Responsive Scrollable Menu

सही साइज की जर्सी के लिए परेशान टीम इंडिया:कल एशियाड के लिए रवाना होना है, 22 सितंबर को जापान से फ्रेंडली मैच

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स से पहले सही साइज की किट के लिए परेशान है। उसे रविवार तड़के नई दिल्ली से जापान के लिए रवाना होना है। कई खिलाड़ियों को उनकी फिटिंग की जर्सी नहीं मिली है। प्लेयर्स को 2 अलग-अलग जर्सी चाहिए। एक जापान से फ्रैंडली मैच के लिए और दूसरी दूसरी एशियन गेम्स के लिए। इसी कारण यह दिक्कत हुई है।’ इस मामले पर IOA के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा- ‘ज्यादातर दिक्कतें दूर कर दी गई हैं। कुछ किट बाकी हैं, जिन्हें जल्द टीम तक पहुंचा दिया जाएगा।’ भारत-जापान रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर होगा टी-20 मैच भारत और जापान के रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर 22 सितंबर को जापान के सानो शहर में टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इसमें टीम इंडिया अपनी सामान्य किट पहनेगी। यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल के तहत आयोजित होगा। जोकि जापान और भारत के बीच खेल में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। BCCI ने नागोया में खुद होटल का इंतजाम किया नागोया में दूसरे भारतीय खिलाड़ियों को रहने की जगह मिलने में हुई देरी को देखते हुए BCCI ने क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए खुद होटल का इंतजाम किया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम IOA की ओर से उपलब्ध कराए गए आवास में रह रही है। एक सूत्र ने कहा, ‘महिला टीम के आवास में कभी कोई समस्या नहीं थी। पुरुष टीम के लिए आयोजकों ने जो कमरे दिए थे, उनमें किट बैग रखने तक की जगह नहीं थी।’ सूत्र ने बताया कि वहां बड़े होटल ज्यादा नहीं हैं। इसके बावजूद BCCI ने जापान रवाना होने से कुछ समय पहले अपना इंतजाम कर लिया। ------------------------------------------------ एशियाड से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… एशियन गेम्स से पहले तैयारियों पर फिर सवाल; 30-35 भारतीयों को नहीं मिले कमरे एशियन गेम्स से पहले मेजबान शहर नागोया की व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 30-35 भारतीय खिलाड़ियों को ठहरने के लए कमरे नहीं मिले। इसके बाद भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) को कमरे बुक करने पड़े। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

एशियाड में 100 मेडल भी नहीं जीतेगा भारत:नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन, भारतीय ओलिंपिक संघ और टॉप्स की रिपोर्ट में दावा, 97 मेडल जीतेंगे

भारतीय खिलाड़ी जापान में चल रहे एशियन गेम्स में 100 मेडल के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाएगा। इस बार करीब 97 मेडल मेडल जीतने की उम्मीद है। यह दावा नेशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन (NSA), इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) और साई की टारगेट ओलिंपिक पोडियम (टॉप्स) स्कीम की अंतरिक रिपोर्ट में किया गया है। भारतीय ओलिंपिक संघ के एक सूत्र ने बताया कि रिपोर्ट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर मेडल की संभावनाओं का अनुमान लगाया गया है। सिल्वर की संख्या बढ़ेगी, गोल्ड-ब्रॉन्ज कम होंगे रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इस बार भारत के सिल्वर मेडल की संख्या बढ़ेगी। जबकि गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल कम होंगे। अनुमान के अनुसान भारत 20वें एशियाड में 25 गोल्ड मेडल जीतेगा। उसे 42 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मिलेंगे। भारत ने हांगझोऊ एशियन गेम्स में 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 41 ब्रॉन्ज समेत 107 मेडल जीते थे। हालांकि, एक मेडल डोपिंग नियमों के कारण वापस ले लिया गया था। मेडल कम होने के 3 कारण नए प्लेयर्स पर सीनियर्स से ज्यादा भरोसा रिपोर्ट में अनुभवी प्लेयर्स से ज्यादा युवाओं से ज्यादा उम्मीद लगाई गई है। शूटिंग में मनु भाकर से ज्यादा उम्मीद ईशा सिंह से हैं। स्क्वॉश जोशना चिनप्पा के ज्यादा अनाहत सिंह पर भरोसा है। बैडमिंटन में सिंधु से ज्यादा भरोसा आयुष शेट्‌टी और लक्ष्य सेन से है। शूटिंग में पलक-मुकेश की जोड़ी से मेडल होप। जूडो में अस्मिता डे से भी मेडल की उम्मीद है। एथलेटिक्स में गुलवीर सिंह से पदक की उम्मीद है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day 4 LIVE: मनु भाकर और मीराबाई चानू आज दिलाएंगी मेडल? बैडमिंटन टीम की नजरें फाइनल में एंट्री पर

Asian Games Day 4 LIVE Updates: एशियन गेम्स 2026 में आज यानी बुधवार भारत के लिए रोमांचक दिन होने वाला है. पांचवें दिन भारतीय एथलीट अपनी मेडल टैली को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. मनु भाकर और मीराबाई चानू जैसे बड़े स्टार्स अपने-अपने इवेंट में हिस्सा लेंगे. मीराबाई चानू एशियाई खेलों में अपना पहला मेडल जीतने की कोशिश करेंगी. भारतीय मेंस बैडमिंटन टीम ने मेडल तो पक्का कर लिया है, लेकिन वे सेमीफाइनल से आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे, क्योंकि टीम इवेंट के आखिरी चार के मुकाबले में उनका सामना मज़बूत चीन से होगा. रोशिबिना देवी भी वुशु इवेंट के फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगी. Wed, 23 Sep 2026 05:47:45 +0530

  Videos
See all

Bihar Jamui Case: बिहार सरकार से प्रशांत किशोर ने पूछा सवाल | #jamuiviralvideo #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:39:20+00:00

Bihar Jamui Case: ‘ये कौन-सा राज..’ जमुई केस पर बोले PK | #jamuiviralvideo #shorts #hindinews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T00:38:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers