Bihar Jamui Encounter : जमुई केस में मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video | Latest News
Police have taken major action in the Jamui, Bihar, student misconduct case. SP Vishwajeet Dayal said prime accused Nandan Yadav and Hareram Yadav were arrested after an encounter near Pratappur riverbank. Nandan suffered a gunshot wound to his leg, while Hareram sustained a leg fracture. Five accused have been arrested so far. Watch the video for the police’s statement. बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी विश्वजीत दयाल के मुताबिक, प्रतापपुर के पास नदी किनारे हुई मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव और दूसरे आरोपी हरेराम यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, नंदन के पैर में गोली लगी है, जबकि हरेराम का पैर फ्रैक्चर हुआ है। मामले में अब तक कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वीडियो में देखिए आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने क्या कहा? #biharnews #jamuinews #viralvideo #encounter #crimenews #samratchoudhary #biharpolice #breakingnews #hindinews #jamui #timesnownavbharat You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat
IIT Bombay के छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता ने लगाई न्याय की गुहार, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मुंबई के खुदकुशी करने वाले छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता ने मंगलवार को कहा कि उन्हें प्रशासन और संविधान पर इस बात का भरोसा है कि उनके बेटे को न्याय मिलेगा। साहिल के पिता रवींद्र वाकोडे ने कहा, “इस मामले में आरोपी से पूछताछ होनी चाहिए और उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। गिरफ्तारी के बाद ही सब कुछ सामने आएगा।” उन्होंने कहा, “साहिल एक होनहार छात्र था।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करना कोई मामूली उपलब्धि नहीं है। उसकी अखिल भारतीय रैंक देखिए।” उन्होंने कहा कि जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उसके नकल करने के आरोप बेबुनियाद हैं। यह मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश है।
उन्होंने मांग की कि इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। साहिल (22) की मां सोनाली वाकोडे ने पत्रकारों से कहा, “मैं एक मां और एक शिक्षिका हूं। मैंने अपना बच्चा खो दिया है, और केवल एक मां ही समझ सकती है कि मैं कितना दर्द सह रही हूं।” उन्होंने कहा, “कृपया यह सुनिश्चित करें कि उसे न्याय मिले।
मैं जानती हूं कि मेरा बच्चा कितना होनहार था। मैं आप सभी से हाथ जोड़कर अपील करती हूं और विनती करती हूं कि मेरे बच्चे को न्याय दिलाएं।” उन्होंने कहा, “साहिल ने हमें बताया था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है और जातिसूचक गालियां दी जा रही हैं। हम उसे लगातार यही कहते रहे कि भविष्य बहुत अच्छा होगा।
शायद यही हमारी गलती थी। अगर हम उस दिन उसे अपने साथ ले गए होते, तो मेरा बच्चा आज जिंदा होता।” ऊर्जा विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र वाकोडे 18 सितंबर की शाम पवई परिसर स्थित अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया था। अधिकारियों के अनुसार, इससे कुछ घंटे पहले परीक्षा के दौरान उसे कथित रूप से मोबाइल फोन के जरिये चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi











