Responsive Scrollable Menu

How GST Works on MDR: क्या UPI MDR पर लगेगा GST? NPCI ने अफवाहों पर लगाया विराम

नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने स्पष्ट किया है कि UPI मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) पर GST लागू होने से छोटे व्यापारियों या आम ग्राहकों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि MDR पर GST लगने से डिजिटल भुगतान महंगा हो जाएगा, जिसे NPCI ने तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है।

​96% यूपीआई लेनदेन रहेंगे दायरे से बाहर 
NPCI ने स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपये तक के Person-to-Merchant (P2M) भुगतान पर MDR शून्य (0%) है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में होने वाले कुल यूपीआई मर्चेंट ट्रांजैक्शन में से 96% से अधिक लेनदेन 2,000 रुपये से कम के ही होते हैं। चूंकि इन पर कोई MDR लागू ही नहीं होता, इसलिए इन पर किसी भी तरह के GST का सवाल ही पैदा नहीं होता।

​छोटे व्यापारियों (P2PM) को पूरी राहत 
​छोटे वेंडर और दुकानदारों को राहत देने के लिए P2PM (Person-to-Person-Merchant) ढांचा बनाया गया है। जिन छोटे व्यापारियों की यूपीआई के जरिए महीने की कमाई 1 लाख रुपये तक है, उन्हें MDR का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में इन छोटे दुकानदारों पर भी MDR या उस पर लगने वाले GST का कोई असर नहीं पड़ेगा।

​18% GST पूरे ट्रांजैक्शन पर नहीं, सिर्फ MDR पर लगेगा 
​सबसे बड़ा भ्रम यह था कि क्या GST पूरे यूपीआई पेमेंट पर लगेगा। NPCI ने साफ किया है कि 18% GST केवल पेमेंट सर्विस (MDR शुल्क) पर लगेगा, न कि सामान या बिक्री की कुल कीमत पर।

​उदाहरण से समझें:

​मान लीजिए 10,000 रुपये का कोई व्यापारिक यूपीआई ट्रांजैक्शन होता है।

​0.4% की दर से इस पर MDR = 40 रुपये बनता है।

​अब 18% GST केवल इस 40 रुपये सेवा शुल्क पर लगेगा, जो कि 7.20 रुपये होगा (न कि 10,000 रुपये पर)।

​इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से भरपाई 
​टैक्स विशेषज्ञों और NPCI के अनुसार, जो व्यापारी GST में रजिस्टर्ड हैं, वे MDR पर चुकाए गए GST का लाभ इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के रूप में ले सकते हैं।

यानी व्यापारी इस GST को अपनी आउटपुट टैक्स देनदारी से एडजस्ट कर सकेंगे, जिससे यह उनके लिए कोई स्थायी लागत या घाटा नहीं बनेगा। हालांकि, जो व्यवसाय टैक्स फ्री वस्तुओं का व्यापार करते हैं या अनरजिस्टर्ड हैं, उन्हें इसे लागत के रूप में वहन करना पड़ सकता है।

Continue reading on the app

Dadasaheb Phalke Award: अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार का सम्मान, 5 दशक के करियर में की 300 से ज्यादा फिल्में

Dadasaheb Phalke Award: भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन आज, 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर, केवड़िया में किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को नेशनल अवॉरक्ड से सम्मानित किया। वहीं इस बार दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया। अपने 5 दशक के लंबे फिल्मी करियर में अनंत नाग ने 300 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर सिनेमा क्षेत्र में योगदान दिया।

अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता अनंत नाग को मंच पर आमंत्रित कर प्रतिष्ठित  दादा साहब फाल्के अवॉर्ड का सम्मान दिया। 

अनंत नाग ने पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में खास तौर पर कन्नड़ सिनेमा के साथ-साथ भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों और फिल्म जगत में अपनी मजबूत जगह बनाई।

भावुक हुए अभिनेता
अभिनेता ने भावुक होकर अपने भाषण में कहा- "मैं इस कार्यक्रम की भव्यता को समझने और महसूस करने की कोशिश कर रहा हूँ। आज आप सबके बीच आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। एक एक्टर के तौर पर आपने मुझे परफॉर्म करते देखा है। आपने मेरी कुछ झलकियां भी देखी होंगी। मेरा बचपन एक आश्रम में बीता - 12 साल की उम्र तक। मुंबई में मुझे एक नाटक में एक्टिंग करने का मौका मिला।"

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया ने 72 घंटे में बदली ICC T20 रैंकिंग, जापान को हराकर छीना अपना ताज

भारतीय टीम को जापान के खिलाफ पहले ही मैच में काफी पापड़ बेलने पड़ गए लेकिन किसी तरह उसने 2 रन से जीत दर्ज की. इस जीत ने एक बार फिर ICC रैंकिंग में बदलाव कर दिया. Tue, 22 Sep 2026 22:57:21 +0530

  Videos
See all

Viral Video: खुद को फौजी बताकर डिलीवरी बॉय पर बरसाए लात घूंसे! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T18:43:04+00:00

Aman Chopra Debate: दलित छात्र की आत्महत्या, असली वजह क्या ? | IIT Bombay Suicide Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T18:44:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers