Responsive Scrollable Menu

ईरान के होर्मुज प्रस्ताव से आपूर्ति चिंता कम होने से कच्चातेल वायदा में 3 प्रतिशत की गिरावट

ईरान के होर्मुज प्रस्ताव से आपूर्ति चिंता कम होने से कच्चातेल वायदा में 3 प्रतिशत की गिरावट

Continue reading on the app

Punjab DA Row: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव KAP Sinha को 5 अक्टूबर को पेश होने का दिया आदेश

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) से जुड़े एक मामले में पंजाब के मुख्य सचिव को पांच अक्टूबर को अपने समक्ष पेश होने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की पीठ ने तीन अगस्त के अदालत के आदेश का पालन नहीं किए जाने से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। उक्त आदेश में राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा (आईएएस/आईपीएस/आईएफएस) अधिकारियों को केंद्रीय पैटर्न के अनुरूप दिए जाने वाली दर के हिसाब से राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बकाया महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया गया था।

याचिकाकर्ताओं के वकील सनी सिंगला ने कहा कि उच्च न्यायालय ने पिछले आदेश का पालन नहीं करने पर मुख्य सचिव के. ए. पी. सिन्हा को पांच अक्टूबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया है। तीन अगस्त को अदालत ने पंजाब सरकार को अपने सभी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को डीए की अब तक की सभी लंबित किस्तें दो सप्ताह के भीतर जारी करने का निर्देश दिया था। अदालत ने यह भी निर्देश दिया था कि जब तक सभी बकाया राशि का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक पंजाब सरकार बड़े पैमाने पर प्रिंट या सोशल मीडिया में विज्ञापन जैसे गैर-जरूरी खर्च नहीं करेगी।

अदालत ने कहा था कि निर्धारित समय के भीतर भुगतान नहीं किए जाने पर बकाया राशि पर छह प्रतिशत सालाना की दर से साधारण ब्याज देना होगा। मुख्य सचिव को निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित करने और 31 अगस्त तक अदालत की रजिस्ट्री में हलफनामे के माध्यम से अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया था। सिंगला ने कहा कि मंगलवार को अदालत को बताया गया कि बकाया राशि का भुगतान किए जाने तक गैर-जरूरी खर्च नहीं करने के निर्देश के बावजूद राज्य सरकार ने ऐसे खर्च किए हैं।

उन्होंने बताया कि अदालत को राज्य सरकार के इस रुख से भी अवगत कराया गया कि वह इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रही है। पंजाब सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में एक सितंबर को एक विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की थी। सरकार ने दलील दी थी कि इतने कम समय में करीब 14,191 करोड़ रुपये के बकाये का भुगतान करने का निर्देश संवैधानिक रूप से संभव नहीं है।

Continue reading on the app

  Sports

पापा जैसे ही हड़बड़िया निकले वीरेंद्र सहवाग के बेटे, सेंचुरी बनाने वाली पिच पर फिर फ्लॉप आर्यवीर

Australia Under-19 vs India Under-19: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को पहली बार इंडियन जर्सी पहनने का मौका मिला था. ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए जूनियर सहवाग ने तीन मैच की अनऑफिशियल वनडे सीरीज में 28, 47 और 34 रन की पारियां खेली. दूसरे शब्दों में कहा जाए तो आर्यवीर अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए. Wed, 23 Sep 2026 16:47:50 +0530

  Videos
See all

Ishan Anand appointed National Coordinator Live: ईशान बने राष्ट्रीय संयोजक| BSP |Mayawati | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:15:58+00:00

Bangladesh: बुर्के वाली महिला के साथ मौलाना का कुकर्म VIDEO वायरल #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T11:16:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers