Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स- पीटी उषा ने आवास मॉडल पर सवाल उठाया:कहा- ज्यादातर देशों ने इसका विरोध किया था, हम विलेज सिस्टम चाहते थे

इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा ने एशियन गेम्स के आवास मॉडल पर सवाल उठाए हैं। जापान के आइची-नागोया में हो रहे गेम्स में इस बार एथलीट्स विलेज नहीं बनाया गया है। खिलाड़ी अलग-अलग जगहों पर ठहरे हैं। मुख्य आवास के तौर पर क्रूज शिप का इस्तेमाल हो रहा है। उषा ने कहा कि इस फैसले का ज्यादातर देशों ने विरोध किया था और हम विलेज सिस्टम चाहते थे। उषा बोलीं- विलेज सिस्टम हमेशा अच्छा रहता है उषा गेम्स की कोऑर्डिनेशन कमेटी का हिस्सा थीं। उन्होंने बताया कि कमेटी के ज्यादातर सदस्यों ने भी इस मॉडल पर आपत्ति जताई थी। उषा ने कहा- ‘ज्यादातर देशों ने विरोध किया था। मैंने भी किया था। विलेज सिस्टम हमेशा अच्छा रहता है।’ उषा ने बताया कि उन्होंने 1982 से अब तक ज्यादातर एथलीट्स विलेज देखे हैं। उनके मुताबिक, इस बार का शिप मॉडल उनसे बिल्कुल अलग है। ऊषा ने कहा- विलेज खिलाड़ियों को जोड़ता है उषा के मुताबिक, एथलीट्स विलेज सिर्फ रहने की जगह नहीं होता। वहां अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिलते हैं। उन्होंने कहा, “सभी लोग एक जगह आ सकते हैं, एक-दूसरे से मिल सकते हैं और घुल-मिल सकते हैं। यही चीज विलेज को खास बनाती है।” उषा ने माना कि मौजूदा व्यवस्था में खिलाड़ियों के रहने के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। लेकिन सेंट्रलाइज्ड विलेज नहीं होने से लॉजिस्टिक्स और समन्वय मुश्किल हो सकता है। वेन्यू दूर होने से गेम्स देखना मुश्किल उषा ने गेम्स के वेन्यू के बीच दूरी को भी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि पहले के एशियन गेम्स, ओलिंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में वेन्यू पास होते थे। उन्होंने कहा, “हमारे समय में सुविधाएं ज्यादा नहीं थीं, लेकिन वेन्यू बहुत पास होते थे। अगर एक वेन्यू से दूसरे जाना हो, तो आसानी होती थी।” मौजूदा गेम्स के बारे में उन्होंने कहा, “यहां अगर मुझे शूटिंग से क्रिकेट जाना हो, तो दूसरा रास्ता लेना पड़ेगा। इसलिए कई गेम्स देखने की इच्छा हो, तो मैं सिर्फ एक वेन्यू जा सकती हूं।” उन्होंने माना कि अलग-अलग जगहों पर आयोजन से वहां खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित हो सकता है। हालांकि, इससे वेन्यू तक पहुंचना मुश्किल होता है। ‘विलेज कल्चर नहीं बदलेगा’ उषा ने कहा कि जापान में अपनाया गया यह मॉडल पारंपरिक एथलीट्स विलेज का विकल्प बनने की शुरुआत नहीं है। उन्होंने कहा- ‘मुझे नहीं लगता कि विलेज कल्चर बदलेगा, क्योंकि जब हम कमेटी में थे, तब किसी को भी यह विचार पसंद नहीं आया था।’

Continue reading on the app

28 से 30 सितंबर तक बैंकों में 3-दिन हड़ताल:5-डे वर्किंग लागू न होने पर यूनियंस का फैसला; शनिवार-रविवार समेत 5 दिन सेवाएं प्रभावित रहेंगी

देश भर के बैंक कर्मचारी 28, 29 और 30 सितंबर को 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल करेंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यानी UFBU ने कहा कि वह हड़ताल टालने के मूड में नहीं है। 22 सितंबर को इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) के साथ हुई सुलह वार्ता बेनतीजा रही, जिसके बाद यूनियंस ने यह फैसला लिया है। बैंक यूनियंस लंबे समय से हफ्ते में 5 दिन काम यानी 5-डे वर्किंग की मांग कर रही हैं। यूनियंस का कहना है कि मार्च 2024 में बाइलेटरल वेज रिवीजन एग्रीमेंट के तहत 5-डे बैंकिंग पर सहमति बनी थी और इस पर हस्ताक्षर भी हुए थे, लेकिन सरकार ने इसे अब तक लागू नहीं किया है। इससे पहले यूनियंस ने 11 सितंबर को 1 दिन की हड़ताल की थी और मांग न माने जाने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है। X पर लिखा- यह शांत बैठने का समय नहीं ग्राहकों पर असर: लगातार 5 दिन प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं क्या है 5-डे बैंकिंग की मांग? वर्तमान नियम: फिलहाल बैंकों में हर महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को काम होता है, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। कर्मचारियों की मांग: बैंक कर्मचारी संगठन सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने और हफ्ते में केवल 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार) काम की व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। इसके बदले वे रोजाना के कामकाजी समय में 30 से 45 मिनट अतिरिक्त देने को तैयार हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मुंबई इंडियंस ने बदला हेड कोच, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को मिली 2027 की कमान, टीम के गिरते ग्राफ ने फ्रेंचाइज को किया मजबूर

mi changes coach for wpl: मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि लिसा कीघटली ने मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है, और ल्यूक विलियम्स को 2027 महिला प्रीमियर लीग सीजन से पहले उनके उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है. Thu, 24 Sep 2026 14:38:08 +0530

  Videos
See all

NEWS18 India के कार्यक्रम में CDS Gen Subramani | News 18 Defcon | CDS General NS Raja Subramani #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T09:45:32+00:00

Viral Video: मुंबई में कांग्रेस का प्रदर्शन #shorts #viralreel #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-24T09:45:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers