Responsive Scrollable Menu

Healthy Ladoo Recipe: रोज की थकान के बीच चाहिए कुछ पौष्टिक? घर पर बनाएं बीजों और ड्राई फ्रूट्स वाले हेल्दी लड्डू

Healthy Ladoo Recipe: आजकल बाजार में कई तरह के हेल्थ लड्डू आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन घर पर बनाए लड्डुओं की खासियत है कि इनमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री और मिठास की मात्रा आप खुद तय कर सकते हैं। इस रेसिपी में सूजी की जगह सत्तू, तरबूज के बीज, कद्दू के बीज, अखरोट, नारियल, गोंद और कुछ आयुर्वेदिक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है।

इन लड्डुओं को बनाने के लिए आप करीब 1 किलो मिश्रण तैयार कर सकते हैं। जानें घर पर बीजों और ड्राई फ्रूट्स वाले हेल्दी लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • सत्तू- 300 ग्राम
  • तरबूज के बीज- 70 ग्राम
  • कद्दू के बीज- 70 ग्राम
  • अखरोट- 60 ग्राम
  • नारियल- 80 ग्राम
  • गोंद- 40 ग्राम
  • शतावरी- 20 ग्राम
  • अश्वगंधा- 15 ग्राम
  • धागे वाली मिश्री- 120 ग्राम
  • गुलाब की पंखुड़ियां- 10 ग्राम
  • देसी घी- जरूरत के अनुसार

ऐसे बनाएं हेल्दी लड्डू
स्टेप 1: कड़ाही में थोड़ा देसी घी गर्म करें और उसमें गोंद डालकर अच्छी तरह फुला लें। ठंडा होने पर इसे दरदरा पीस लें।

स्टेप 2: अब तरबूज के बीज, कद्दू के बीज, अखरोट और नारियल को हल्का भून लें। ठंडा होने पर इन्हें भी मोटा-मोटा पीस लें।

स्टेप 3: एक बड़े बर्तन में सत्तू, पिसे हुए बीज और ड्राई फ्रूट्स डालें। इसमें गोंद, शतावरी, अश्वगंधा, मिश्री और गुलाब की पंखुड़ियां मिला दें।

स्टेप 4: अब जरूरत के अनुसार देसी घी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें, ताकि मिश्रण आसानी से बंधने लगे।

स्टेप 5: तैयार मिश्रण को हाथों में लेकर छोटे या मध्यम आकार के लड्डू बना लें।

स्टेप 6: लड्डुओं को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।

ड्राई फ्रूट्स लड्डू खाते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान

  • लड्डू में घी, मिश्री, बीज और ड्राई फ्रूट्स होते हैं, इसलिए एक बार में ज्यादा खाने से बचें।
  • इसे रोज की डाइट का विकल्प न बनाएं, बल्कि सीमित मात्रा में स्नैक की तरह लें।
  • मिश्री की वजह से इसमें मिठास होती है, इसलिए डायबिटीज या ब्लड शुगर की समस्या वाले लोग डॉक्टर की सलाह से ही लें।
  • इसमें अश्वगंधा और शतावरी शामिल हैं। अगर आप नियमित दवाएं लेते हैं, गर्भवती हैं या कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इन्हें खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

(Disclaimar): इस रेसिपी में अश्वगंधा और शतावरी जैसी हर्बल सामग्री भी शामिल है। इन्हें हर व्यक्ति के लिए एक जैसा सुरक्षित मानना सही नहीं है। खासकर गर्भावस्था, स्तनपान, थायरॉइड या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या में ऐसी सामग्री लेने से पहले डॉक्टर या योग्य हेल्थ प्रोफेशनल की सलाह लेना बेहतर है। 

यह भी पढ़ें: न डीप फ्राई, न एयर फ्रायर! इस आसान तरीके से घर पर बनाएं एकदम क्रिस्पी फ्राइज

Continue reading on the app

Fact Check: महिला पर अंडा फेंकने की घटना यूपी की नहीं, बंगाल के दार्जिलिंग जिले के माटीगाड़ा की डिप्टी प्रधान का है वीडियो

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। एक महिला पर अंडे फेंकते हुए और नारे लगाते कुछ लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह उत्तर प्रदेश में हुई घटना का वीडियो है, जहां एक दलित शिक्षिका के […]

The post Fact Check: महिला पर अंडा फेंकने की घटना यूपी की नहीं, बंगाल के दार्जिलिंग जिले के माटीगाड़ा की डिप्टी प्रधान का है वीडियो appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली वर्मा को मिला एशियन गेम्स में शतक लगाने का इनाम, टी20 रैंकिंग मे लगाई बड़ी छलांग, मंधाना और हरमनप्रीत अब पीछे

भारतीय महिला टीम की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा आईसीसी टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई है. शेफाली ने इससे पहले छठे स्थान पर थीं. शेफाली के रैंकिंग में ये बदलाव एशियन गेम्स में उनके दमदार प्रदर्शन के कारण हुआ है. शेफाली ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 में अपना पहला शतक लगाया था. Tue, 22 Sep 2026 21:46:59 +0530

  Videos
See all

Jamui News: Jamui Viral Video Case को लेकर इन नेताओं ने दिए शर्मनाक बयान!| Bihar News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T16:32:04+00:00

UP News: योगी सरकार का मिशन रोजगार, 'सैफई सिंडिकेट' पर करारा प्रहार! | Yogi Adityanath | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T16:37:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers