Responsive Scrollable Menu

गलत चार्जिंग से घटती है Battery Health, इन 5 आसान तरीकों से आईफोन और एंड्रॉयड की बैटरी लाइफ लंबी चलेगी!

दैनिक जीवन में मोबाइल एक अहम हिस्सा बन चुका है। आजकल बिना फोन के एक पल भी नहीं कटा जा सकता है। गौरतलब है कि सुबह के उठने से लेकर रात के सोने तक फोन हमारे हाथ में ही रहता है। इसका इस्तेमाल लगातार करते रहते हैं। हालांकि, ऐसे में बैटरी खर्च होना एक स्वाभाविक सी बात है, लेकिन बैटरी यदि तेजी से डिस्चार्ज होने लग जाए, तो यह दिक्कत आम नहीं है।

इस समस्या से बचने लिए हर कोई यही चाहता है कि उनके फोन की बैटरी हेल्थ लंबे समय तक चले। आइए आपको बताते हैं 5 मॉर्डन चार्जिंग रूल्स के बारे में, जिन्हें हर स्मार्टफोन यूजर को फॉलो करना चाहिए।

फोन की बैटरी हेल्थ को खराब होने से बचाने के लिए क्या करें?

20-80 प्रतिशत वाला रूल करें फॉलो

अगर आप अपने फोन की बैटरी को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो लंबे समय तक 90% या उससे बनाए रखने के लिए बैटरी को कभी भी 0% तक पूरी तरह खत्म न होने दें। इसके साथ ही फोन को लंबे समय तक किसी भी 100% चार्ज न करें। जब आपके फोन की बैटरी 20% के आसपास पहुंच जाए, तो उस दौरान ही फोन को चार्जर पर लगाएं। जब बैटरी 80% या 85% हो जाए तो इसे अनप्लग कर दें।

चार्जिंग के दौरान फोन के इस्तेमाल से बचें

जब आपका फोन चार्जिंग में लगा हुआ है, तो इस पर गेम खेलना, वीडियो कॉलिंग करना या ऑनलाइन मूवी बिल्कुल न देखें। चार्जिंग के दौरान फोन प्रोसेर से पहले से ही गर्म हो रहा होता है, ऐसे में आप जब कोई भारी टास्क डालते हैं, तो फोन का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ जाता है। इस समय निकलने वाली हीट बैटरी के लिए सेफ नहीं है।

हमेशा ओरिजिनल और सर्टिफाइड चार्जर का ही इस्तेमाल करें

कभी भी बाजार में मिलने वाले सस्ते या बिना किसी  ब्रांड को लोकल चार्जर का इस्तेमाल करने बचें। ऐसे चार्जर फोन जल्दी चार्ज का दावा करते हैं, लेकिन वे वोल्टेज को सही कंट्रोल नहीं करते हैं। इसलिए हमेशा अपने आईफोन या एंड्रॉइड डिवास के साथ मिलने वाला ऑरिजिनल एडाप्टर और केबल का ही प्रयोग करें। यदि नया चार्जर खरीदें, तो हमेशा सर्टिफाइड या अच्छी ब्रांडेड एक्सेसरीज वाला ही चुनें। घटिया चार्जर से बैटरी की उम्र को भारी रुप से कम कर देता है।

ओवरनाइट चार्जिंग से दूर रहे

कुछ लोगों की आदत होती है कि रात के समय फोन चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं। यदि आपकी भी यही आदत है, तो इसे आज ही छोड़ दें। रात को सोते समय फोन को चार्जिंग पर लगाकर सुबह तक छोड़ देना स्मार्टफोन की बैटरी की उम्र को तेजी से कम करता है। लेकिन आज के आधुनिक स्मार्टफोन्स में स्मार्ट चार्जिंग के फीचर आ गए हैं, जो कि रात में बैटरी को 80% पर रोक देते हैं। फिर लंबे समय तक हाई वोल्टेज से जुड़े रहना बैटरी के लिए सही नहीं है।

फोन पर भारी कवर लगाकर चार्ज करने से बचें

अक्सर देखा गया है कि फोन को सुरक्षित रखने के लिए लोग महंगे और मोटे बैक कवर या रफ-टफ केस का प्रयोग करते हैं। जब आप इस तरह के केस के साथ फोन को चार्जिंग करेंगे, तो चार्जिंग के दौरान पैदा होने वाली प्राकृतिक गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है। फिर अंदर ही अंदर ट्रैप होकर फोन और बैटरी को अत्यधिक गर्म कर देती है। इसलिए चार्जिंग करते समय हमेशा फोन का बैक कवर निकाल देना चाहिए। जिससे आपके फोन की बैटरी ठंडी रहे।

Continue reading on the app

Fact Check: पेरू में हुए हिमस्खलन का वीडियो नेपाल-तिब्बत की बाढ़ से जोड़कर वायरल

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। नेपाल-तिब्बत में 26 अगस्त 2026 को आई भीषण बाढ़ से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हिमस्खलन देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे शेयर कर दावा कर रहे हैं कि यह नेपाल बाढ़ का पहला वीडियो है। यह उसी ग्लेशियर […]

The post Fact Check: पेरू में हुए हिमस्खलन का वीडियो नेपाल-तिब्बत की बाढ़ से जोड़कर वायरल appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

Indian Womens Cricket का विजय रथ नहीं रुक रहा! 8 मैच-8 जीत की कहानी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2026 में 8 मैचों में 8 जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. टीम ने वीमेन एशिया कप में अजेय रहते हुए रिकॉर्ड 8वां खिताब अपने नाम किया Wed, 23 Sep 2026 19:51:12 +0530

  Videos
See all

SIR Controversy: 'इनको ये नहीं पता होगा चुनाव आयोग का कार्यकाल कितने दिन का होता है'| EC | BJP Vs SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T15:07:08+00:00

Teenage Obesity : स्कूल जाने वाली लड़कियों में बढ़ रहा मोटापा और PCOS का खतरा | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T15:08:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers