Responsive Scrollable Menu

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने मंगलवार को कहा कि सरकार आगामी त्योहारी मौसम की व्यस्त मांग के बीच हवाई किराये पर किसी तरह की सीमा नहीं लगाएगी, लेकिन एयरलाइन कंपनियों को टिकट के दाम उचित स्तर पर रखने की सलाह देगी। नायडू ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने वाली उड़ान योजना के अगले चरण के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर के मौके पर संवाददाताओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार त्योहारी मौसम और महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान हवाई किराये की स्थिति पर नजर रखती है और एयरलाइन कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में रहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एयरलाइन कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं और नियमित बैठकें भी करते हैं। हम उनसे यह सुनिश्चित करने को कहते हैं कि त्योहारों के समय किराया उचित स्तर पर रखा जाए, ताकि इस महत्वपूर्ण समय में यात्रा करने वाले लोग इससे लाभान्वित हो सकें।’’ नागर विमानन मंत्री इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या सरकार आगामी त्योहारी मौसम को देखते हुए हवाई किराये पर किसी तरह की सीमा लगाएगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतें बढ़ गई हैं।

यह ईंधन किसी भी एयरलाइन के परिचालन खर्च का बड़ा हिस्सा होता है। उन्होंने कहा कि एटीएफ हवाई किराये का 40 से 43 प्रतिशत होता है और ईंधन की कीमत में मामूली बढ़ोतरी भी टिकट के दाम को सीधे प्रभावित करती है। नायडू ने कहा, ‘‘यह जरूरी नहीं कि त्योहारी समय या किसी अन्य वजह से हो, बल्कि मौजूदा संकट की स्थिति भी इसका कारण है।

Continue reading on the app

200000 दोगे तो... ममता राज का एक और कारनामा उजागर, शिक्षक ने HC में सुनाया घूसकांड वाला ऑडियो क्लिप

हाई कोर्ट ने कास्बा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज (OC) को तुरंत जांच शुरू करने का आदेश दिया है। उन्हें फोन कॉल के सोर्स की जांच करनी होगी और इस ट्रांसफर रैकेट के पीछे काम कर रहे नेटवर्क या गैंग का पता लगाना होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: सुचिका तारियाल के ऐतिहासिक MMA ब्रॉन्ज और महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड पर PM मोदी ने दी बधाई

Asian Games 2026: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ऐतिहासिक MMA मेडल और महिला क्रिकेट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय MMA खिलाड़ी सुचिका तारियाल और महिला क्रिकेट टीम को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है।

सुचिका तारियाल ने महिलाओं की ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की -60 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में पीएम मोदी ने उनकी उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया और उनके समर्पण व जज्बे की तारीफ की।

सुचिका ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर अपना मेडल पक्का किया था। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए MMA में पहला एशियन गेम्स मेडल सुनिश्चित कर दिया। सुचिका इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। खास बात यह है कि यह पिछले एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट फाइनल का भी दोहराव रहा। भारतीय टीम ने एक बार फिर श्रीलंका को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।

महिला क्रिकेट टीम की इस जीत के साथ भारत ने मौजूदा एशियन गेम्स में अपना पहला गोल्ड हासिल किया। पीएम मोदी ने टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार जीत बताया। उन्होंने टीम के आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीमवर्क की तारीफ की। साथ ही कहा कि इस जीत से देश के युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा मिलेगी।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि महिला क्रिकेट टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने पूरी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस तरह एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल का ऐतिहासिक ब्रॉन्ज और भारतीय महिला क्रिकेट टीम का गोल्ड भारत के अभियान के दो अहम पड़ाव बन गए हैं। एक तरफ MMA में भारत ने पहली बार पदक जीता, तो दूसरी तरफ महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम किया।

Tue, 22 Sep 2026 18:03:10 +0530

  Videos
See all

CM Dhami | बद्रीनाथ पहुंचे CM धामी, दुकान पर खड़े होकर खाई दूध जलेबी #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T12:46:54+00:00

Mumtaz Patel On Jamui | ‘मोरल नहीं, क्रिमिनल अकाउंटेबिलिटी तय हो..’ #ytshorts #shorts #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T12:46:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers