Responsive Scrollable Menu

Stock Market: 23 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Sensex-Nifty closes red: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 22 सितंबर को मार्केट में ऐसा दबाव आया कि शुरुआती बढ़त गंवाते हुए सेंसेक्स और निफ्टी लाल बंद हुए। अधिकतर सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स आज लाल बंद हुए। इस दबाव में आज निवेशकों की दौलत ₹2 लाख करोड़ से अधिक कम हो गई। डिटेल्स में पढ़ें

Continue reading on the app

सीएमआरएल रिश्वत मामले में केरल पुलिस जांच के आदेश पर CPM का यूडीएफ सरकार पर हमला

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस जांच के आदेश देने को लेकर मंगलवार को केरलम की यूडीएफ सरकार की आलोचना की। ईडी की इस रिपोर्ट में केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन, उनकी बेटी वीणा टी और दामाद पी ए मोहम्मद रियास का नाम शामिल है। माकपा ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल के मुद्दे पर कांग्रेस नेतृत्व के रुख पर भी सवाल उठाया।

केरलम सरकार की ओर से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को ईडी की रिपोर्ट की जांच सौंपे जाने की घोषणा के तुरंत बाद माकपा महासचिव एम ए बेबी ने कहा कि पार्टी इस मामले का कानूनी और राजनीतिक रूप से सामना करेगी। बेबी ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसका सामना कानूनी और राजनीतिक रूप से करना होगा। ऐसे कई उदाहरण हैं, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिक उद्देश्यों को हासिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय का इस्तेमाल किया गया।’’ उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को निशाना बनाने और उनके नेताओं को धमकाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल के कई उदाहरण हैं, जिसके बाद उनमें से कुछ लोग भाजपा में शामिल हो गए।

माकपा नेता ने दावा किया, ‘‘सभी जानते हैं कि भाजपा ने इस तरह कांग्रेस और अन्य दलों के कई नेताओं को अपने साथ जोड़ा है।’’ बेबी ने कहा कि माकपा और उसका नेतृत्व ऐसी धमकियों के कारण पार्टी नहीं छोड़ेगा, भाजपा में शामिल नहीं होगा और न ही उसका सहयोगी बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बात को समझ नहीं पाई है। माकपा महासचिव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस नेतृत्व खुद और अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के इस्तेमाल का विरोध करता रहा है।

बेबी ने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन केरलम में एक अजीब स्थिति पैदा हो गई है, जहां राज्य की संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ मिलकर माकपा को निशाना बनाती नजर आ रही है।’’ उन्होंने कहा कि केरलम के कांग्रेस नेताओं और राज्य सरकार को इस मुद्दे का राजनीतिक रूप से विश्लेषण करना चाहिए तथा कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को भी इस पर विचार करना चाहिए। बेबी ने सवाल किया, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों के इस्तेमाल के तरीके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व का क्या रुख है? ’’ माकपा के राज्य सचिव एम वी गोविंदन ने भी बेबी के विचारों का समर्थन करते हुए आरोप लगाया कि केरलम की यूडीएफ सरकार संघ परिवार की बी-टीम की तरह काम कर रही है और विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का समर्थन कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

3 साल बाद भारत लौटा IPL ऑक्शन, जानिए इस बार किस शहर में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन वेन्यू का ऐलान कर दिया गया. आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने बताया कि ऑक्शन का आयोजन गोवा में किया जाएगा. तीन साल बाद आईपीएल ऑक्शन का आयोजन भारत में होगा. अरुण धूमल ने ऑक्शन की संभावित तारीख 15-16 दिसंबर बताई है. Wed, 23 Sep 2026 20:30:36 +0530

  Videos
See all

SSC GD Exam 2026: धांधली का Main Accused 'डेविल' गिरफ्तार | UP STF Action | Aaj Tak Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T16:12:44+00:00

Anjana Om Kashyap | EC विवाद पर विपक्ष का जबरदस्त हमला | #Congress #BJP #mamatabanerjee #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T16:14:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers