Responsive Scrollable Menu

पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होंगे श्राद्ध, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानिए पूरी तिथि सूची और श्राद्ध के नियम

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष (श्राद्ध पक्ष) का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर आश्विन माह की अमावस्या तक चलने वाले इन 16 दिनों में पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की जाती है। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज सूक्ष्म रूप …

The post पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होंगे श्राद्ध, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या; जानिए पूरी तिथि सूची और श्राद्ध के नियम appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

Health Tips: खाली पेट कार्डियो करने से ज्यादा फैट बर्न होता है? जानिए पूरा सच

आज के समय में अधिकतर लोग अपना वजन कम करने की जद्दोजहद में लगे हैं और इसके लिए कई तरीके भी अपनाते हैं। अमूमन माना जाता है कि खाली पेट कार्डियो करने से वजन कम करना आसान होता है। ऐसा कहा जाता है कि खाली पेट व्यायाम करने से शरीर ज्यादा चर्बी जलाता है और वजन जल्दी कम होता है।

लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? और क्या हर किसी के लिए खाली पेट कार्डियो करना सही है? तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में-

खाली पेट कार्डियो क्या है?

सबसे पहले समझते हैं कि खाली पेट कार्डियो क्या होता है। जब आप कई घंटों तक कुछ खाए बिना, आमतौर पर सुबह नाश्ते से पहले कार्डियो करते हैं, तो इसे खाली पेट कार्डियो कहा जाता है। इसमें ब्रिस्क वॉक करना, हल्की दौड़, साइकिल चलाना या हल्की कसरत शामिल हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: Low Carb Diet से बढ़ सकता है बैड कोलेस्ट्रॉल, Stroke और Heart Attack का जोखिम

यह सच है कि इस दौरान शरीर ऊर्जा के लिए जमा वसा का इस्तेमाल कुछ अधिक कर सकता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पूरे दिन में आपका वजन बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा तेजी से कम होगा। वजन घटाने के लिए कुल कैलोरी संतुलन और नियमित व्यायाम ज्यादा मायने रखते हैं।

वजन घटाने में कैसे मदद कर सकता है?

खाली पेट कार्डियो करना कई वजहों से फायदेमंद माना जाता है। मसलन- 
- खाली पेट रहने के बाद शरीर में तुरंत उपलब्ध ऊर्जा कुछ कम होती है। ऐसे में व्यायाम के दौरान शरीर ऊर्जा के लिए वसा का इस्तेमाल बढ़ा सकता है। जिससे चर्बी कम होती है।  
- सुबह नाश्ते और दिनभर के काम शुरू होने से पहले व्यायाम कर लेने का एक फायदा यह है कि आपका व्यायाम छूटने की संभावना कम हो सकती है। व्यायाम की नियमितता वजन कम करने में सहायक है। 
- जो लोग हैवी वर्कआउट नहीं करना चाहते, वे भी इस नियम से खुद को अधिक एक्टिव रख पाते हैं।

क्या खाली पेट कार्डियो से वजन तेजी से घटता है?

यह बात हर किसी को समझने की जरूरत है। यह जरूरी नहीं है कि खाली पेट कार्डियो सामान्य कार्डियो से ज्यादा वजन घटाए।व्यायाम के दौरान शरीर ज्यादा वसा का इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन लंबे समय में वजन घटने का असर आपकी पूरी दिनचर्या, खान-पान, कुल एनर्जी खर्च करने और व्यायाम की नियमितता पर निर्भर करता है। इसलिए अगर आपको खाली पेट व्यायाम करने में कमजोरी या चक्कर महसूस होते हैं, तो सिर्फ ज्यादा चर्बी जलाने के लिए ऐसा करना जरूरी नहीं है।

किन लोगों को खाली पेट कार्डियो से बचना चाहिए?

हर किसी के लिए खाली पेट कार्डियो अच्छा नहीं है। होता। अगर आपको व्यायाम के दौरान बार-बार चक्कर, कमजोरी, कंपकंपी या घबराहट महसूस होती है, तो खाली पेट कसरत न करें। इसके अलावा, अगर आपको मधुमेह जैसी स्वास्थ्य समस्या है, गर्भवती हैं या फिर अन्य स्वास्थ्य समस्या है, तो खाली पेट व्यायाम शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर है।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: जो रूट को रोकने में कामयाब श्रीलंका का नया गेंदबाज, 8 साल बाद मिली सफलता

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जो रूट ने अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए दमदार शुरुआत की और 23 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए. मगर फिर वो एक नए गेंदबाज का पहला शिकार बन गए. Tue, 22 Sep 2026 23:41:27 +0530

  Videos
See all

CM Dhami | मातृशक्ति संग चाचड़ी नृत्य में शामिल हुए CM धामी | #pushkarsinghdhami | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T21:10:29+00:00

Cyclone Arnab Update: चक्रवात 'अर्नब' से मचेगा हाहाकार? | Heavy Rainfall & Weather Update | Mausam #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T21:00:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers