओलिंपियाड-भारतीय मेंस टीम ने इटली को 3-1 से हराया:गुकेश ने ब्रुनेल्लो को हराया; महिला टीम ने ग्रीस को 3.5-0.5 से मात दी

समरकंद में शुक्रवार को 46वें चेस ओलिंपियाड के तीसरे राउंड में भारतीय मेंस टीम ने इटली को 3-1 से हराया। वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने 33 चाल में सबिनो ब्रुनेल्लो को हराकर जीत हासिल की। निहाल सरीन ने भी फ्रांसेस्को सोनिस को मात दी। आर. प्रज्ञानानंद्दा और अर्जुन एरिगैसी के मुकाबले ड्रॉ रहे। इससे भारत ने इटली की ग्रैंडमास्टर्स वाली टीम के खिलाफ मैच जीता। विमेंस में डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने ग्रीस को 3.5-0.5 से हराया। कोनेरू हम्पी, वंतिका अग्रवाल और बी. साविता श्री ने जीत दर्ज की। दिव्या देशमुख का मुकाबला ड्रॉ रहा। भारत ने लगातार तीसरी जीत के साथ टॉप पर अपनी स्थिति बनाए रखी। गुकेश ने 2700 की रेटिंग फिर हासिल की गुकेश को दूसरे राउंड में इंटरनेशनल मास्टर के खिलाफ ड्रॉ खेलना पड़ा था। इससे उनकी लाइव रेटिंग चार साल बाद 2700 से नीचे चली गई थी। इटली के खिलाफ जीत के बाद वह फिर 2702 की लाइव रेटिंग पर पहुंच गए। ब्रुनेल्लो के खिलाफ गुकेश ने काले मोहरों से शुरुआत की। उन्होंने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। करीब 20वीं चाल में ब्रुनेल्लो की गलती का फायदा उठाकर गुकेश ने हमला तेज कर दिया। 33वीं चाल में उन्होंने जीत दर्ज की। गुकेश ने कहा कि उनका बोर्ड तीन या चार पर खेलने का फैसला था। टीम ने इसे स्वीकार किया। उनके मुताबिक यह क्रम भारत को टूर्नामेंट जीतने का सबसे अच्छा मौका देता है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम की जीत किसी एक खिलाड़ी से ज्यादा महत्वपूर्ण है। निहाल की भी जीत निहाल सरीन ने फ्रांसेस्को सोनिस को हराया। उन्होंने व्हाइट मोहरों से ट्रॉम्पोव्स्की अटैक खेला। सोनिस की गलती के बाद निहाल ने दोनों विंग पर दबाव बनाया। इसके बाद इटली के खिलाड़ी ने रुख गंवा दिया। पहले बोर्ड पर प्रज्ञानानंदा और लोरेंजो लोडिची का मुकाबला ड्रॉ रहा। यह प्रज्ञानानंदा का लगातार दूसरा ड्रॉ था। दूसरे बोर्ड पर अर्जुन एरिगैसी ने लुका मोरोनी जूनियर के खिलाफ मुश्किल स्थिति से वापसी की और आधा अंक हासिल किया। हम्पी ने एक हफ्ते बाद लिया हिसाब महिला टीम की जीत में कोनेरू हम्पी का मुकाबला खास रहा। उन्होंने स्टावरोउला त्सोलाकिदोउ को हराया। दोनों का करीब एक हफ्ते में यह दूसरा मुकाबला था। इससे पहले ग्लोबल चेस लीग के फाइनल में हम्पी को त्सोलाकिदोउ के खिलाफ हार मिली थी। हम्पी ने इस बार शुरुआत से दबाव बनाया। उन्होंने मजबूत स्थिति हासिल की और अंत में जीत दर्ज की। वंतिका और साविता भी जीतीं वंतिका अग्रवाल ने एकातेरिनी पावलिदू को हराकर भारत को पूरा अंक दिलाया। बी. साविता श्री ने एंटोनिया क्रिस्टोडोलाकी को मात दी। यह टूर्नामेंट में साविता की लगातार तीसरी जीत है। दिव्या देशमुख को अनास्तासिया अव्रामिदोउ के खिलाफ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। इसके बावजूद भारत ने ग्रीस को 3.5-0.5 से हराया। महिला वर्ग में यूक्रेन और फ्रांस को उलटफेर का सामना तीसरे राउंड में यूक्रेन को अर्जेंटीना ने 3-1 से हराया। यूक्रेन छठी वरीयता वाली टीम है, जबकि अर्जेंटीना 38वीं वरीयता पर है। फ्रांस को भी ईरान के खिलाफ 1-3 से हार मिली। ईरान 30वीं वरीयता वाली टीम है। चीन ने तुर्की को 3-1 से हराया। चीन की शीर्ष खिलाड़ी झू जिनेर को अपने मुकाबले में शुरुआती परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने वापसी की। अमेरिका ने भी जीत दर्ज की। चौथे राउंड में भारत की टक्कर मंगोलिया से मेंस में चौथे राउंड में भारत का मुकाबला मंगोलिया से होगा। मंगोलिया 15वीं वरीयता वाली टीम है। भारत दूसरी वरीयता पर है। दोनों टीमों ने अब तक तीनों मैच जीते हैं। यह मुकाबला शनिवार को होगा। विमेंस में भारत का मुकाबला भी शीर्ष टीमों में शामिल मंगोलिया से नहीं, बल्कि चौथे राउंड के आधिकारिक ड्रॉ के अनुसार मंगोलिया से ही है। भारत इस वर्ग में शीर्ष वरीयता वाली और डिफेंडिंग चैंपियन टीम है। ओलिंपियाड में 11 राउंड खेले जाने हैं। तीसरा राउंड पूरा होने के बाद अब आठ राउंड बाकी हैं। ---------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी आज:शॉटपुटर तजिंदरपाल तूर को अब तक किट नहीं मिली; शूटर मनु के साथ पवन सहरावत तिरंगा थामेंगे जापान में आज 20वें एशियन गेम्स का आगाज होगा। आइची के नागोया में ओपनिंग सेरेमनी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। भारत की ओर से शूटर मनु भाकर के साथ सीनियर कबड्‌डी खिलाड़ी पवन सहरावत तिरंगा थामेंगे। क्योंकि, शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर को अब तक भारतीय किट नहीं मिली है। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली: भारत का खुला 'गोल्डन' खाता, जानिए पदक तालिका में कौन कहां?

India's medals tally Asian games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर अपने खिताब का बचाव किया. इस जीत के साथ भारत 1 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य समेत कुल 7 पदकों के साथ तालिका में 8वें स्थान पर पहुंच गया है. बैडमिंटन, वुशू और हॉकी में शानदार प्रदर्शन से आने वाले दिनों में भारत के पदकों की संख्या और बढ़ना तय है. Wed, 23 Sep 2026 06:13:59 +0530

  Videos
See all

Donald Trump UN Speech: ट्रंप ने दी ईरान को खुली चेतावनी,  UN में दिया बड़ा बयान | Trump On Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T01:45:39+00:00

Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान में 1000 रुपये लीटर पेट्रोल? Emergency लागू! Pakistan Crisis | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T01:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers