Responsive Scrollable Menu

खाना बनाने से पहले ये 3 काम कर लें, आधा काम अपने आप आसान हो जाएगा

किचन में महिलाओं को सबसे ज्यादा समय खाना बनाने में नहीं, बल्कि उसकी तैयारी में लगता है। प्याज काटना, लहसुन छीलना, आटा गूंथना, मसाले ढूंढना और बर्तन बदलना जैसी चीजों में काफी समय निकल जाता है। इसलिए, अक्सर जब समय कम होता है या महिला थकी महसूस करती है तो बाहर से खान ऑर्डर कर लेती है। लेकिन अगर आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स आजमाएं तो आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी।

अगर आप चाहती हैं कि रोज की रसोई थोड़ी जल्दी और कम भागदौड़ में निपटे, तो खाना बनाने से पहले ये 3 आसान लेकिन सच में काम आने वाले हैक्स आजमाकर देखें-

इसे भी पढ़ें: भूल जाएंगे बाजार का रोल, जब घर पर बनाएंगे यह चटपटा और क्रिस्पी Soya Tikki Wrap!

एक दिन पहले ही करें प्लॉन

यह एक आसान हैक है, लेकिन आपके बेहद काम आ सकता है। अमूमन महिला लंच टाइम पर ही सोचती हैं कि आज क्या बनाया जाए। ऐसे में काफी समय सोचने में ही निकल जाता है और फिर उस खाने की तैयारी काफी समय ले लेती है। इसलिए रात को सोने से पहले ही प्लॉन कर लें कि कल तीनों मील में क्या बनेगा। इससे आपका किचन में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है। मसलन, कल आपको छोले बनाने हैं तो आप रात में ही उन्हें भिगो सकती हैं और सुबह उठते ही उसे उबालने रख दें। जब तक छोले उबलेंगे, तब तक आप बच्चों को तैयार कर सकती हैं या घर के बाकी काम कर सकती हैं।

मील प्रेप को दें प्राथमिकता

भारतीय घरो में मील प्रेप को बहुत अधिक प्राथमिकता नहीं दी जाती है। लेकिन यह एक ऐसा हैक है, जिसकी मदद से आप पूरे सप्ताह किचन में लगने वाले समय को बचा सकती हैं। अगर आप संडे में ही प्याज टमाटर की ग्रेवी बनाकर फ्रीजर में रख देती हैं तो आपको सप्ताह के बीच में बार-बार चॉपिंग में समय नहीं लगाना पड़ेगा और खाना भी बस पांच मिनट में बन जाएगा।

गैस पर एक चीज पक रही हो तो दूसरी तैयारी वहीं करें

कभी भी किचन में खाली खड़े होकर किसी चीज के पकने का इंतजार न करें। दाल कुकर में लगी है तो उसी दौरान सब्जी काट लें। चावल पक रहे हैं तो रोटी का आटा तैयार कर लें। सब्जी में मसाला भुन रहा है तो सलाद या रायते की तैयारी कर लें। बस ध्यान रखें कि गैस पर रखी चीज को छोड़कर ऐसा काम न करें जिसमें आपका ध्यान पूरी तरह दूसरी तरफ चला जाए। इससे एक ही समय में दो काम आगे बढ़ेंगे और खाना तैयार होने में कुल समय कम लगेगा।

- मिताली जैन

Continue reading on the app

Honda CB350 की नई रेंज लॉन्च, कीमत 1.95 लाख से शुरू, H'ness नाम भी हुआ खत्म

Honda Motorcycle & Scooter India ने अपनी अपडेटेड 2026 CB350 लाइन-अप की कीमतें बता दी हैं, जिसमें CB350, CB350C और CB350RS शामिल हैं। नई रेंज की शुरुआती कीमत 1.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जिसमें एक नया एंट्री-लेवल STD वेरिएंट भी शामिल है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL-DPL में फिक्सिंग के लगे आरोप, युवा क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी, कानूनी कार्रवाई की दी धमकी

एक स्टिंग ऑपरेशन में दिल्ली के रहने वाले पूर्व रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर ने दावा किया था कि उसने IPL 2025 और DPL में 2 टीमों की प्लेइंग-11 सट्टेबाजों को बताई और इसमें एक खिलाड़ी ने उसकी मदद की Tue, 22 Sep 2026 21:02:08 +0530

  Videos
See all

Sudarshan News Live: Breaking News | Latest News | Top News | Taja Khabar | Live News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T16:16:30+00:00

UP Election 2027: यूपी में पोस्टर वॉर से मचा सियासी भूचाल! | Akhilesh Yadav | CM Yogi | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T16:15:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers