Responsive Scrollable Menu

ऊर्जा मंत्री के गृह जिले ग्वालियर के 40 गांव में करीब 10 दिन से बिजली गुल, फसलें चौपट, बिजली कंपनी दफ्तर घेरा

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का गृह जिला है ग्वालियर, लेकिन यहाँ के 40 गांवों के ग्रामीणों ने जो समस्या बताई है उसे जानकर आपको आश्चर्य होगा, आज इन गांवों के कुछ ग्रामीण बिजली कंपनी के मुख्यालय रोशनीघर पहुंचे और वहां अधिकारियों को बताया कि पिछले करीब 8-10 दिनों से उनके गाँव में बिजली नहीं है , फसलें बर्बाद हो रही हैं, कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है, अधिकारियों ने उन्हें जल्दी निराकरण का भरोसा दिया है।

मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ग्वालियर जिले के आंतरी सब स्टेशन से जुड़े सभी कृषि फीडरों पर पिछले 8-10 दिन से ब्लैक आउट है, मुख्यालय पहुंचे किसानों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की उन्होंने बताया कि आंतरी सब स्टेशन से जुड़े 40 गांवों बिलकुल अँधेरे में हैं जिसने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है, सब स्टेशन पर पदस्थ JE को कई बार शिकायत की लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

किसान बोले हमारी फसल चौपट हो रही 

ग्रामीणों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम किसान है और खेती किसानी ही हमारा आजीविका का साधन है , अब जब बिजली ही नहीं है तो हमारी  कई एकड़ में लगी हमारी धान की फसल चौपट हो रही है, हम फसल को पानी नहीं दे पा रहे हमारी लागत बर्बाद होती दिखाई दे रही है , यदि खेती ही चौपट हो जाएगी तो हम बच्चों को क्या खिलाएंगे।

DE बोले समस्या 2-3 दिन से, जल्दी चालू होगी बिजली  

ग्रामीणों ने अपनी शिकायत SE की अनुपस्थिति में DE को सौंपी है, मीडिया ने जब बिजली कंपनी के DE से किसानों की समस्या पर सवाल किया तो उन्होंने समस्या 8-10 से होने से इंकार कर दिया उन्होंने कहा अभी दो तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर  पर आसमानी बिजली गिरी थी जिससे वो ख़राब हो गया उसे बदलने का प्रयास कर रहे हैं , उन्होंने कहा हम दो तीन दिन में इस समस्या का निराकरण कर देंगे।

किसानों ने दी धरना प्रदर्शन की चेतावनी  

अधिकारी ने हालाँकि दो तीन दिन में समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिया है लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि एक दो दिन करते करते 8-10 दिन हो गए हैं, अब भी यदि ट्रांसफार्मर सही नहीं होता और बिजली चालू नहीं होती तो हम धरना देंगे प्रदर्शन करेंगे और तब तक नहीं उठेंगे जब तक सभी कृषि फीडर चालू नहीं हो जाते और 40 गांवों में बिजली नहीं आ जाती।

Continue reading on the app

IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 18 आईपीएस अफसरों को मिला नया पदभार, देखें तबादला सूची

उत्तर प्रदेश में आईएएस के बाद आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। एक साथ भारतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) किया गया है। डॉ डॉ सतीश कुमार, पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ को सेनानायक वाहिनी 1 एसएसएफ लखनऊ पद पर तैनात किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश गृह विभाग ने 22 सितंबर को जारी किया है।

संजीव सुमन पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ को पुलिस अधीक्षक यूपीएसआईएएस लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है।  पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ समीर सौरभ को सेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर पद पर नियुक्त किया गया है। आशुतोष द्विवेदी पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय  अभिसूचना अयोध्या पद की जिम्मेदारी दी गई है। आनंद कुमार-II को पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है।

नए EOW एसपी नियुक्त किए गए 

ईओडब्ल्यू लखनऊ पुलिस अधीक्षक पद पर संजय राय को नियुक्त किया गया है, जो पहले क्षेत्रीय अभिसूचना अयोध्या के पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।   पुलिस अधीक्षक या अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय को स्थानांतरित करके पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू लखनऊ पद पर नियुक्त किया गया है। कमल किशोर को ईओडब्ल्यू लखनऊ के एसपी पद पर भेजा गया है

इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

  • शशि शेखर सिंह सीतापुर पद की जिम्मेदारी सेनानायक 03 वाहिनी एसएएफ प्रयागराज पद पर भेजा गया है।
  • राजकुमार को पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान पद पर नियुक्त किया गया है।
  • पुलिस अधीक्षक एटीएस लखनऊ पद की जिम्मेदारी प्रीतिबाला गुप्ता को सौंपी गई है।
  • देवेश कुमार शर्मा को पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ पद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले वह पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल मुख्यालय पद पर कार्यरत थे।
  • राहुल मिठास को पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ पद पर तैनात किया गया है।
  • डॉ कृष्ण गोपाल को पीटीसी मुरादाबाद के एसपी पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • शोएब इकबाल को पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय पद पर भेजा गया है।
  • पवित्र मोहन त्रिपाठी को आरटीसी चुनार मिर्जापुर के एसपी तैनात किया गया है।
  • आलोक कुमार शर्मा को सतर्कता अधिष्ठान पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी दी गई है।
  • पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना बरेली पद पर महेश सिंह अत्री को नियुक्त किया गया है।

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games Day-4: क्रिकेट में चमका गोल्ड, बैडमिंटन और वुशु में मेडल पक्का, हॉकी और बॉक्सिंग में भी जीत, जानें कैसा भारत के लिए चौथा दिन

एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए चौथा दिन मिलाजुला रहा. हालांकि, गोल्ड मेडल का इंतजार जरूर खत्म हुआ. भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया. इसके अलावा पुरुष बैडमिंटन टीम के साथ वुशु में भी भारत के मेडल पक्के हुए. निशानेबाजी में भारतीय शूटर्स के लिए चौथा दिन कुछ खास नहीं रहा. Tue, 22 Sep 2026 19:32:10 +0530

  Videos
See all

Randeep Hooda ने जीता National Award, 'Swatantrya Veer Savarkar' को सम्मान #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:11:10+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | सदन स्थगित, फिर भी सत्रावसान क्यों नहीं? #ytshorts #upnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T15:12:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers