Responsive Scrollable Menu

दिल्ली लीग में फिक्सिंग की जांच करेगा DDCA:BCCI से मांगी गाइडलाइन; पूर्व रणजी खिलाड़ी के स्टिंग में स्पॉट-फिक्सिंग के दावे

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के तीसरे सीजन में भ्रष्टाचार और फिक्सिंग के आरोप सामने आने के बाद दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) जांच करेगा। संघ ने BCCI से भी आगे की कार्रवाई को लेकर मार्गदर्शन मांगा है। स्टिंग में प्लेइंग-XI पहले देने का दावा मामला तहलका की एक अंडरकवर जांच के बाद सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक, अंडरकवर रिपोर्टर ने खुद को बुकी बताकर पूर्व रणजी खिलाड़ी रचित भाटिया से संपर्क किया। स्टिंग में भाटिया ने DPL मैचों की प्लेइंग-XI आधिकारिक घोषणा से पहले उपलब्ध कराने की बात कही। रिपोर्ट में 3 अगस्त 2026 के सेंट्रल दिल्ली किंग्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के मुकाबले को उदाहरण बनाया गया। दावा है कि मैच से पहले भाटिया ने सेंट्रल दिल्ली की टीम के खिलाड़ियों के नाम बताए और टॉस के बाद होने वाले बदलाव की जानकारी देने की बात भी कही। तहलका के मुताबिक, बताई गई सूची बाद में घोषित प्लेइंग-XI से मेल खाती थी। यह DPL के तीसरे सीजन का सातवां मुकाबला था और अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। स्टिंग में स्पॉट-फिक्सिंग कराने का भी दावा रिपोर्ट में भाटिया ने DPL के कुछ मुकाबलों में स्पॉट-फिक्सिंग होने का दावा किया। इसमें मैच की किसी खास घटना को प्रभावित करने और रन-आउट जैसी स्थिति कराने की बात भी सामने आई। DPL खिलाड़ी ने भी फिक्सिंग अप्रोच की शिकायत की मामले में एक अलग घटनाक्रम भी सामने आया है। DDCA के मुताबिक, सेंट्रल दिल्ली किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज वंश बेदी ने DPL के दौरान कथित फिक्सिंग अप्रोच की जानकारी एंटी करप्शन विंग को दी थी। DDCA के एक अधिकारी के अनुसार, यह अप्रोच उत्तर प्रदेश के एक खिलाड़ी की ओर से की गई थी, जो उस समय उत्तर प्रदेश की एक टी-20 लीग में भी खेल रहा था। वंश बेदी को लेकर स्थिति साफ है स्टिंग की रिपोर्ट में उस कथित सूचना-स्रोत का नाम नहीं दिया गया है, जिसके जरिए IPL और DPL की अंदरूनी जानकारी मिलने का दावा किया गया था। बाद की कुछ मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया चर्चाओं में वंश बेदी का नाम जोड़ा गया, क्योंकि वह चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं और DPL में सेंट्रल दिल्ली के लिए खेले। DDCA ने कहा- आरोप अभी साबित नहीं हुए DDCA ने अपने बयान में कहा कि मीडिया रिपोर्टों में सामने आए आरोप अभी साबित नहीं हुए हैं। संघ के मुताबिक किसी व्यक्ति, खिलाड़ी या फ्रेंचाइजी के बारे में केवल आरोपों के आधार पर निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। DDCA सचिव अशोक शर्मा ने BCCI को पत्र भेजे जाने की पुष्टि की है। संघ अब यह जानना चाहता है कि तहलका स्टिंग में लगाए गए आरोपों और DPL में रिपोर्ट की गई कथित फिक्सिंग अप्रोच पर आगे की जांच किस प्रक्रिया से की जाए। DPL में एंटी करप्शन व्यवस्था कैसी थी? DDCA ने बताया कि DPL के तीसरे सीजन में एंटी करप्शन व्यवस्था पर करीब 30-35 लाख रुपए खर्च किए गए थे। BCCI से जुड़े विशेष एंटी करप्शन अधिकारी सभी आठ टीमों के साथ तैनात थे। इन अधिकारियों की टीम खिलाड़ियों की बसों के साथ रहती थी और होटल में भी मौजूद रहती थी। आरोप सिर्फ DPL तक सीमित नहीं दिल्ली प्रीमियर लीग क्या है? दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) की टी-20 फ्रेंचाइजी लीग है। टूर्नामेंट में दिल्ली की अलग-अलग फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेती हैं और मुकाबले टी-20 फॉर्मेट में खेले जाते हैं। DPL का तीसरा सीजन 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक खेला गया। इसमें आठ टीमें शामिल थीं। फाइनल में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज ने सेंट्रल दिल्ली किंग्स को हराकर खिताब जीता। 2013 में श्रीसंत का नाम आया था 2013 के IPL स्पॉट-फिक्सिंग कांड के बाद BCCI ने एंटी करप्शन सिस्टम (ACU) को और सख्त किया। खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को या बुकी के संपर्क की जानकारी तुरंत ACU को देना जरूरी है। जांच के दौरान फोन, इंटरनेट और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड भी खंगाले जा सकते हैं, जबकि दोष साबित होने पर अपराध की गंभीरता के अनुसार कई साल से लेकर आजीवन प्रतिबंध तक की सजा हो सकती है। 2013 मामले में एस. श्रीसंत, अंकित चव्हाण, अजीत चंडिला, सिद्धार्थ त्रिवेदी, अमित सिंह समेत कई खिलाड़ियों पर कार्रवाई हुई, जबकि बाद के मामलों में हिकेन शाह पर 5 साल का प्रतिबंध लगाया गया।

Continue reading on the app

जमुई कांड के बीच गरमाई राजनीति, विपक्ष के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ हुई कथित छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद से बिहार की राजनीति गरमा गई है. घटना को लेकर विपक्षी नेता तेजस्वी यादव बिहार सरकार को घेर रही है. विपक्ष सवाल और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है. मामले में केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ललन सिंह ने विपक्ष पर घटना का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. 

पुलिस ने SIT का किया गठन 

पुलिस के अनुसार, घटना 19 सितंबर की शाम जमुई-लखीसराय सीमा के पास हुई. दोनों नाबालिग छात्र-छात्रा कोचिंग से घर लौट रहे थे. इस दौरान, कुछ युवकों ने उन्हें कथित रूप से रोक लिया और बदतमीजी की. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने मामले में स्वत संज्ञान लिया और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है. मामले में POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले की जांच के लिए महिला अधिकारी की लीडरशिप में SIT का गठन किया है.   

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा और बिहार में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल किए. उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस-प्रशासन को मामले को दबाने की बजाए दबाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. 

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने किया बचाव 

तेजस्वी यादव और विपक्ष के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बयान सामने आया. उन्होंने घटना को दुखद और गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे पर राजनीति करने से बचना चाहिए. उन्होंने कहा कि ‘उनको शायद पता नहीं है कि बिहार में कानून का राज है जिसे नीतीश कुमार जी ने 2006 में लागू किया था. पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया है कि बिहार में ऐसी घटना करने वाले अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे. विरोधी दल के नेता 2005 से पहले का बिहार याद कर लें, जब सूर्यास्त के बाद कोई बहू-बेटी घर से नहीं निकलती थी.  पीड़ित परिवार के साथ हम सब खड़े हैं, सरकार खड़ी है. बिहार में सम्राट चौधरी जी की सरकार अपराधियों को उनकी जगह पहुंचाएगी.’

राज्य महिला आयोग ने भी लिया संज्ञान

मामले में अन्य राजनीतिक नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. राज्य महिला आयोग ने घटना का संज्ञान लिया है और पीड़िता से मुलाकात करके मामले की जानकारी जुटाने की बात की है.

 

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs SL: जो रूट को रोकने में कामयाब श्रीलंका का नया गेंदबाज, 8 साल बाद मिली सफलता

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में जो रूट ने अपनी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए दमदार शुरुआत की और 23 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए. मगर फिर वो एक नए गेंदबाज का पहला शिकार बन गए. Tue, 22 Sep 2026 23:41:27 +0530

  Videos
See all

How have Iran responded to Donald Trump's threat? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T22:00:10+00:00

Bappa के दरबार पत्नि संग पहुंचे Sanjay Dutt, लिया आशीर्वाद #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T22:00:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers