Responsive Scrollable Menu

Hub and Spoke उड़ानों के सुरक्षा ढांचे की व्यापक समीक्षा, Air India को नोटिस जारी

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत संचालित उड़ानों की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा कर उसे मजबूत किया गया है, ताकि भविष्य में कोई चूक न हो। नायडू ने कहा कि चार सितंबर को दिल्ली हवाई अड्डे पर हुई सुरक्षा चूक के मामले में नागर विमानन मंत्रालय ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और संबंधित कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना में अमृतसर से एयर इंडिया की उड़ान से दिल्ली पहुंचे तीन इतालवी यात्री आव्रजन प्रक्रिया पूरी किए बगैर लुफ्थांसा की उड़ान से म्यूनिख चले गए थे।

ये यात्री हब-एंड-स्पोक मॉडल के तहत अमृतसर से दिल्ली होते हुए म्यूनिख जा रहे थे। इस मॉडल के तहत अंतरराष्ट्रीय यात्री अपने शुरुआती हवाई अड्डे पर ही चेक-इन, आव्रजन और सीमा शुल्क की औपचारिकताएं पूरी करते हैं। इसके बाद निर्धारित हब हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वे आगे की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में सवार हो सकते हैं और उन्हें दोबारा आव्रजन या सीमा-शुल्क प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता।

नायडू ने कहा, ‘‘सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए यात्रा को सुविधाजनक बनाना भी जरूरी है। यहीं पर हब-एंड-स्पोक मॉडल वाला परिचालन वजूद में आता है।’’ उन्होंने कहा कि भारत को वैश्विक विमानन केंद्र बनाने के लिए हब-एंड-स्पोक मॉडल महत्वपूर्ण है।

इस मॉडल के तहत तीन शहरों में हवाई परिचालन शुरू किया गया था और सुरक्षा चूक सामने आने के बाद मंत्रालय ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया के साथ बैठक कर एयरलाइन की जांच और नियंत्रण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हब-एंड-स्पोक अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन अहमदाबाद, वाराणसी और अमृतसर हवाई अड्डों से शुरू किया गया है।

मंत्रालय का कहना है कि इस व्यवस्था से छोटे शहरों से अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाने, यात्रियों की सुविधा बेहतर करने और हवाई अड्डों के बेहतर इस्तेमाल में मदद मिलने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

जमुई कांड पर SP नेता रामजी लाल सुमन का बेतुका बयान, बोले 'नई पीढ़ी मानसिक बीमारी और कुंठा का शिकार'

बिहार के जमुई में नाबालिग लड़की के साथ हुई बर्बरता के बाद एक तरफ जहां पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को हाफ एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन ने इस संगीन अपराध को 'मानसिक बीमारी' और 'युवाओं की कुंठा' बताकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है.

Continue reading on the app

  Sports

सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा था जिसका महारिकॉर्ड, उसने अपनी ही चचेरी बहन से किया निकाह, नाम सुनकर ही खौफ खाते थे गेंदबाज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज सईद अनवर की पहचान एक विस्फोटक ओपनर की रही. सईद अनवर ने अपने क्रिकेटिंग करियर में कई यादगार पारियां खेली, उन्हीं में से एक है वनडे में उनकी 194 रनों की रिकॉर्ड पारी थी, जिसे लंबे समय बाद भारत के महान बल्लेबाज सचिन ने तोड़ा था. सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, फैंस उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी इंटरेस्टिंग है. Fri, 25 Sep 2026 09:26:44 +0530

  Videos
See all

PM Modi ने Varanasi से Vadnagar जा रहे Seva Yatris से की बात l Seva Yatra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T04:36:07+00:00

PM Modi LIVE: PM Modi ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रियों से बातचीत की | Varanasi | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T04:42:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers