Responsive Scrollable Menu

लिवर को मजबूत और शरीर को डिटॉक्स करता है भूमि आंवला, आयुर्वेद के अनुसार जानिए इसके 5 बड़े फायदे

बरसात के दिनों में खेतों और खाली मैदानों में उगने वाले जिस पौधे को अक्सर हम बेकार खरपतवार समझकर उखाड़ फेंकते हैं, वह असल में आयुर्वेद का एक छिपा हुआ खजाना है. बात हो रही है 'भूमि आंवला' की-एक ऐसा औषधीय पौधा जो लिवर की सेहत सुधारने, पाचन दुरुस्त करने और यहां तक कि हेपेटाइटिस बी जैसी गंभीर स्थिति में भी बेहद गुणकारी माना जाता है. राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, बलिया की चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, पारंपरिक चिकित्सा में यह पौधा लिवर और पीलिया के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

Continue reading on the app

Alwar में 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में JEN और AEN को Rajasthan ACB ने दबोचा

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अलवर जिले में कथित रिश्वत के एक मामले में मंगलवार को दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एसीबी ने बताया कि अलवर जिले की कठूमर पंचायत समिति में एक कंपनी के लंबित बिल के भुगतान करने की एवज में आरोपी सहायक अभियंता शिवराम और कनिष्ठ अभियंता मिन्ना खान को क्रमश: 25 हजार रुपये और 10 हजार रुपये कथित तौर पर लेते हुए पकड़ा गया।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी भिवाड़ी को शिकायत मिली थी कि एक कम्पनी ने ग्राम पंचायत में एफएसएसी योजना के तहत निविदा के माध्यम से राजीव गांधी सेवा केंद्र ईटोला का मरम्मत कार्य कराया था। उन्होंने बताया कि इस कार्य का 2.52 लाख रुपये का बिल पंचायत समिति कठूमर में भुगतान के लिए लंबित था। उन्होंने बताया कि बिल के भुगतान के संबंध में परिवादी ने सहायक अभियंता शिवराम और कनिष्ठ अभियंता मिन्ना खान से संपर्क किया था।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि शिवराम ने बिल पास करने की एवज में 40 हजार रुपये और मिन्ना खान ने 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। उन्होंने बताया कि एसीबी ने 18 सितंबर को रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। उन्होंने बताया कि सत्यापन के दौरान शिवराम द्वारा 40 हजार रुपये की कथित तौर पर मांग किए जाने और परिवादी के आग्रह पर राशि घटाकर 35 हजार रुपये करने पर सहमति जताने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि इसमें से 10 हजार रुपये कथित तौर पर तत्काल ले लिये गए तथा शेष 25 हजार रुपये बाद में लेने पर सहमति बनी थी। उन्होंने बताया कि इसी तरह, मिन्ना द्वारा 15 हजार रुपये की रिश्वत कथित तौर पर मांगने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि इसमें से 5 हजार रुपये कथित तौर पर तत्काल ले लिये गए और शेष 10 हजार रुपये बाद में लेने पर सहमति बनी।

एसीबी के अनुसार मंगलवार को टीम ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत की राशि कथित तौर पर लेते हुए गिरफ्तार किया गया। एसीबी के अनुसार, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। एसीबी ने बताया कि मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे जांच की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

सिराज के बाउंसर पर चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

Shubman Gill injured Mohammed Siraj bouncer: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से ठीक दो दिन पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल नेट अभ्यास के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद पर दाएं हाथ की कोहनी में चोट खा बैठे. दर्द से परेशान गिल को तुरंत बल्लेबाजी छोड़कर फिजियो की निगरानी में जाना पड़ा. मैदान किनारे करीब डेढ़ घंटे तक चले उपचार, बर्फ की सिकाई और फिजियो की जांच के बाद उन्होंने दोबारा बल्लेबाजी नहीं की. Fri, 25 Sep 2026 22:28:06 +0530

  Videos
See all

Bollywood: ‘हनुमान अंश’ की स्टारकास्ट ने की सत्यनारायण पूजा #bollywood #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T17:07:05+00:00

Tejaswi Yadav: 'POCSO एक्ट के तहत CM पर कार्रवाई हो' #shortvideo #cmsamrat #tejashwiyadav #jamui #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-25T17:08:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers