Responsive Scrollable Menu

Bihar Jamui Encounter: जमुई कांड को लेकर Pappu Yadav का बड़ा बयान! #shorts #ytshorts #pappuyadav

Police have taken major action in the Jamui, Bihar, student misconduct case. SP Vishwajeet Dayal said prime accused Nandan Yadav and Hareram Yadav were arrested after an encounter near Pratappur riverbank. Nandan suffered a gunshot wound to his leg, while Hareram sustained a leg fracture. Five accused have been arrested so far. Watch the video for the police’s statement. Watch the video to see how Purnia MP Pappu Yadav responded to the incident. बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा से बदसलूकी के वायरल वीडियो से पूरे देश में बवाल मचा है. अब इस मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे नंदन यादव की गिरफ्तारी हो गई है. पुलिस कार्रवाई के दौरान नंदन के पैर में गोली लगी है. दूसरे आरोपी हरेराम यादव को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक भागने की कोशिश में हरेराम का पैर फ्रैक्चर हुआ. दोनों का इलाज पुलिस हिरासत में कराया जा रहा है. वीडियो में देखिए इस पूरे मामले पर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने क्या कहा? #biharnews #jamuinews #pappuyadav #delhi # #viralvideo #encounter #crimenews #samratchoudhary #biharpolice #shorts #ytshorts #jamui #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

Zubeen Garg Death: जुबीन गर्ग की पहली बरसी पर पत्नी गरिमा का छलका दर्द, बोलीं- 'हमें न्याय चाहिए'

Zubeen Garg Death anniversary: असम के मशहूर गायक और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर रहे जुबीन गर्ग की मौत को एक साल बीत गया है। 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में सिंगर की पानी में जूबने से मौत की वजह सामने आई थी, हालांकि उनके फैंस और परिवार अब भी इस केस में न्याय का इंतजार कर रहे हैं। जुबीन गर्ग की पहली पुण्यतिथि पर असम में तीन दिनों के लिए ‘जुबीन दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी मौके पर सिंगर की पत्नी गरिमा गर्ग भावुक हो गईं और उन्होंने जुबीन को याद करते हुए न्याय की मांग की है।

लोगों की भीड़ में जुबीन को महसूस कर रही हैं गरिमा
असम के कामरकुची स्थित जुबीन क्षेत्र में 17 सितंबर से जुबीन गर्ग की याद में कार्यक्रम में आयोजित किया गया जिसमें संगीत, प्रार्थना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

इस मौके पर जुबीन की पत्नी गरिमा गर्ग ने NDTV से बातचीत में कहा, “मुझे वे हर जगह दिखाई देते हैं, और वे यहां इसलिए हैं क्योंकि जिस तरह से लोग बाहर आए हैं, वे यह नहीं सोच रहे कि वे किस बैकग्राउंड से हैं, उनका धर्म क्या है या उनकी मान्यताएं क्या हैं। वे एक इंसान के तौर पर यहां आए हैं। यहां हम बस लोगों को देख सकते हैं, और यही उनकी फिलॉसफी और विचारधारा है; एक सुंदर असम के लिए यही उनका सपना है। हर कोई यहां प्यार और उनके प्रति सम्मान के साथ आया है।”

 

‘जुबीन की बरसी नहीं, जुबीन दिवस मना रहे हैं लोग’
गरिमा ने कहा कि असम के लोग जुबीन की अंतिम यात्रा या मृत्यु को याद करने के बजाय उनके जीवन और रचनात्मकता का जश्न मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि जुबीन हमेशा रचनात्मकता और सकारात्मकता की बात करते थे।

उनके अनुसार, जुबीन का मानना था कि इंसान के भीतर मौजूद ऊर्जा कभी खत्म नहीं होती, बल्कि उसका रूप बदल जाता है। गरिमा ने बताया कि जुबीन ने अपनी जिंदगी में आने वाले मुश्किल दौर और परेशानियों को भी अपनी रचनात्मकता में बदलने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आज जुबीन अपने प्रशंसकों के बीच अलग-अलग रूपों में मौजूद हैं और उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है।

जुबीन की मौत के मामले में न्याय का इंतजार
असम सरकार ने सिंगापुर में ज़ुबीन गर्ग की मौत से जुड़े हालात की जांच के आदेश दिए थे। इस मामले से जुड़ी कानूनी कार्रवाई भी अभी कोर्ट में चल रही है। परिवार की न्याय की मांग पर गरिमा ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है और परिवार इस प्रक्रिया के नतीजे का इंतज़ार कर रहा है। उन्होंने कहा, "हमें न्याय चाहिए। प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया कोर्ट में हो रही है। इसलिए हम सभी ज़ुबीन गर्ग के लिए न्याय चाहते हैं। हम जानना चाहते हैं कि 19 सितंबर को सिंगापुर में असल में क्या हुआ था। हम अभी भी उस जवाब का इंतज़ार कर रहे हैं, और हमें वह न्याय मिलना ही चाहिए। और अगर ज़ुबीन को न्याय नहीं मिलेगा, तो किसे मिलेगा? तो क्या इसका कोई मतलब है? कम से कम असम में तो हमें ज़ुबीन गर्ग के लिए न्याय मिलना ही चाहिए।"

19 सितंबर 2025 को हुआ था जुबीन का निधन
जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हो गया था। वह 52 वर्ष के थे। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद असम समेत देशभर में उनके प्रशंसकों और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई थी।
 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games India Medal Tally: भारत के खाते में 14 मेडल; रोशिबिना देवी ने जीता सिल्वर, रोइंग में आया ब्रॉन्ज

Asian Games India Medal Tally Today: आज यानी गुरुवार, 24 सितंबर को भारत ने एशियन गेम्स में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता है। भारत के कुल मेडल की संख्या 14 हो गई है। Thu, 24 Sep 2026 08:01:00 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: महायुद्ध की बड़ी खबरें | Houthi Saudi Arabia War | Pakistan | Trump | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T03:15:11+00:00

Election Commission Rift News: क्या SIR को लेकर चुनाव आयोग में ही मतभेद है? | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T03:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers