Responsive Scrollable Menu

यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर

निशिन, 22 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 147 रनों से रौंदने के साथ ही एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम से मिले 217 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 69 रन बनाकर ऑलआउट हुई।

Continue reading on the app

शेफाली विमेंस बैटर्स रैंकिंग में टॉप-4 में पहुंचीं:बांग्लादेश के खिलाफ शतक का फायदा मिला; बॉलर्स में श्री चरणी-दीप्ति शर्मा टॉप-2 में बरकरार

भारतीय ओपनर शेफाली वर्मा विमेंस टी-20 बैटर्स रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर चौथे नंबर पर पहुंच गई हैं। उनके 756 रेटिंग पॉइंट हैं। उन्होंने स्मृति मंधाना और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को पीछे छोड़कर टॉप-4 में जगह बनाई। बॉलर्स रैंकिंग में भारत की लेफ्ट आर्म स्पिनर श्री चरणी पहले और दीप्ति शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। एशिया कप से एशियन गेम्स तक लगातार रन बनाए शेफाली ने एशिया कप के सेमीफाइनल में 64 और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 68 रन बनाए थे। इसके बाद एशियन गेम्स में भी उनका शानदार फॉर्म जारी रहा। जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उन्होंने 15 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 49 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेलकर अपना पहला इंटरनेशनल व्हाइट-बॉल शतक लगाया। वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बनीं। फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ शेफाली ने 48 रन बनाए और स्मृति मंधाना के साथ भारत को तेज शुरुआत दिलाई। भारत ने यह मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स विमेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीता। एशिया कप से एशियन गेम्स तक उनके 64, 68, 40*, 100* और 48 रन के प्रदर्शन ने उनकी ICC रैंकिंग में भी बड़ा सुधार किया। बॉलर्स में श्री चरणी नंबर-1, दीप्ति नंबर-2 टी-20 बॉलर्स रैंकिंग में भारत की एन श्री चरणी और दीप्ति शर्मा टॉप-2 पर बनी हुई हैं। श्री चरणी नंबर-1 और दीप्ति नंबर-2 पर हैं। श्री चरणी एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ चार विकेट लेकर 804 रेटिंग पॉइंट तक पहुंची थीं। यह ICC टी-20 रैंकिंग में किसी भारतीय महिला क्रिकेटर का सबसे बड़ा रेटिंग स्कोर है। दीप्ति ने भी हाल के टूर्नामेंट में लगातार विकेट लेकर दूसरे स्थान पर अपनी जगह बनाए रखी है। भारतीय गेंदबाजों में क्रांति गौड़ और नंदनी शर्मा को भी रैंकिंग में फायदा मिला है। क्रांति 15 स्थान ऊपर चढ़कर 57वें नंबर पर पहुंची हैं, जबकि नंदनी 22 स्थान की छलांग के साथ 72वें नंबर पर हैं। दोनों ने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पॉइंट हासिल किए हैं। ऑलराउंडर्स रैंकिंग में दीप्ति शर्मा पांचवें स्थान पर ऑलराउंडर्स रैंकिंग में दीप्ति शर्मा पांचवें स्थान पर हैं। उनके 370 रेटिंग पॉइंट हैं। वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज 502 रेटिंग पॉइंट के साथ नंबर-1 पर हैं। न्यूजीलैंड की अमेलिया केर 465 पॉइंट के साथ दूसरे और श्रीलंका की चमारी अटापट्टू 420 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: सुचिका तारियाल के ऐतिहासिक MMA ब्रॉन्ज और महिला क्रिकेट टीम के गोल्ड पर PM मोदी ने दी बधाई

Asian Games 2026: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ऐतिहासिक MMA मेडल और महिला क्रिकेट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय MMA खिलाड़ी सुचिका तारियाल और महिला क्रिकेट टीम को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है।

सुचिका तारियाल ने महिलाओं की ट्रेडिशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की -60 किलोग्राम कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में पीएम मोदी ने उनकी उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया और उनके समर्पण व जज्बे की तारीफ की।

सुचिका ने क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर अपना मेडल पक्का किया था। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए MMA में पहला एशियन गेम्स मेडल सुनिश्चित कर दिया। सुचिका इससे पहले राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।

वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। खास बात यह है कि यह पिछले एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट फाइनल का भी दोहराव रहा। भारतीय टीम ने एक बार फिर श्रीलंका को हराकर अपना खिताब बरकरार रखा।

महिला क्रिकेट टीम की इस जीत के साथ भारत ने मौजूदा एशियन गेम्स में अपना पहला गोल्ड हासिल किया। पीएम मोदी ने टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार जीत बताया। उन्होंने टीम के आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीमवर्क की तारीफ की। साथ ही कहा कि इस जीत से देश के युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा मिलेगी।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि महिला क्रिकेट टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने पूरी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस तरह एशियन गेम्स 2026 में सुचिका तारियाल का ऐतिहासिक ब्रॉन्ज और भारतीय महिला क्रिकेट टीम का गोल्ड भारत के अभियान के दो अहम पड़ाव बन गए हैं। एक तरफ MMA में भारत ने पहली बार पदक जीता, तो दूसरी तरफ महिला क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स का खिताब अपने नाम किया।

Tue, 22 Sep 2026 18:03:10 +0530

  Videos
See all

CM Dhami | बद्रीनाथ पहुंचे CM धामी, दुकान पर खड़े होकर खाई दूध जलेबी #shorts #viralnews #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T12:46:54+00:00

Mumtaz Patel On Jamui | ‘मोरल नहीं, क्रिमिनल अकाउंटेबिलिटी तय हो..’ #ytshorts #shorts #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T12:46:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers