Dadasaheb Phalke Award: अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार का सम्मान, 5 दशक के करियर में की 300 से ज्यादा फिल्में
Dadasaheb Phalke Award: भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन आज, 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को नेशनल अवॉरक्ड से सम्मानित किया। वहीं इस बार दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। अपने 5 दशक के लंबे फिल्मी करियर में अनंत नाग ने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर सिनेमा क्षेत्र में योगदान दिया।
अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता अनंत नाग को मंच पर आमंत्रित कर प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के अवॉर्ड का सम्मान दिया।
Veteran actor Anant Nag receives the #DadasahebPhalkeAward at the 72nd National Film Awards, recognising his remarkable contribution to Indian cinema. ????????????#IndiaCelebratesCinema #FilmsThatUnite pic.twitter.com/4MDY4LNqcP
— PIB India (@PIB_India) September 22, 2026
अनंत नाग ने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में खास तौर पर कन्नड़ सिनेमा के साथ-साथ भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों और फिल्म जगत में अपनी मजबूत जगह बनाई।
भावुक हुए अभिनेता
अभिनेता ने भावुक होकर अपने भाषण में कहा- "मैं इस कार्यक्रम की भव्यता को समझने और महसूस करने की कोशिश कर रहा हूँ। आज आप सबके बीच आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। एक एक्टर के तौर पर आपने मुझे परफॉर्म करते देखा है। आपने मेरी कुछ झलकियां भी देखी होंगी। मेरा बचपन एक आश्रम में बीता - 12 साल की उम्र तक। मुंबई में मुझे एक नाटक में एक्टिंग करने का मौका मिला।"
दादा-दादी के जमाने से आज तक... 10 बदलाव जिन्होंने बदल दिया भारतीय समाज, जान लें आप भी
दादा-दादी के जमाने का भारत और आज का भारत एक जैसा नहीं रहा. चिट्ठियों से वीडियो कॉल, नकद पैसों से UPI और एक टीवी से OTT तक, पिछले कुछ दशकों में हमारी जिंदगी और समाज दोनों तेजी से बदले हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18











