Houthi हमलों पर सख्त हुआ G7, Red Sea में जहाजों पर हमले और Iran के समर्थन पर दी चेतावनी
G7 देशों के विदेश मंत्रियों ने यमन और सऊदी अरब पर हूथी गुट के लगातार हमलों की कड़ी निंदा की है। इन हमलों में आम नागरिकों और आम लोगों के इस्तेमाल वाली सुविधाओं को भी निशाना बनाया गया है। साथ ही, उन्होंने ईरान से विद्रोही गुटों को हथियार और मदद देना बंद करने को कहा है। सोमवार को जारी एक बयान में G7 विदेश मंत्रियों ने कहा कि यमन के हालात से क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा, वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, नेविगेशन के अधिकारों और लाल सागर व बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है। यह बयान कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ-साथ यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि ने जारी किया। बयान में कहा गया हम - कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका के G7 विदेश मंत्री और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि मानते हैं कि यमन के हालात क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा, वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा, साथ ही नेविगेशन के अधिकारों और आज़ादी, और लाल सागर और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा के लिए एक अस्वीकार्य खतरा हैं।"
इसे भी पढ़ें: पता नहीं इन्हें ग्रुप ऑफ सेवन क्यों कहते हैं? BRICS के मंच से पुतिन ने G7 पर जोरदार तंज कसा
G7 ने यमन में और सऊदी अरब के खिलाफ हूतियों द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों की निंदा की और कहा कि इन हमलों से मानवीय संकट और गहराता है। बयान में आगे कहा गया, हम यमन में और सऊदी अरब के खिलाफ हूतियों द्वारा लगातार किए जा रहे अस्वीकार्य हमलों की कड़ी निंदा करते हैं, जिनमें नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को प्रभावित करने वाले हमले भी शामिल हैं, जिनसे मानवीय संकट और गहराता है। समूह ने यमन और सऊदी अरब की वैध सरकार के प्रति एकजुटता व्यक्त की और हूतियों से सैन्य कार्रवाई, धमकियों और नागरिक जहाजों पर हमलों को तुरंत रोकने और राजनीतिक प्रक्रिया में लौटने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें: ब्रिक्स से जाते हुए UAE के Prince ने ड्राइवर के साथ क्या किया! एयरपोर्ट पर हुई चौंकाने वाली घटना
G7 ने ईरान से भी सीधे तौर पर हूतियों को अपना समर्थन बंद करने को कहा। बयान में आगे कहा गया, हम ईरान से आह्वान करते हैं कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों 1747, 2140 और 2216 का उल्लंघन करते हुए हूतियों को हथियार देना और समर्थन करना बंद करे। G7 ने कहा कि इन हमलों से तनाव और बढ़ने का खतरा है और ये अंतरराष्ट्रीय व्यापार को नुकसान पहुंचा सकते हैं और व्यापक आर्थिक अस्थिरता पैदा कर सकते हैं। साथ ही, समूह ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं - विशेष रूप से ऊर्जा, उर्वरक और भोजन की आवाजाही में लंबे समय तक व्यवधान को रोकने के लिए समुद्री सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। यह बयान यमन के सशस्त्र बलों द्वारा सऊदी अरब को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए जाने के बाद आया है।
खाना बनाने से पहले ये 3 काम कर लें, आधा काम अपने आप आसान हो जाएगा
किचन में महिलाओं को सबसे ज्यादा समय खाना बनाने में नहीं, बल्कि उसकी तैयारी में लगता है। प्याज काटना, लहसुन छीलना, आटा गूंथना, मसाले ढूंढना और बर्तन बदलना जैसी चीजों में काफी समय निकल जाता है। इसलिए, अक्सर जब समय कम होता है या महिला थकी महसूस करती है तो बाहर से खान ऑर्डर कर लेती है। लेकिन अगर आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स आजमाएं तो आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी।
अगर आप चाहती हैं कि रोज की रसोई थोड़ी जल्दी और कम भागदौड़ में निपटे, तो खाना बनाने से पहले ये 3 आसान लेकिन सच में काम आने वाले हैक्स आजमाकर देखें-
इसे भी पढ़ें: भूल जाएंगे बाजार का रोल, जब घर पर बनाएंगे यह चटपटा और क्रिस्पी Soya Tikki Wrap!
एक दिन पहले ही करें प्लॉन
यह एक आसान हैक है, लेकिन आपके बेहद काम आ सकता है। अमूमन महिला लंच टाइम पर ही सोचती हैं कि आज क्या बनाया जाए। ऐसे में काफी समय सोचने में ही निकल जाता है और फिर उस खाने की तैयारी काफी समय ले लेती है। इसलिए रात को सोने से पहले ही प्लॉन कर लें कि कल तीनों मील में क्या बनेगा। इससे आपका किचन में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है। मसलन, कल आपको छोले बनाने हैं तो आप रात में ही उन्हें भिगो सकती हैं और सुबह उठते ही उसे उबालने रख दें। जब तक छोले उबलेंगे, तब तक आप बच्चों को तैयार कर सकती हैं या घर के बाकी काम कर सकती हैं।
मील प्रेप को दें प्राथमिकता
भारतीय घरो में मील प्रेप को बहुत अधिक प्राथमिकता नहीं दी जाती है। लेकिन यह एक ऐसा हैक है, जिसकी मदद से आप पूरे सप्ताह किचन में लगने वाले समय को बचा सकती हैं। अगर आप संडे में ही प्याज टमाटर की ग्रेवी बनाकर फ्रीजर में रख देती हैं तो आपको सप्ताह के बीच में बार-बार चॉपिंग में समय नहीं लगाना पड़ेगा और खाना भी बस पांच मिनट में बन जाएगा।
गैस पर एक चीज पक रही हो तो दूसरी तैयारी वहीं करें
कभी भी किचन में खाली खड़े होकर किसी चीज के पकने का इंतजार न करें। दाल कुकर में लगी है तो उसी दौरान सब्जी काट लें। चावल पक रहे हैं तो रोटी का आटा तैयार कर लें। सब्जी में मसाला भुन रहा है तो सलाद या रायते की तैयारी कर लें। बस ध्यान रखें कि गैस पर रखी चीज को छोड़कर ऐसा काम न करें जिसमें आपका ध्यान पूरी तरह दूसरी तरफ चला जाए। इससे एक ही समय में दो काम आगे बढ़ेंगे और खाना तैयार होने में कुल समय कम लगेगा।
- मिताली जैन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









