Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर से बदलेगी MP की तस्वीर? TMZ में 5500 करोड़ के निवेश का बड़ा अपडेट

CM मोहन यादव ने बेंगलुरु में निवेशकों से वन-टू-वन संवाद किया। ग्वालियर TMZ, सेमीकंडक्टर, चिप डिजाइन, GCC, ड्रोन और डेटा सेंटर समेत कई सेक्टर में 500 करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

Continue reading on the app

कैंसर की दवा की MRP 10 गुना ज्यादा क्यों:सुप्रीम कोर्ट बोला- रिटेलर को ₹2700 में, मरीज को ₹27000 में मिल रही, ये दिनदहाड़े डकैती

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को जीवनरक्षक दवाओं, खासकर कैंसर की दवाओं की कीमतों पर गंभीर चिंता जताई। सुनवााई के दौरान जस्टिस संदीप मेहता ने कहा- “यह मरीजों के साथ दिनदहाड़े डकैती है।” कोर्ट ने रिटेलर कीमत (PTR) और मैक्सिमम रिटेल प्राइज यानी MRP के बीच के मार्जिन पर सवाल उठाए। बेंच ने जरूरी दवाओं की ऐसी कीमतों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने पर भी सवाल उठाया। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि कुछ दवाएं रिटेलर करीब ₹2,700 में खरीदते हैं। इन्हें मरीजों को ₹27,000 की MRP पर बेचा जाता है। बेंच ने कहा कि आयुष्मान भारत जैसी सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं में महंगी दवाओं का भुगतान होने से सरकारी फंड पर भी बोझ पड़ता है। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को होगी। याचिका में दवाओं-मेडिकल डिवाइस पर कंट्रोल की मांग कोर्ट में यह सुनवाई अनिवार्य जेनेरिक दवाएं लिखने की मांग वाली याचिका पर हुई। याचिका में नॉन लिस्टेड दवाओं की शुरुआती कीमत तय करने और मेडिकल डिवाइस की कीमतों पर लिमिट लगाने की मांग की गई है। याचिकाकर्ता किशन चंद जैन ने कहा कि ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO), 2013 के तहत करीब 82% दवाएं लिस्टेड कैटेगरी से बाहर हैं। ऐसी दवाओं के लिए निर्माता पहले से तय कीमत के दायरे में नहीं आते। अन्य दवाओं की कीमतों में भी अंतर बेंच ने आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों में अंतर का भी जिक्र किया। उसने कहा कि कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवा गैर-सूचीबद्ध फॉर्मूलेशन के रूप में बेचे जाने पर काफी महंगी हो सकती है। इंडियन फार्मास्यूटिकल अलायंस के वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि खुदरा कीमतों में दिखने वाला बड़ा मार्जिन जरूरी नहीं कि फार्मास्यूटिकल कंपनियों के पास ही रहता हो। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से उन कीमतों की भी जांच करने का आग्रह किया, जिन पर दवाएं स्टॉकिस्ट और रिटेलर को बेची जाती हैं। केंद्र बोला- हम सस्ती दवाएं देने को तैयार अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने कहा कि केंद्र सस्ती दवाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार सुधारों के लिए तैयार है और जन औषधि योजना का भी जिक्र किया।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में पांचवें दिन भारत ने जीते 5 पदक, कुल पदकों की संख्या पहुंची 12, देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड

एशियन गेम्स के पांचवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। कुल पदकों की संख्या 12 हो गई। मीराबाई चानू ने देश को रजत पदक दिलाया। चार कांस्य पदक आए। गोल्ड मेडल एक भी नहीं मिला। देखिए आज का पूरा रिपोर्ट कार्ड। Wed, 23 Sep 2026 22:22:30 +0530

  Videos
See all

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : किसानों के खाते में इस तारीख को आएंगे 10 हजार रुपये! |Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T20:30:09+00:00

Inside UK prime minister Andy Burnham's first meeting with President Trump | BBC Newscast #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T20:30:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers