सर्राफा व्यापारी से 2 लाख ऐंठे, मामला खुलते ही फरार हुए 2 सिपाही, 15 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग
शाहजहांपुर में व्यापारी से 2 लाख की वसूली के मामले में 2 सिपाही 15 दिन से फरार हैं. हालांकि पुलिस की दबिश के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. जानिए पूरा मामला.
The post सर्राफा व्यापारी से 2 लाख ऐंठे, मामला खुलते ही फरार हुए 2 सिपाही, 15 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग appeared first on Prabhat Khabar.
Healthy Ladoo Recipe: रोज की थकान के बीच चाहिए कुछ पौष्टिक? घर पर बनाएं बीजों और ड्राई फ्रूट्स वाले हेल्दी लड्डू
Healthy Ladoo Recipe: आजकल बाजार में कई तरह के हेल्थ लड्डू आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन घर पर बनाए लड्डुओं की खासियत है कि इनमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मिठास की मात्रा आप खुद तय कर सकते हैं। इस रेसिपी में सूजी की जगह सत्तू, तरबूज के बीज, कद्दू के बीज, अखरोट, नारियल, गोंद और कुछ आयुर्वेदिक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।
इन लड्डुओं को बनाने के लिए आप करीब 1 किलो मिश्रण तैयार कर सकते हैं। जानें घर पर बीजों और ड्राई फ्रूट्स वाले हेल्दी लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।
लड्डू बनाने के लिए सामग्री
- सत्तू- 300 ग्राम
- तरबूज के बीज- 70 ग्राम
- कद्दू के बीज- 70 ग्राम
- अखरोट- 60 ग्राम
- नारियल- 80 ग्राम
- गोंद- 40 ग्राम
- शतावरी- 20 ग्राम
- अश्वगंधा- 15 ग्राम
- धागे वाली मिश्री- 120 ग्राम
- गुलाब की पंखुड़ियां- 10 ग्राम
- देसी घी- जरूरत के अनुसार
ऐसे बनाएं हेल्दी लड्डू
स्टेप 1: कड़ाही में थोड़ा देसी घी गर्म करें और उसमें गोंद डालकर अच्छी तरह फुला लें। ठंडा होने पर इसे दरदरा पीस लें।
स्टेप 2: अब तरबूज के बीज, कद्दू के बीज, अखरोट और नारियल को हल्का भून लें। ठंडा होने पर इन्हें भी मोटा-मोटा पीस लें।
स्टेप 3: एक बड़े बर्तन में सत्तू, पिसे हुए बीज और ड्राई फ्रूट्स डालें। इसमें गोंद, शतावरी, अश्वगंधा, मिश्री और गुलाब की पंखुड़ियां मिला दें।
स्टेप 4: अब जरूरत के अनुसार देसी घी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि मिश्रण आसानी से बंधने लगे।
स्टेप 5: तैयार मिश्रण को हाथों में लेकर छोटे या मध्यम आकार के लड्डू बना लें।
स्टेप 6: लड्डुओं को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।
ड्राई फ्रूट्स लड्डू खाते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
- लड्डू में घी, मिश्री, बीज और ड्राई फ्रूट्स होते हैं, इसलिए एक बार में ज्यादा खाने से बचें।
- इसे रोज की डाइट का विकल्प न बनाएं, बल्कि सीमित मात्रा में स्नैक की तरह लें।
- मिश्री की वजह से इसमें मिठास होती है, इसलिए डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या वाले लोग डॉक्टर की सलाह से ही लें।
- इसमें अश्वगंधा और शतावरी शामिल हैं। अगर आप नियमित दवाएं लेते हैं, गर्भवती हैं या कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इन्हें खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।
(Disclaimar): इस रेसिपी में अश्वगंधा और शतावरी जैसी हर्बल सामग्री भी शामिल है। इन्हें हर व्यक्ति के लिए एक जैसा सुरक्षित मानना सही नहीं है। खासकर गर्भावस्था, स्तनपान, थायरॉइड या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या में ऐसी सामग्री लेने से पहले डॉक्टर या योग्य हेल्थ प्रोफेशनल की सलाह लेना बेहतर है।
यह भी पढ़ें: न डीप फ्राई, न एयर फ्रायर! इस आसान तरीके से घर पर बनाएं एकदम क्रिस्पी फ्राइज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







