प्रोमो शूट में रचिन रवींद्र चोटिल:भारत के खिलाफ सीरीज खेलने पर संशय, 22 अक्टूबर से शुरू होगी सीरीज
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से बाहर हो सकते हैं। ऑकलैंड में एक प्रमोशनल शूट के दौरान उनके दाएं कंधे में चोट लग गई। हालांकि, चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई गई है, लेकिन सीरीज में उनकी उपलब्धता उनके रिहैबिलिटेशन पर निर्भर करेगी।। डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश में चोट लगी रचिन बुधवार को शूटिंग के दौरान डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वे सेफ्टी मैट पर गलत तरीके से गिरे और उनके दाएं कंधे में चोट लग गई। मेडिकल टीम ने शुक्रवार को उनकी जांच की। जांच में कंधे की चोट गंभीर नहीं पाई गई। इसके बावजूद न्यूजीलैंड टीम रचिन की वापसी को लेकर जल्दबाजी नहीं करना चाहती। वे फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज भारतीय टीम 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड दौरे पर होगी। दोनों टीमों के बीच पहले पांच टी-20 इंटरनेशनल खेले जाएंगे। इसके बाद तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। पहला टी-20 22 अक्टूबर को खेला जाएगा। इसके बाद सीरीज के बाकी चार मुकाबले होंगे। यह सच में एक बुरी चोट थी- परफॉर्मेंस मैनेजर रवींद्र की चोट के बाद न्यूजीलैंड टीम उन्हें लेकर सावधानी बरत रही है। परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने कहा, यह सच में एक बुरी चोट थी। हम रचिन के लिए बहुत दुखी हैं और हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता यह पक्का करना है कि वह अच्छी तरह से ठीक हो जाए और जितनी जल्दी हो सके मैदान पर वापस आ जाए। उन्होंने आगे कहा, हमारे खिलाड़ियों से जुड़े सभी कमर्शियल शूट की तरह, इन एक्टिविटीज पर सभी पार्टियों ने पहले ही सहमति दे दी थी, और सुरक्षा के सही तरीके भी अपनाए गए थे। यह थोड़ा अजीब हादसा था, और हम भविष्य में इस तरह के इवेंट्स के लिए अपने प्रोसेस का रिव्यू करते रहेंगे। न्यूजीलैंड के अहम ऑलराउंडर हैं रवींद्र 26 साल के रचिन रवींद्र न्यूजीलैंड के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देते हैं। उन्होंने 52 टी-20 इंटरनेशनल में 759 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 69 रन है। गेंदबाजी में उन्होंने 26 विकेट लिए हैं और उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/27 है।
'क्रिकेटर शमी का भाई पति की तरह साथ रहा':रेप की FIR कराने वाली बोली- कहता था...IPL में सिलेक्ट हो जाऊं तो शादी कर लूंगा
लखनऊ की एक लड़की ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के छोटे भाई मोहम्मद कैफ पर रेप का आरोप लगाया है। कैफ खुद क्रिकेटर हैं और घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनके खिलाफ आशियाना थाने में रेप की FIR दर्ज की गई है। लड़की कहती है- मोहम्मद कैफ पति की तरह मेरे साथ रहा। कहता था कि IPL में सिलेक्ट हो जाऊं तो शादी कर लूंगा, लेकिन अब शादी से मुकर रहा है। FIR कराने से पहले मैंने थाने के बाहर से कैफ को आखिरी बार कॉल किया। उसने कहा- मैं जानना चाहती थी कि क्या हमारी शादी हो सकती है? लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। अब मैं कभी उसके परिवार में नहीं जाऊंगी। उन्हें सोचना चाहिए कि एक औरत की इज्जत क्या होती है। लड़की ने दैनिक भास्कर से कैफ से रिश्ते की शुरुआत, शमी के परिवार से हुई बातचीत और पूरे विवाद पर सिलसिलेवार बात की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल. कैफ से पहली मुलाकात कहां हुई? शादी की बात कैसे शुरू हुई? पीड़ित. कैफ से मेरी मुलाकात साल- 2020 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। वो मुझे पसंद करते थे, इसलिए सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हुई। 2023 में हमारी मुलाकातें बढ़ीं। उन्होंने कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं। वह अक्सर कहते थे कि जब मेरा IPL में सिलेक्शन हो जाएगा, तब शादी कर लूंगा। जब उनका सिलेक्शन नहीं हुआ, तब मैंने पूछा कि शादी करोगे या नहीं। इसके बाद से उनका व्यवहार बदला, वो आनाकानी करने लगे। सवाल. क्या कैफ के परिवार से बात होती थी? कभी शमी से बातचीत हुई? पीड़ित. जब हम रिलेशनशिप में थे, तब मेरी बात मोहम्मद शमी और उनके परिवार के अन्य सदस्यों से भी होती थी, लेकिन जब उनके घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया तो उनके बड़े भाई के फोन नंबर से मोहम्मद शमी ने मुझसे बात की। उन्होंने साफ कहा कि ये शादी नहीं हो सकती। सवाल. क्या कभी कैफ से रिश्ते को लेकर परिवार से विवाद हुआ? पीड़ित. एक स्पोर्ट्स चैनल के पॉडकास्ट में मैंने कैफ के साथ अपने रिलेशन का जिक्र किया था। इसके बाद कैफ के बड़े भाई मो. हसीब से मेरी बात हुई। मई, 2026 में कैफ ने मुझसे कहा कि अगर मैं पॉडकास्ट डिलीट करा दूं तो वह शादी कर लेंगे। इसके बाद मुरादाबाद में उनके कोच बदरुद्दीन के घर पर मेरी मुलाकात कैफ की मां और उनके भाई हसीब से हुई थी। इस दौरान उन्होंने मुझे काफी बुरा-भला कहा। ऐसा लगा, मानो उन्हें हमारे रिश्ते से दिक्कत थी। सवाल. 3 साल के रिलेशनशिप में कैफ से कितनी बार मुलाकात हुई? पीड़ित. मैं एविएशन सेक्टर में जॉब करती थी। मेरा अलग-अलग स्टेट में आना-जाना रहता था। कैफ भी अपने मैचों के सिलसिले में जहां जाते थे, वहां मुझे बुलाते थे। हम यूपी, कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली समेत कई शहरों में साथ रहे। हमारा रिश्ता हसबैंड-वाइफ की तरह ही था। मुझे कभी अहसास ही नहीं होने दिया कि मेरे साथ ऐसा धोखा करेंगे। सवाल. आपने जॉब क्यों छोड़ी, क्या कैफ की तरफ से कोई दबाव था? पीड़ित. कैफ को मेरा केबिन क्रू की जॉब करना बिल्कुल पसंद नहीं था। बाद में मैंने बहुत मुश्किलों से दुबई में काम शुरू किया, लेकिन उन्हें उससे भी परेशानी होने लगी थी। फिर मैं मेंटल टेंशन में रहने लगी, अपने करियर पर ध्यान नहीं दे पाई। सवाल. FIR कराने से ठीक पहले आपकी कैफ से क्या बात हुई थी? पीड़ित. मेरी आखिरी बार 30 मई, 2026 को उनसे बात हुई थी। इसके बाद जब मैं लखनऊ के आशियाना थाने में FIR कराने पहुंची, तब भी मैंने थाने के बाहर खड़े होकर उन्हें आखिरी बार कॉल किया था। मैंने पूछा- क्या अब भी हमारी शादी की कोई गुंजाइश है? लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया। सवाल. अब कैफ या उनका परिवार समझौता करके शादी के लिए तैयार हो, तो आपका क्या रुख होगा? पीड़ित. मैं अब खुद उनसे बात करने कभी नहीं जाऊंगी। उन्हें सोचना चाहिए कि एक औरत की इज्जत क्या होती है? मेरे मन में अब उनके लिए न तो कोई माफी बची है और न ही आगे साथ रहने की कोई गुंजाइश। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- रोहिणी बोलीं- चुनाव लड़ने नहीं, लड़वाने आई हूं, अखिलेश या कांग्रेस नहीं, वाल्मीकियों को हिस्सेदारी देने वाले को समर्थन देंगे दैनिक भास्कर से एक्सक्लूसिव बातचीत में रोहिणी ने क्रीमी लेयर के आरक्षण, वाल्मीकि समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी, 2027 के विधानसभा चुनाव, अखिलेश यादव और मायावती से लेकर चंद्रशेखर आजाद पर खुलकर बात की। कहा कि मेरा व्यक्तिगत लक्ष्य चुनाव लड़ना नहीं, अपने समाज के लोगों को चुनाव लड़वाकर विधानसभा और संसद तक पहुंचाना है। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









